सांस संबंधी बीमारियों को लेकर WHO ने किया अलर्ट जारी, कोविड महामारी के नए वैरिएंट पर कही ये बात
Pooja Kumari | Dec 18, 2023, 24:00 IST
सांस संबंधी बीमारियों को लेकर WHO ने किया अलर्ट जारी, कोविड महामारी के नए वैरिएंट पर कही ये बात
सांस संबंधी बीमारियों के बढ़ने और कोरोना के नए सबवैरिएंट JN.1 को लेकर WHO ने सदस्य देशों को आगाह किया है। डब्लूएचओ ने कहा है कि वायरस अपना स्वरूप बदल रहे हैं।
BHOPAL. सांस संबंधी बीमारियों के बढ़ने और कोरोना के नए सबवैरिएंट जेएन.1 को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सदस्य देशों को अलर्ट जारी कर दिया है। डब्लूएचओ का कहना है कि कोविड का नया वैरिएंट बार-बार अपना स्वरूप लगातार बदल रहा है। ऐसे में सभी देश पूरी तरह ऐहतियात बरतें और अपने यहां मजबूत सर्विलांस रखें, ताकि कोरोना के नए सबवैरिएंट की समय पर रोकथाम की जा सके।
डब्लूएचओ ने कोविड 19 पर संगठन की टेक्निकल लीड मारिया वान केरखोव का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो में केरखोव ने सांस संबंधी बीमारियों के फैलने की वजह बताई है। साथ ही ये भी बताया है कि इन्हें रोकने के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।
बता दें कि सांस संबंधी बीमारियां दुनिया में लगातार बढ़ रही हैं। इनमें कोरोना वायरल, फ्लू, रिनो वायरस, माइकोप्लाज्मा न्यूमोनिया और अन्य बीमारियां शामिल हैं। सार्स कोव-2 लगातार अपने आप को बदल रहा है। कोरोना का सबवैरिएंट जेएन.1 भी फैल रहा है। केरखोव का कहना है कि सांस संबंधी बीमारियों के फैलने की कई वजह है, इनमें एक अभी छुट्टियों का सीजन चल रहा है, जिसमें परिवार इकट्ठा होते हैं और बड़ी संख्या में यात्राएं करते हैं। ऐसे में सरकारों को कड़ी निगरानी रखने की जरूरत है।
केरखोव ने बताया कि सर्दियों के मौसम में लाग ज्यादा वक्त घर के अंदर गुजारते हैं। ऐसे में अगर घर में वेंटिलेशन का अभाव है, तो बीमारी फैलने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस फैल रहा है और फिलहाल कोरोना के 68 फीसदी मामले सबवैरिएंट जेएन.1 की वजह से हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी सदस्य देशों से अपील की है, कि वह मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग संबंधी नियमों का पालन करें और कड़ी निगरानी करें।
WHO ने मारिया वान केरखोव का वीडियो किया शेयर
सरकारों को कड़ी निगरानी करने की जरूरत
मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन करें
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj