पेटीएम बंद हुआ या नहीं, आपके पैसे का क्या होगा, जानें सभी सवालों के जवाब

Pooja Kumari | Feb 02, 2024, 12:40 IST
Share
पेटीएम बंद हुआ या नहीं, आपके पैसे का क्या होगा, जानें सभी सवालों के जवाब
पेटीएम बंद हुआ या नहीं, आपके पैसे का क्या होगा, जानें सभी सवालों के जवाब

भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट बेंक पर पाबंदी का ऐलान किया है। आरबीआई के अनुसार, पेटीएम की कई सेवाएं 29 फरवरी के बाद बंद हो जाएंगी।

BHOPAL. भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट बेंक पर पाबंदी का ऐलान किया है। आरबीआई के अनुसार, पेटीएम की कई सेवाएं 29 फरवरी के बाद बंद हो जाएंगी। आरबीआई का कहना है कि पेटीएम के नियमों का उल्लंघन किया है, इसलिए ये फैसला लिया गया है। बता दें कि आरबीआई के इस फैसले के बाद से पेटीएम के शेयरों में भारी गिरावट आई। गुरुवार को ट्रेडिंग शुरु होने से पहले ही पेटीएम के शेयर 20 फीसदी तक गिर गए।

1 मार्च से ये बदलेगी

  • पेटीएम पेमेंट्स बैंक की सेवा रोक दी जाएगी
  • फास्टैग अकाउंट के बैलेंस का इस्तेमाल कर सकेंगे
  • फास्टैग अकाउंट में और पैसे नहीं डाल सकेंगे
  • एक्सटर्नल बैंक से जुड़े वॉलेट, यूपीआई काम करेंगे
  • पेटीएम ऐप काम करता रहेगा

क्या दुकानदार पेटीएम के जरिए पेमेंट स्वीकार करेंगे

  • जो दुकानदार अपने पेटीएम पेमेंट्स बेंक अकाउंट में पैसा रिसीव करते हैं, वे पेमेंट रिसीव नहीं कर पाएंगे।
  • इसकी वजह ये है कि उनके अकाउंट्स में क्रेडिट की अनुमति नहीं है, लेकिन कई व्यापारियों या कंपनियों के पास दूसरी कंपनियों के क्यूआर स्टिकर्स हैं, जिनसे डिजिटल पेमेंट्स स्वीकार कर सकते हैं।

आपके वॉलेट और यूपीआई का क्या होगा?

  • 29 फरवरी तक पेटीएम की सभी सर्विस सामान्य रूप से ही काम करेंगी
  • इसके बाद पेटीएम वॉलेट और यूपीआई सेवा का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए कुछ बदलाव होंगे।
  • अगर आपके वॉलेट में पहले से पैसे हैं तो आप उसे दूसरी जगह ट्रांसफर कर सकते हैं, लेकिन वॉलेट में कोई भी राशि डिपॉजिट नहीं की जा सकती
  • अगर आपने पेटीएम अकाउंट को किसी थर्ड पार्टी बेंक से जोड़ रखा है, तो आपका पेटीएम काम करता रहेगा और यूपीआई पेमेंट का भी इस्तेमाल करते रहेंगे।
Tags:
  • RBI
  • आरबीआई
  • Reserve Bank of India
  • भारतीय रिजर्व बैंक
  • paytm
  • पेटीएम
  • RBI decision on Paytm
  • National News Update
  • पेटीएम पर आरबीआई का फैसला
  • नेशनल न्यूज अपडेट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा