कौन हैं स्टार किड्स के साथ घूमने वाले Orry, लाइफस्टाइल देख उड़ जाएंगे होश

Kaushiki | May 17, 2026, 15:30 IST
Share
orry
orry

बॉलीवुड स्टार किड्स के बेस्ट फ्रेंड कहे जाने वाले ओरहान अवतरमणि उर्फ ऑरी इंटरनेट सेंसेशन बन चुके हैं। वे रिलायंस चेयरमैन ऑफिस में स्पेशल प्रोजेक्ट मैनेजर हैं। वे खुद को सिंगर, डिजाइनर और मार्केटिंग जीनियस बताते हैं जो कभी वेटर का काम भी करते थे।

Who is Orry: बॉलीवुड की हर बड़ी पार्टी में आपको एक चेहरा हमेशा नजर आएगा। अजीबोगरीब फोन कवर और स्टाइलिश कपड़ों वाले इस लड़के का नाम ऑरी है। इनका पूरा नाम ओरहान अवतरमणि है। इंटरनेट पर आजकल सिर्फ ऑरी के ही चर्चे देखने को मिलते हैं।

हर कोई जानना चाहता है कि यह लड़का आखिर है कौन? वे फिल्मी दुनिया के कोई बड़े या जाने-माने कलाकार बिल्कुल नहीं हैं। इसके बावजूद वे आज के समय में एक बहुत बड़े इंटरनेट सेलिब्रिटी बन चुके हैं। आइए जानें...

शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी में करीना कपूर के साथ ओरी।
शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी में करीना कपूर के साथ ओरी।


कौन हैं ऑरी ओरहान अवतरमणि

ओरहान अवतरामानी उर्फ ऑरी (Orry) आजकल के डिजिटल एरा के एक बहुत बड़े इंटरनेट सेंसेशन, सोशलाइट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। बॉलीवुड की चकाचौंध वाली पार्टियों और बड़े-बड़े सेलिब्रिटी इवेंट्स में वे एक जाना-पहचाना चेहरा बन चुके हैं। बिना किसी फिल्म या टीवी शो में काम किए भी वे आज के समय में "बॉलीवुड के बेस्ट फ्रेंड" के नाम से मशहूर हैं।

जाह्नवी कपूर, सारा अली खान, अनन्या पांडे और यहां तक कि अंबानी परिवार के साथ उनकी क्लोज बॉन्डिंग और वायरल (Orry Controversy)तस्वीरें हमेशा इंटरनेट पर ट्रेंड करती हैं। न्यूयॉर्क के मशहूर पार्सन्स स्कूल ऑफ डिजाइन से पढ़े ऑरी की असली पहचान उनकी रहस्यमयी और बेहद स्टाइलिश पब्लिक इमेज से है।

जियो वर्ल्ड प्लाजा की ओपनिंग सेरेमनी में नीता अंबानी के साथ पोज करते हुए ओरी।
जियो वर्ल्ड प्लाजा की ओपनिंग सेरेमनी में नीता अंबानी के साथ पोज करते हुए ओरी।


रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन

Orry रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन ऑफिस में स्पेशल प्रोजेक्ट मैनेजर हैं। लेकिन जब लोग उनके काम के बारे में पूछते हैं, तो वे खुद को मजाक में "लिवर" (Livers - जो जिंदगी को खुलकर जीता है) कहते हैं। अपने अजीबोगरीब फोन कवर्स और अनूठे फैशन सेंस की वजह से वे हमेशा गॉसिप और पॉप कल्चर की चर्चाओं में छाए रहते हैं।

क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ भी ऑरी की कमाल की बॉन्डिंग देखने को मिली। इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर एक नई बहस और मिस्ट्री छेड़ दी है। लोग अक्सर गूगल पर सर्च करते हैं कि ऑरी असल में करते क्या हैं? खुद ऑरी ने अपने एक इंटरव्यू में इसका बहुत ही मजेदार जवाब दिया है।

सारा अली खान के साथ ओरी।
सारा अली खान के साथ ओरी।


क्या काम करते हैं बॉलीवुड के बेस्ट फ्रेंड

अगर हम ऑरी के ऑफिशियल लिंक्डइन प्रोफाइल की बात करें तो कहानी अलग है। प्रोफाइल के मुतबिक, वे मुंबई में रहने वाले एक सोशल एक्टिविस्ट हैं। वे रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरपर्सन ऑफिस में काम भी करते हैं। वहां वे एक स्पेशल प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

जियो वर्ल्ड प्लाजा में ली गई ओरी और दीपिका की तस्वीर।
जियो वर्ल्ड प्लाजा में ली गई ओरी और दीपिका की तस्वीर।


पढ़ाई के मामले में भी ऑरी काफी ज्यादा आगे और समझदार हैं। उन्होंने तमिलनाडु के कोडाइकनाल इंटरनेशनल स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। इसके बाद वे आगे की पढ़ाई के लिए सीधे अमेरिका चले गए थे। उन्होंने न्यूयॉर्क के मशहूर पार्सन्स स्कूल ऑफ डिजाइन से अपनी डिग्री ली है। वहां से उन्होंने फाइन आर्ट्स और कम्युनिकेशन डिजाइन में ग्रेजुएशन पूरा किया।

जान्हवी कपूर और ओरी की तस्वीर।
जान्हवी कपूर और ओरी की तस्वीर।


Orry के अनोखे फैशन चॉइसेज के पीछे भी उनके स्कूल-कॉलेज का बड़ा हाथ है। उनके स्कूल में कोई भी तय यूनिफॉर्म या ड्रेस कोड नहीं होता था। इस वजह से उन्हें बचपन से ही नए लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद है।

ऑरी इंस्टाग्राम पर भी काफी ज्यादा पॉपुलर (बॉलीवुड स्टार्स) हैं और उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। वे अक्सर अपनी लग्जरी लाइफ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।

वेटर से लेकर रिलायंस के मैनेजर बनने तक का सफर

एक इंटरव्यू में जब ऑरी से पूछा गया कि क्या वे कोई जॉब करते हैं? इस पर ऑरी ने कहा कि वे खुद पर बहुत ज्यादा काम करते हैं। वे जिम जाते हैं, योगा करते हैं और अपने शरीर की मालिश कराते हैं। उनका मानना है कि वे अपनी पर्सनैलिटी को बेहतर बनाने में मेहनत करते हैं।

Orry ने अपने पहले जॉब इंटरव्यू का एक बहुत ही मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने अपने बॉस से कहा था कि वे एक साथ कई सारे काम कर सकते हैं। ऑरी के मुताबिक, वे एक सिंगर, सॉन्ग राइटर और फैशन डिजाइनर भी हैं। वे खुद को क्रिएटिव डायरेक्टर, स्टाइलिस्ट और फुटबॉल प्लेयर भी मानते हैं। सितंबर 2017 से वे रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरपर्सन कार्यालय में स्पेशल प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर जुड़े।

Orry ने कहा कि वे किसी के घर की दीवार नहीं बल्कि पूरा घर पेंट कर सकते हैं। हाल ही में उन्होंने एक और बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वे एक समय पर वेटर का काम करते थे। वे वेटर्स के एक ग्रुप का हिस्सा थे और काफी संघर्ष करते थे।

इसके बाद अपनी कमाल की नेटवर्किंग की वजह से वे सेलिब्रिटी बन गए। उनका मानना है कि उन्होंने सब कुछ अपने जीवन के अनुभवों से सीखा है। वे खुद को एक बड़ा मार्केटिंग जीनियस भी मानते हैं जो बिल्कुल सच है। बिना किसी फिल्म के भी वे आज भारत के बड़े-बड़े गॉसिप सर्कल्स का हिस्सा हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस: रितेश देशमुख की फिल्म रचेगी नया इतिहास

अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेयर में छाई छत्तीसगढ़ की फिल्म भीम चिंताराम

रितेश या संजय दत्त, जानें Raja Shivaji फिल्म में किसने वसूली सबसे तगड़ी फीस

Money Heist Season 6 के नए टीजर ने मचाया तहलका, क्या सच में वापस आ रहे हैं द प्रोफेसर?

Tags:
  • इंस्टाग्राम
  • बॉलीवुड
  • सारा अली खान
  • अनन्या पांडे
  • जाह्नवी कपूर
  • अंबानी परिवार
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड
  • बॉलीवुड स्टार्स
  • Orry Controversy
  • Orry
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा