Gold Silver Price Crash: सोना एक दिन में 5947 रुपए सस्ता, चांदी में भी करीब 10 हजार की गिरावट, जानें अपने शहर का भाव
Sandeep Kumar | Updated:
सोने और चांदी की कीमतों में एक दिन में बड़ी गिरावट आई है।
Gold Silver Price Crash: अगर आपके घर में शादी है या आप सोने-चांदी के गहने खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है। सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। शुक्रवार यानी 20 नवंबर को सोना करीब 6 हजार रुपए सस्ता हो गया, जबकि चांदी के दाम में लगभग 10 हजार रुपए की कमी आई है।
इस गिरावट के बाद सोना करीब एक साल पुराने भाव पर पहुंच गया है। यानी जो लोग महंगे दाम की वजह से गहने खरीदने का प्लान टाल रहे थे, उनके लिए कीमतों में आई यह गिरावट राहत दे सकती है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, शुक्रवार यानी 20 नवंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत में 5,947 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद 10 ग्राम सोने का भाव करीब 1.23 लाख रुपए रह गया। खास बात यह है कि सोना करीब एक साल पहले वाले स्तर पर आ गया है। पिछले साल 24 नवंबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1 हजार 23 हजार 308 रुपए थी। इसके बाद पूरे साल सोने के दाम इस स्तर से ऊपर बने रहे।
सोने के साथ चांदी खरीदने वालों के लिए भी राहत है। शुक्रवार को चांदी की कीमत में 9,789 रुपए प्रति किलो की गिरावट आई। इसके बाद एक किलो चांदी का भाव करीब 1.50 लाख रुपए पर पहुंच गया।
सोने-चांदी के दाम गिरने की दो बड़ी वजहें बताई जा रही हैं। पहली अमेरिकी डॉलर की मजबूती और दूसरी ऊंचे भाव पर निवेशकों की मुनाफावसूली। यानी जिन लोगों ने पहले कम कीमत पर सोना-चांदी खरीदा था, वे अब इसे बेचकर मुनाफा निकाल रहे हैं। इससे कीमतों पर दबाव बढ़ रहा है।
इस साल सोने और चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव आया है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1.33 लाख रुपए थी। इसके बाद 29 जनवरी 2026 को सोना बढ़कर 1.76 लाख रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।
लेकिन अब तस्वीर बदल गई है। उस सबसे ऊंचे स्तर से सोना करीब 52 हजार 400 रुपए यानी लगभग 30 प्रतिशत सस्ता हो चुका है। चांदी में तो इससे भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 31 दिसंबर 2025 को एक किलो चांदी का भाव करीब 2.30 लाख रुपए था। इसके बाद 29 जनवरी 2026 को इसकी कीमत 3.80 लाख रुपए तक पहुंच गई थी। अब चांदी अपने उस ऊंचे स्तर से करीब 2.29 लाख रुपए यानी लगभग 60 प्रतिशत सस्ती हो गई है।
1. अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ: दुनिया के बाजार में सोने की कीमत डॉलर में तय होती है। जब डॉलर मजबूत होता है, तो दूसरे देशों के लोगों के लिए सोना खरीदना महंगा पड़ता है। इससे खरीदारी कम हो सकती है और कीमतों में गिरावट आती है।
2. ब्याज दरों का असर: अमेरिका में ब्याज दरें ज्यादा रहने पर कई निवेशक सोने के बजाय बैंक डिपॉजिट और बॉन्ड में पैसा लगाना पसंद करते हैं। इसकी वजह यह है कि सोना रखने पर सीधे ब्याज नहीं मिलता, जबकि इन विकल्पों से ब्याज के रूप में कमाई हो सकती है।
3. बड़े निवेशक बेच रहे सोना: जब सोने के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच जाते हैं, तो कई बड़े निवेशक अपनी कमाई पक्की करने के लिए सोना बेचने लगते हैं। इसे Profit Booking कहा जाता है। बाजार में बिकवाली बढ़ने से भाव नीचे आ सकते हैं।
कई बार लोग देखते हैं कि भोपाल, इंदौर, दिल्ली या मुंबई में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। इसके पीछे चार प्रमुख वजहें हैं।
1. लाने-ले जाने का खर्च: एक शहर से दूसरे शहर सोना पहुंचाने में ट्रांसपोर्ट और सुरक्षा का खर्च आता है। इससे कीमतों में फर्क पड़ सकता है।
2. खरीदारी की मात्रा: दक्षिण भारत में देश के करीब 40 प्रतिशत सोने की खपत होती है। यहां ज्वेलर्स बड़ी मात्रा में सोना खरीदते हैं, हालांकि इसका फायदा ग्राहकों को छूट के रूप में सीमित ही मिल पाता है।
3. स्थानीय बाजार: शहर और राज्य के ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग और सप्लाई को ध्यान में रखकर कीमतें तय करते हैं।
4. पुराना स्टॉक: दुकानदार ने सोना किस कीमत पर खरीदा था, इसका असर भी ग्राहकों को मिलने वाले भाव पर पड़ता है।
चांदी खरीदते समय उसकी शुद्धता को लेकर लोगों के मन में सवाल रहते हैं। कुछ आसान घरेलू तरीकों से इसकी शुरुआती जांच की जा सकती है।
Magnet Test: असली चांदी सामान्य चुंबक से नहीं चिपकती। अगर कोई सामान चुंबक से मजबूती से चिपक रहा है, तो उसमें दूसरी धातु हो सकती है।
Ice Test: चांदी गर्मी को तेजी से आगे बढ़ाती है। इसलिए उस पर रखी बर्फ जल्दी पिघल सकती है।
Smell Test: शुद्ध चांदी में आम तौर पर कोई खास गंध नहीं होती। यदि किसी सामान से तांबे जैसी गंध आती है, तो उसमें दूसरी धातु मिली हो सकती है।
कपड़े से जांच: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ने पर कभी-कभी काला निशान आ सकता है। यह चांदी की सतह पर बनी काली परत के कारण होता है। हालांकि, इन घरेलू तरीकों से चांदी की शुद्धता की पूरी गारंटी नहीं मिलती। इसलिए खरीदारी के समय हॉलमार्क और प्रमाणित जांच पर भरोसा करना बेहतर है।
सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट से गहने खरीदने वाले परिवारों को राहत मिल सकती है। हालांकि, बाजार में खरीदारी करते समय सिर्फ सोने का भाव देखना काफी नहीं है। गहनों की अंतिम कीमत में मेकिंग चार्ज और टैक्स भी जुड़ते हैं। इसलिए खरीदारी से पहले अपने शहर का ताजा रेट पता करना और अलग-अलग ज्वेलर्स की कीमतों की तुलना करना समझदारी होगी।
सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट का सीधा असर उन परिवारों पर पड़ सकता है, जो शादी या किसी दूसरे समारोह के लिए गहने खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। पिछले सात कारोबारी दिनों में सोना करीब 13 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। ऐसे में समान वजन और शुद्धता के सोने की मूल कीमत पर पहले के मुकाबले कम खर्च आएगा। हालांकि, गहनों के मेकिंग चार्ज और टैक्स अलग से देने होंगे।
चांदी के सिक्के, बर्तन या गहने खरीदने वालों को भी कीमतें गिरने से राहत मिल सकती है। फिलहाल सोने-चांदी के बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। इसलिए खरीदारी से पहले ताजा भाव की जानकारी लेना और अपने बजट के मुताबिक फैसला करना जरूरी है।
सोना सस्ता होने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा इसी बात की है कि क्या इसका भाव एक लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है? एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि आने वाले समय में सोना 1 लाख 15 हजार से 1 लाख 25 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के बीच आ सकता है। हालांकि, फिलहाल इसके एक लाख रुपए तक गिरने की संभावना कम मानी जा रही है। वहीं, चांदी की कीमत 1 लाख 40 हजार से 1 लाख 60 हजार रुपए प्रति किलो के बीच रहने का अनुमान है। ध्यान रहे कि ये सिर्फ अनुमान हैं। आगे सोना-चांदी कितने सस्ते या महंगे होंगे, यह डॉलर की चाल, ब्याज दरों, महंगाई और दुनिया के आर्थिक हालात पर निर्भर करेगा।
एक दिन में करीब 6 हजार रुपए सस्ता हुआ सोना
चांदी भी करीब 10 हजार रुपए सस्ती हुई
सोने-चांदी के दाम गिरने की दो बड़ी वजहें बताई जा रही हैं। पहली अमेरिकी डॉलर की मजबूती और दूसरी ऊंचे भाव पर निवेशकों की मुनाफावसूली। यानी जिन लोगों ने पहले कम कीमत पर सोना-चांदी खरीदा था, वे अब इसे बेचकर मुनाफा निकाल रहे हैं। इससे कीमतों पर दबाव बढ़ रहा है।
सबसे ऊंचे भाव से सोना 30% और चांदी 60% सस्ती
लेकिन अब तस्वीर बदल गई है। उस सबसे ऊंचे स्तर से सोना करीब 52 हजार 400 रुपए यानी लगभग 30 प्रतिशत सस्ता हो चुका है। चांदी में तो इससे भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 31 दिसंबर 2025 को एक किलो चांदी का भाव करीब 2.30 लाख रुपए था। इसके बाद 29 जनवरी 2026 को इसकी कीमत 3.80 लाख रुपए तक पहुंच गई थी। अब चांदी अपने उस ऊंचे स्तर से करीब 2.29 लाख रुपए यानी लगभग 60 प्रतिशत सस्ती हो गई है।
आखिर सोना सस्ता क्यों हो रहा है? समझिए 3 बड़ी वजहें
2. ब्याज दरों का असर: अमेरिका में ब्याज दरें ज्यादा रहने पर कई निवेशक सोने के बजाय बैंक डिपॉजिट और बॉन्ड में पैसा लगाना पसंद करते हैं। इसकी वजह यह है कि सोना रखने पर सीधे ब्याज नहीं मिलता, जबकि इन विकल्पों से ब्याज के रूप में कमाई हो सकती है।
3. बड़े निवेशक बेच रहे सोना: जब सोने के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच जाते हैं, तो कई बड़े निवेशक अपनी कमाई पक्की करने के लिए सोना बेचने लगते हैं। इसे Profit Booking कहा जाता है। बाजार में बिकवाली बढ़ने से भाव नीचे आ सकते हैं।
प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत
| शहर | कीमत (प्रति 10 ग्राम) |
|---|---|
| जयपुर | 1,25,720 |
| दिल्ली | 1,25,720 |
| पटना | 1,25,620 |
| अहमदाबाद | 1,25,620 |
| लखनऊ | 1,25,720 |
| मुंबई | 1,25,570 |
| भोपाल | 1,25,620 |
| रायपुर | 1,25,570 |
| कोलकाता | 1,25,570 |
| चेन्नई | 1,25,570 |
आपके शहर में सोने के दाम अलग क्यों होते हैं?
1. लाने-ले जाने का खर्च: एक शहर से दूसरे शहर सोना पहुंचाने में ट्रांसपोर्ट और सुरक्षा का खर्च आता है। इससे कीमतों में फर्क पड़ सकता है।
2. खरीदारी की मात्रा: दक्षिण भारत में देश के करीब 40 प्रतिशत सोने की खपत होती है। यहां ज्वेलर्स बड़ी मात्रा में सोना खरीदते हैं, हालांकि इसका फायदा ग्राहकों को छूट के रूप में सीमित ही मिल पाता है।
3. स्थानीय बाजार: शहर और राज्य के ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग और सप्लाई को ध्यान में रखकर कीमतें तय करते हैं।
4. पुराना स्टॉक: दुकानदार ने सोना किस कीमत पर खरीदा था, इसका असर भी ग्राहकों को मिलने वाले भाव पर पड़ता है।
इन 4 तरीकों से कर सकते हैं असली और नकली की जांच
Magnet Test: असली चांदी सामान्य चुंबक से नहीं चिपकती। अगर कोई सामान चुंबक से मजबूती से चिपक रहा है, तो उसमें दूसरी धातु हो सकती है।
Ice Test: चांदी गर्मी को तेजी से आगे बढ़ाती है। इसलिए उस पर रखी बर्फ जल्दी पिघल सकती है।
Smell Test: शुद्ध चांदी में आम तौर पर कोई खास गंध नहीं होती। यदि किसी सामान से तांबे जैसी गंध आती है, तो उसमें दूसरी धातु मिली हो सकती है।
कपड़े से जांच: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ने पर कभी-कभी काला निशान आ सकता है। यह चांदी की सतह पर बनी काली परत के कारण होता है। हालांकि, इन घरेलू तरीकों से चांदी की शुद्धता की पूरी गारंटी नहीं मिलती। इसलिए खरीदारी के समय हॉलमार्क और प्रमाणित जांच पर भरोसा करना बेहतर है।
सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए क्या है जरूरी?
शादी-ब्याह के लिए गहने खरीदने वालों को कितनी राहत?
चांदी के सिक्के, बर्तन या गहने खरीदने वालों को भी कीमतें गिरने से राहत मिल सकती है। फिलहाल सोने-चांदी के बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। इसलिए खरीदारी से पहले ताजा भाव की जानकारी लेना और अपने बजट के मुताबिक फैसला करना जरूरी है।
क्या सोना 1 लाख रुपए तक आ सकता है?
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें, राज्य में सरकारी भर्ती के नए नियम जारी...
By Harrison Masih
द सूत्र की खबर पर फिर लगी मुहर: 7 दिन पहले बता दिया था PWD में किसकी जाएगी कुर्सी, किसे मिलेगी कमान, वर्मा OUT, बघेल IN
By Ramanand Tiwari
राजस्थान पंचायत चुनाव में RLP-BAP ने बदला सियासी गणित, नागौर में बहुमत, 8 जिला परिषदों में किसके हाथ सत्ता की चाबी?
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 23 जिला परिषदों में बहुमत, भाजपा 5 पर सिमटी, 8 में जोड़तोड़
By Raghvendra Singh Rathore
इंदौर कृष्णबाग में श्रीराम बिल्डर्स की जमीन से 71 मकान तोड़ने के मामले में 19 याचिकाकर्ताओं को राहत
By Sanjay Gupta
मारवाड़ की राजनीति में हनुमान बेनीवाल की आरएलपी का धमाका, नागौर में पूर्ण बहुमत, डीडवाना-कुचामन में बनी किंगमेकर
By Jageshwar Prasad
राजस्थान में 337 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिकाएं
By Mukesh Sharma