कब लगेगी चौथी वैक्सीन, क्या बूस्टर डोज की है जरूरत, कोरोना के नए वेरिएंट पर सरकार ने दिया बड़ा अपडेट
Pooja Kumari | Dec 25, 2023, 24:00 IST
कब लगेगी चौथी वैक्सीन, क्या बूस्टर डोज की है जरूरत, कोरोना के नए वेरिएंट पर सरकार ने दिया बड़ा अपडेट
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य सरकारों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। सराकर ने ये स्पष्ट किया है कि फिलहाल बूस्टर डोज या चौथी वैक्सीन लेने की कोई जरूरत नहीं है।
BHOPAL. इन दिनों कोरोना का नया वेरिएंट जे.एन (JN.1) देश के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। भारत में कोरोना वायरस के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। बता दें कि केरल में कोरोना का पहला केस सामने आने के बाद गोवा, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में इसके मामलों में तेजी से उछाल आया है। इन सबको ध्यान में रखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य सरकारों को अलर्ट रहने का आदेश जारी किया है।
भारत SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के प्रमुख एन.के. अरोड़ा का कहना है कि कोरोना का नया सब-वेरिएंट, JN.1 ज्यादा खतरनाक नहीं है, केवल एहतियात बरतने की जरूरत है। इसलिए सरकार ने ये स्पष्ट किया है कि फिलहाल बूस्टर डोज या चौथी वैक्सीन लेने की कोई आवश्यकता नहीं है। वहीं डॉ. अरोड़ा का कहना है कि जो व्यक्ति 60 वर्ष से अधिक आयु के हैं, और वे किसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं, ऐसे में वे एहतियाती तौर पर तीसरी डोज ले सकते हैं। फिलहाल आम लोगों की बात करें तो उन्हें चौथी डोज लेने की जरूरत नहीं है।
बता दें कि कोरोना का नया सब-वेरिएंट वाले केस अधिक गंभीर नहीं है, और संक्रमितों को अस्पतालों में भर्ती करने की भी आवश्यकता नहीं पड़ रही। JN.1 सबवेरिएंट के लक्षण में बुखार, नाक से पानी आना, कभी-कभी दस्त और गंभीर शरीर दर्द शामिल है, जो आमतौर पर एक सप्ताह के भीतर ही ठीक हो जा रहे हैं। साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय राज्यों को पहले ही टेस्ट बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
रविवार को अपडेट किए गए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 656 नए मामले सामने आए, जिसके कारण एक्टिव केसों की संख्या 3,742 हो गए हैं। सुबह तक के आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे की अवधि में केरल में एक नई मौत के साथ मरने वालों की संख्या 5,33,333 दर्ज की गई।
बूस्टर डोज लेना कितना जरूरी है
JN.1 सबवेरिएंट गंभीर नहीं
भारत में नए केस 656
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari