25 दिन में होंगी 52 लाख शादियां, ज्वैलरी-कपड़ों से लेकर होटल तक होगी मोटी कमाई; 7.5 लाख करोड़ के कारोबार का अनुमान

Arohi Raj | Sootr Creatives | Updated:
Share
​शहनाइयों के साथ बाजार में भी बजेगी धुन।​
​शहनाइयों के साथ बाजार में भी बजेगी धुन।​

शादियों के मंडप सजने के साथ ही लाखों लोगों के लिए कमाई और रोजगार के दरवाजे भी खुल गए हैं। कहीं हलवाई और कैटरर्स के पास बुकिंग की भरमार है, तो कहीं बैंड-बाजा, टेंट, डेकोरेशन और फोटोग्राफी से जुड़े कारोबारियों की व्यस्तता बढ़ गई है। ज्वैलरी और कपड़ों के बाजार में भी ग्राहकों की रौनक लौट रही है।

देवउठनी एकादशी के साथ शुरू हुए शादी के सीजन में अगले 25 दिनों के दौरान देशभर में करीब 52 लाख शादियां होने का अनुमान है। यानी रोजाना 2 लाख से ज्यादा जोड़े शादी के बंधन में बंधेंगे। इन शादियों से छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े कारोबारियों तक को फायदा मिलने की उम्मीद है।

कारोबारी संगठन CAIT के मुताबिक, 21 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच शादियों के चलते बाजार में करीब 7.5 लाख करोड़ रुपए का कारोबार हो सकता है। यह अनुमान 25 राज्यों के 550 से ज्यादा व्यापारिक संगठनों और 300 से अधिक कारोबारी नेताओं से बातचीत के आधार पर लगाया गया है।

पिछले साल से ज्यादा कारोबार होने की उम्मीद

खबरों के मुताबिक, शादी के इस सीजन में बाजार की कमाई पिछले साल से ज्यादा रहने का अनुमान है। CAIT के मुताबिक, 2025 के शादी सीजन में करीब 6.5 लाख करोड़ रुपए का कारोबार हुआ था। इस साल यह आंकड़ा बढ़कर 7.5 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है। इस बार शादी के कारोबार में करीब 15% बढ़ोतरी का अनुमान है।

इस कारोबार में सामान खरीदने और रिटेल बाजार की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा होगी। कुल कारोबार में से करीब 4.05 लाख करोड़ रुपए सामान और रिटेल से आने की उम्मीद है। यह कुल कारोबार का लगभग 54% है। वहीं, सर्विस सेक्टर से करीब 3.45 लाख करोड़ रुपए का कारोबार हो सकता है। इसकी हिस्सेदारी कुल कारोबार में लगभग 46% रहने का अनुमान है।

2026-2027 में शादियों का सीजन: जानें शुभ मुहूर्त और खास तारीखें | Wedding Season 2026-2027: Know Auspicious Dates and Special Dates
शादी का सीजन शुरू, घर-घर गूंजेगी शहनाई; इस साल 11 शुभ मुहूर्त, 2027 में इतने होंगे शादी के लिए शुभ दिन
20 Nov 2026 ,
By Arohi Raj
बैंड-बाजा, बारात और दावत… अब फिर घर-घर में शादी की रौनक दिखने वाली है। चार महीने से शादी का इंतजार कर रहे परिवारों के लिए मौज-मस्ती करने का समय आ गया है। बता दें 20 नवंबर से कई घरों में शहनाइयां गूंजेंगी। कहीं शादी के कार्ड छपेंगे, बाजारों में खरीदारी बढ़ेगी और मैरिज गार्डन फिर मेहमानों से गुलजार होंगे। देवोत्थान एकादशी के साथ शादियों का सीजन शुरू हो गया है।

ज्वैलरी से लेकर कपड़ों तक होगा सबसे ज्यादा खर्च

CAIT के मुताबिक, शादी में खरीदारी के लिए ज्वैलरी सबसे बड़ी कैटेगरी बन सकती है। शादी के सीजन में सोने, चांदी और दूसरी कीमती धातुओं के गहनों पर करीब 1.20 लाख करोड़ रुपए खर्च हो सकते हैं। इसके बाद कपड़े और गारमेंट्स का कारोबार सबसे बड़ा रहने की उम्मीद है। शादी के कपड़ों और अन्य परिधानों से करीब 90 हजार करोड़ रुपए का कारोबार हो सकता है।

सामान पर इस्टिमेटेड एक्सपेंसेस इस प्रकार है

सामान की कैटेगरीअनुमानित कारोबार
ज्वैलरी और कीमती धातुएं1.20 लाख करोड़ रुपए
कपड़े और गारमेंट्स90 हजार करोड़ रुपए
गिफ्ट और वेडिंग एक्सेसरीज37,500 करोड़ रुपए
ग्रॉसरी और खाने-पीने का सामान37,500 करोड़ रुपए
इलेक्ट्रॉनिक्स30 हजार करोड़ रुपए
ड्राई फ्रूट्स और मिठाई30 हजार करोड़ रुपए
फर्नीचर30 हजार करोड़ रुपए
घरेलू सामान30 हजार करोड़ रुपए
शादी के लिए घर सजाने, मेहमानों की खरीदारी और उपहार देने पर भी काफी पैसा खर्च होगा। इससे छोटे दुकानदारों और स्थानीय बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।

सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट: 1 दिन में सोना 5947 रु सस्ता, चांदी 10 हजार रु गिरी, जानें अपने शहर का भाव | Gold-Silver Prices Crash: Gold Rs 5947 Cheaper in 1 Day, Silver Drops Rs 10,000, Know Your City's Rate
Gold Silver Price Crash: सोना एक दिन में 5947 रुपए सस्ता, चांदी में भी करीब 10 हजार की गिरावट, जानें अपने शहर का भाव
20 Nov 2026 ,
By Sandeep Kumar
Gold Silver Price Crash: अगर आपके घर में शादी है या आप सोने-चांदी के गहने खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है। सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। शुक्रवार यानी 20 नवंबर को सोना करीब 6 हजार रुपए सस्ता हो गया, जबकि चांदी के दाम में लगभग 10 हजार रुपए की कमी आई है।

कैटरिंग, होटल और डेकोरेशन वालों की इतनी होगी कमाई

शादी के सीजन में सिर्फ सामान बेचने वाले दुकानदार ही नहीं, बल्कि सेवाएं देने वाले कारोबारियों को भी फायदा होगा। शादी में खाने, जगह, सजावट और मनोरंजन जैसी सेवाओं की मांग बढ़ेगी। CAIT के अनुमान के मुताबिक, इस सीजन में अलग-अलग सेवाओं से होने वाला कारोबार इस प्रकार रह सकता है।

  • कैटरिंग और फूड सर्विस: 75 हजार करोड़ रुपए।
  • मैरिज वेन्यू, बैंक्वेट हॉल और होटल: 60 हजार करोड़ रुपए।
  • इवेंट मैनेजमेंट और वेडिंग प्लानिंग: 37 हजार 500 करोड़ रुपए।
  • फूलों की सजावट और वेडिंग डेकोर: 37 हजार 500 करोड़ रुपए।
  • ट्रैवल और ट्रांसपोर्ट: 30 हजार करोड़ रुपए।
  • म्यूजिक और एंटरटेनमेंट: 30 हजार करोड़ रुपए।
  • फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी: 22 हजार 500 करोड़ रुपए।
  • ब्यूटी सर्विसेज: 22 हजार 500 करोड़ रुपए।
इन सेवाओं की मांग बढ़ने से छोटे कारोबारियों से लेकर बड़े कारोबारियों तक को फायदा मिल सकता है। शादी समारोहों में मेहमानों की संख्या और आयोजन के स्तर के हिसाब से इन सेवाओं का खर्च अलग-अलग हो सकता है।

MP में 300 अफसरों के प्रमोशन की तैयारी: IAS से तहसीलदार तक को मिलेगी तरक्की, नए साल में जारी होंगे आदेश | MP: 300 Officers Promotion Preparation: IAS to Tehsildar to Get Promotion, Orders to be Issued in New Year
MP में बड़े पैमाने पर अफसरों के प्रमोशन की तैयारी, IAS से तहसीलदार तक 300 अधिकारियों को मिल सकती है तरक्की
21 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
<strong>MP Officers Promotion:</strong>मध्य प्रदेश में नए साल की शुरुआत कई अफसरों के लिए अच्छी खबर लेकर आ सकती है। राज्य सरकार बड़े पैमाने पर अधिकारियों के प्रमोशन की तैयारी में जुट गई है। आईएएस अधिकारियों से लेकर तहसीलदार, डिप्टी कलेक्टर और मंत्रालय के कर्मचारियों तक को इसका फायदा मिल सकता है।

शादी के सीजन में रोजगार के मौके

CAIT के मुताबिक, शादी के सीजन से कारोबार के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ने की उम्मीद है। अगले 25 दिनों में करीब 1.25 करोड़ टेम्पररी, मौसमी और पार्ट-टाइम रोजगार के मौके बन सकते हैं। इनमें कैटरिंग, होटल, सजावट, फोटोग्राफी, ट्रांसपोर्ट और इवेंट मैनेजमेंट जैसे काम शामिल हैं। शादी समारोहों की बढ़ती संख्या से इन क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को ज्यादा काम मिल सकता है। यह सीजन कई लोगों के लिए कमाई का मौका भी बन सकता है। खासकर उन लोगों को फायदा होगा, जो शादी से जुड़े छोटे-मोटे काम करते हैं।

इतना हो सकता है शादी का बजट

CAIT के मुताबिक, साधारण शादी में करीब 4 से 5 लाख रुपए खर्च हो सकते हैं। वहीं, प्रीमियम शादी का बजट 4 से 5 करोड़ रुपए या उससे भी ज्यादा हो सकता है। शादी के आयोजन में अब डिजिटल वेडिंग प्लानिंग और ऑनलाइन पेमेंट जैसे नए तरीके भी तेजी से इस्तेमाल हो रहे हैं। लोग डिजिटल इंविटेशन, AI की मदद से शादी की योजना और अपनी पसंद के उपहार तैयार कराने जैसे ऑप्शन अपना रहे हैं।

CAIT ने लोगों से शादी की खरीदारी में भारतीय प्रोडक्ट और स्थानीय कारोबारियों को प्राथमिकता देने की अपील की है। संगठन का मानना है कि इससे देश के छोटे कारोबारियों, स्थानीय सेवा प्रदाताओं और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को फायदा मिलेगा।

MP PWD में बड़ा फेरबदल: 5 महीने में वर्मा की कुर्सी गई, बघेल को मिली कमान, द सूत्र की 3 बातें सही निकलीं | MP PWD Major Reshuffle: Verma's Chair Gone in 5 Months, Baghel Gets Command, 3 Points from 'Da Sutra' Prove Correct
द सूत्र की खबर पर फिर लगी मुहर: 7 दिन पहले बता दिया था PWD में किसकी जाएगी कुर्सी, किसे मिलेगी कमान, वर्मा OUT, बघेल IN
20 Nov 2026 ,
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश में सड़कें, पुल और सरकारी इमारतें बनवाने वाले लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़ा बदलाव हुआ है। विभाग के चार बड़े इंजीनियरों की जिम्मेदारियां बदल दी गई हैं। खास बात यह है कि जिन बदलावों के संकेत <b>द सूत्र </b>ने सात दिन पहले दिए थे, उनमें से तीन बातें सरकारी आदेशों में सही साबित हुई हैं।

FAQs

  1. देश में 21 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच कितनी शादियां होने का अनुमान है?
    देशभर में इस अवधि के दौरान करीब 52 लाख शादियां होने का अनुमान है।
  2. इस शादी के सीजन में कुल कारोबार कितना हो सकता है?
    CAIT के मुताबिक, इस शादी सीजन में करीब 7.5 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने की उम्मीद है।
  3. शादी के सीजन में कितने रोजगार के मौके बन सकते हैं?
    CAIT के अनुमान के मुताबिक, अगले 25 दिनों में करीब 1.25 करोड़ अस्थायी, मौसमी और पार्ट-टाइम रोजगार के मौके बन सकते हैं।
Tags:
  • Wedding Season Business
  • शादी का सीजन
  • Indian Wedding Market
  • भारतीय शादी बाजार
  • Wedding Expenditure India
  • शादी सीजन 2026
  • शादी का कारोबार
  • भारतीय बाजार
  • ज्वैलरी कारोबार
  • Wedding Season 2026
MP में रीलबाज पुलिसकर्मियों की खुलेगी कुंडली, PHQ ने मांगी सोशल मीडिया अकाउंट की डिटेल, पुराने वीडियो हटाने की मची होड़

By Ratan Kumar Mishra

MP में रीलबाज पुलिसकर्मियों की खुलेगी कुंडली, PHQ ने मांगी सोशल मीडिया अकाउंट की डिटेल, पुराने वीडियो हटाने की मची होड़
हार कर भी जीत गए साधुना पंचायत के मांगेराम डूडी, 474 वोटों से हारने के बाद ग्रामीणों ने जुटाकर दिए 71 लाख

By Jageshwar Prasad

हार कर भी जीत गए साधुना पंचायत के मांगेराम डूडी, 474 वोटों से हारने के बाद ग्रामीणों ने जुटाकर दिए 71 लाख
SI भर्ती का रिजल्ट 2 महीने से अटका, अभ्यर्थियों का इंतजार बढ़ा; प्रक्रिया पूरी होने में लगेंगे 6 महीने और

By Jyoti Mahender Bhardwaj

SI भर्ती का रिजल्ट 2 महीने से अटका, अभ्यर्थियों का इंतजार बढ़ा; प्रक्रिया पूरी होने में लगेंगे 6 महीने और
तूफान अकवान के असर से छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश, खेतों में डूबा धान, खरीदी की डेडलाइन ने बढ़ाई चिंता

By Harrison Masih

तूफान अकवान के असर से छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश, खेतों में डूबा धान, खरीदी की डेडलाइन ने बढ़ाई चिंता
राजस्थान पंचायत चुनाव में कैसे पलटी सियासी बाजी? निकायों में भाजपा की बढ़त के बाद गांवों में कांग्रेस का दबदबा

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान पंचायत चुनाव में कैसे पलटी सियासी बाजी? निकायों में भाजपा की बढ़त के बाद गांवों में कांग्रेस का दबदबा
कोटा में प्रसूताओं की मौत का सिलसिला जारी: 8 महीने में 41 महिलाओं की जान गई, सरकारी रिकॉर्ड में सिर्फ 13 मौतें

By Jyoti Mahender Bhardwaj

कोटा में प्रसूताओं की मौत का सिलसिला जारी: 8 महीने में 41 महिलाओं की जान गई, सरकारी रिकॉर्ड में सिर्फ 13 मौतें
MP के पानी पर राजस्थान मार रहा डाका! चंबल नहर की जांच में 12 गेट मिले बंद, 3900 की जगह सिर्फ 1900 क्यूसेक ही मिल रहा पानी

By Amresh Kushwaha

MP के पानी पर राजस्थान मार रहा डाका! चंबल नहर की जांच में 12 गेट मिले बंद, 3900 की जगह सिर्फ 1900 क्यूसेक ही मिल रहा पानी