आज से शादियों का सीजन शुरू, अक्षय तृतीया और वसंत पंचमी के अवसर पर इस साल नहीं बजेगी शहनाइयां
Pooja Kumari | Jan 16, 2024, 24:00 IST
आज से शादियों का सीजन शुरू, अक्षय तृतीया और वसंत पंचमी के अवसर पर इस साल नहीं बजेगी शहनाइयां
सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इसके साथ ही एक बार फिर से शादियों का सीजन शुरू हो गया है। ये जनवरी से अप्रैल तक चलेगा। इसके बाद जुलाई में शादियों के शुभ मुहूर्त रहेंगे।
BHOPAL. सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इसके साथ ही आज से शादियों का सीजन शुरू हो गया है, जो कि जनवरी से अप्रैल तक चलेगा। इसके बाद जुलाई में शादियों के शुभ मुहूर्त रहेंगे। बता दें कि शुक्र अस्त होने के कारण इस साल मई और जून में विवाह नहीं हो सकेंगे। वहीं जुलाई से नवंबर के पहले सप्ताह तक देवशयन के कारण कोई शुभ मुहूर्त नहीं रहेगा। इसके बाद 12 नवंबर से 14 दिसंबर तक शादियों के सीजन का धूम रहेगा। बनारस, उज्जैन, पुरी, राजस्थान और गुजरात के पंडितों के मुताबिक 2024 में शादियों के लिए कुल 55 शुभ मुहूर्त होंगे।
बता दें कि वसंत पंचमी 14 फरवरी 2024 को है। इसे विवाह के लिए शुभ मुहूर्त माना जाता है, लेकिन इस बार वसंत पंचमी पर अश्विनी नक्षत्र रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार इस नक्षत्र में विवाह संभव नहीं है। इसलिए इस साल वसंत पंचमी पर विवाह का कोई मुहूर्त नहीं रहेगा। वहीं अक्षय तृतीया 10 मई 2024 को पड़ेगी। इस दिन भी शादियों के लिए बहुत ही अबूझ मुहूर्त है। इस बार अक्षय तृतीया पर शुक्र अस्त होने के कारण विवाह का कोई शुभ मुहूर्त नहीं रहेगा। ऐसे में दो अबूझ मुहूर्त वाले दिन भी इस साल कोई शादियां नहीं होंगी।
ज्योतिषियों के अनुसार 29 अप्रैल को शुक्र ग्रह सूर्य के करीब आ जाएगा और जो भी ग्रह सूर्य के करीब आता है उसे अस्त माना जाता है। शुक्र ग्रह 61 दिनों तक अस्त रहेगा। ज्योतिषशास्त्र का कहना है कि शुक्र अस्त होने के कारण विवाह के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं हैं। 28 जून को शुक्र उदय होने के बाद ही शादियां शुरू होंगी और शुभ मुहूर्त 15 जुलाई को देवशयन तक रहेंगे।
अक्षय तृतीया और वसंत पंचमी पर नहीं होगी शादियां
शुक्र के अस्त होने के कारण कोई शुभ मुहूर्त नहीं
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari