कौन थे Baba Siddique जिन्होंने दूर की थी शाहरुख-सलमान के बीच की दरारें

Dolly patil | Oct 13, 2024, 09:08 IST
Share
सिद्दीकी का बॉलीवुड कनेक्शन 
सिद्दीकी का बॉलीवुड कनेक्शन 

बाबा सिद्दीकी का नाम महाराष्ट्र की राजनीति में काफी बड़ा था, लेकिन वह फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी एक खास शख्सियत थे। उन्होंने बॉलीवुड में एक ऐसा चमत्कार किया था, जिसे आज भी लोग याद करते हैं।

बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले Baba Siddique की शनिवार यानी 12 अक्टूबर को देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आइए अब आपको बताते हैं कि आखिर बाबा सिद्दीकी थे कौन और उनकी बॉलीवुड में ऐसी क्या खास पहचान थी।

कौन थे बाबा सिद्दीकी

बॉलीवुड में कुछ लोग ऐसे हैं जो सीधे तौर पर तो फिल्म इंडस्ट्री से नहीं जुड़े लेकिन सभी बड़े सुपरस्टार्स के साथ उनका बड़ा नजदीकी रिश्ता है। सिद्दीकी का कुछ ऐसा ही रिश्ता बॉलीवुड से था।बाबा सिद्दीकी (Baba Siddiqui) की जितनी पकड़ बॉलीवुड (Bollywood) में मजबूत थी उतनी ही पकड़ इनकी राजनीति में भी थी।

 एनसीपी
एनसीपी

बाबा पहले कांग्रेस नेता थे। हालांकि, लोकसभा चुनाव से पहले वह अजित पवार गुट वाली एनसीपी (NCP) में शामिल हो गए थे।आपको बता दें कि बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी हमेशा से चर्चा में रही हैं। इसमें सलमान खान, शाहरुख खान के साथ ही फिल्म और टीवी की दुनिया के बड़े सितारे शामिल होते थे।

बाबा सिद्दीकी का बॉलीवुड कनेक्शन

बाबा सिद्दीकी ने एक समय ऐसा काम किया जिसे बॉलीवुड के फैंस केवल सपनों में सोचते थे। सलमान खान और शाहरुख खान, जो कभी अच्छे दोस्त थे। किसी कारणवश कट्टर दुश्मन बन गए थे। हालांकि, उनके झगड़े की शुरुआत कैसे हुई थी। इसका पता नहीं चल पाया। दोनों इतने नाराज थे कि एक दूसरे की शक्ल तक देखना पसंद नहीं करते थे। ये दुश्मनी लगभग पांच साल तक चली।

कैसे खत्म हुई दुश्मनी

इस विवाद के दौरान दोनों का आमना-सामना नहीं हो पाता था। यहां तक कि किसी इवेंट में अगर सलमान खान ( Salman khan) होते तो शाहरुख खान (Shahrukh Khan) वहां नहीं जाते थे। यह दुश्मनी आखिरकार 2013 में खत्म हुई, जब बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में दोनोंसितारे मिले और उन्होंनेएक-दूसरे को गले लगाकर अपनी सालों पुरानी दुश्मनी समाप्त कर दी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सलमान खान
  • एनसीपी
  • शाहरुख खान
  • Shahrukh Khan
  • baba siddique
  • बाबा सिद्दीकी
  • बाबा सिद्दीकी इफ्तार पार्टी
  • Mumbai
  • Baba Siddiqui
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच