खुद की प्रतिमा का अनावरण करने पर गवर्नर पर भड़की TMC, सुना दी खरी-खरी

Raj Singh | Nov 24, 2024, 14:15 IST
Share
CV AANAND GOVER
CV AANAND GOVER

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस और राज्य की ममता सरकार के बीच अक्सर अनबन देखने को मिलती है। अब एक बार फिर राज्य की मुख्य पार्टी टीएमसी ने राज्यपाल पर हमला बोला है।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस और राज्य की ममता सरकार के बीच अक्सर अनबन देखने को मिलती है। एक बार फिर टीएमसी ने राज्यपाल पर हमला बोला है। राज्यपाल पर यह हमला उनकी खुद की प्रतिमा का अनावरण करने को लेकर किया गया है। टीएमसी ने कहा कि वह पब्लिसिटी के इतने भूखे हैं कि उन्होंने अपनी खुद की प्रतिमा का अनावरण कर दिया।

राज्यपाल की हो रही आलोचना

दरअसल, अपने कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शनिवार को राजभवन में अपनी प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर वृक्षारोपण और चित्रकला प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इसके अलावा एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया, जिस पर अब विवाद खड़ा हो गया है। उनकी आलोचना हो रही है, जिसमें सबसे प्रमुख टीएमसी नेता हैं। आलोचकों का कहना है कि पद पर रहते हुए खुद की प्रतिमा लगवाना गलत है।

दही-मिश्री खाकर विदेश रवाना हुए मोहन यादव, निवेशकों से मिलेंगे

टीएमसी का बोस पर हमला

गौरतलब है कि टीएमसी और राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस के बीच तकरार जगजाहिर है। दोनों एक दूसरे पर जमकर हमला बोलते रहे हैं। अब एक बार फिर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। राज्यपाल की प्रतिमा के अनावरण पर टीएमसी ने कहा है कि हमने पहले कभी ऐसा नहीं सुना। वह पब्लिसिटी के भूखे हैं। आगे क्या होगा? क्या वह अपनी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे? उन्हें अब माल्यार्पण भी कर देना चाहिए। टीएमसी प्रवक्ता जयप्रकाश मजूमदार ने कहा कि राज्यपाल मंगोलों की तरह काम कर रहे हैं। वहीं सीपीएम केंद्रीय समिति के सदस्य सुजन चक्रवर्ती ने कहा कि यह बहुत अपमानजनक है। यह हमारे राज्य का दुर्भाग्य भी है। बंगाल की संस्कृति के साथ भी गंदा खेल खेला जा रहा है।
कोलकाता के अस्पताल में तोड़फोड़ मामले में 19 आरोपी गिरफ्तार, भीड़ ने आधी रात को किया था हमला

राज्यपाल कार्यालाय ने जारी किया बयान

उधर, प्रतिमा के अनावरण के बाद उठे विवाद को लेकर राज्यपाल कार्यालय ने सफाई दी है। बयान में कहा गया है कि उन्होंने खुद अपनी प्रतिमा नहीं बनवाई बल्कि एक कलाकार ने इसे उपहार में दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्थ साहा नाम के एक कलाकार ने राज्यपाल को यह प्रतिमा उपहार में दी थी। पार्थ साहा कोलकाता के भारतीय संग्रहालय से जुड़े हैं। उन्होंने राज्यपाल की तस्वीर के आधार पर यह फाइबर प्रतिमा बनाई है।

बता दें कि प्रतिमा का अनावरण करते हुए सीवी आनंद बोस ने कहा था कि बंगाल की राजनीतिक स्थिति बहुत खराब है। बंगाल के लोग यह सब ज्यादा दिनों तक बर्दाश्त नहीं करेंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Mamata Banerjee
  • ममता बनर्जी
  • tmc
  • टीएमसी
  • पश्चिम बंगाल
  • हिंदी न्यूज
  • ममता सरकार
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • Mamata Banerjee Govt
  • पश्चिम बंगाल गवर्नर सीवी आनंद बोस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती