Exit Poll : महाराष्ट्र में महायुति को बढ़त, झारखंड में NDA को बहुमत

Ravi Singh | Nov 20, 2024, 19:01 IST
Share
V
V

महाराष्ट्र और झारखंड में मतदान समाप्त होते ही सबकी निगाहें दोनों राज्यों के एग्जिट पोल पर टिकी हैं। शनिवार 23 नवंबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा।

Exit Poll Results : महाराष्ट्र और झारखंड में दूसरे चरण के चुनाव के लिए मतदान बुधवार को समाप्त हो गया। महाराष्ट्र और झारखंड में मतदान समाप्त होते ही सबकी निगाहें दोनों राज्यों के एग्जिट पोल पर टिकी हैं। शनिवार 23 नवंबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। इससे पहले बुधवार शाम 20 नवंबर को अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आ रहे हैं। इनका निचोड़ देखें तो अभी महाराष्ट्र में भाजपा की अगुआई वाले महायुति गठबंधन को बढ़त मिलती नजर आ रही है। वहीं झारखंड में NDA को बहुमत मिलने की संभावना जताई जा रही है।

एग्जिट पोल 2024 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव

सर्वे एजेंसीमहायुति महाविकास अघाड़ी अन्य
न्यूज 18-मैट्रिज 150-170 110-130 8-10
P-MARQ 137-157 126-146 2-8
चाणक्य स्ट्रैटजीज 152-160 130-138 6-8
पीपुल्स पल्स 175-195 85-112 7-12
इलेक्टोरल एज 11815020
पोल डायरी 122-186 69-12112-29
रिपब्लिक 137-157 126-146 2-8
लोकशाही मराठी रुद्र 128-142 125-140 18-23
एसएएस ग्रुप127-135 147-15510-13
पोल ऑफ पोल्स135-157123-14010-15

एग्जिट पोल 2024 झारखंड विधानसभा चुनाव

सर्वे एजेंसी NDA INDIAअन्य
न्यूज 18-मैट्रिज 42-47 25-301-4
P-MARQ 3137-4700
चाणक्य स्ट्रैटजीज 45-50 35-38 3-5
पीपुल्स पल्स 44-5325-375-9
टाइम्स नाउ- JVC 40-44 30-4001
एक्सिस माइ इंडिया 255303
पोल ऑफ पोल्स 33-4230-392-6

विधान सभा चुनाव 2019 नतीजे

साल 2019 के विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र में बीजेपी को 105 सीटें मिली थीं, जबकि शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं। उस समय शिवसेना और एनसीपी दो धड़ों में नहीं बंटी थी।

झारखंड चुनाव 2019 के लिए 30 नवंबर को वोटिंग हुई थी और 20 दिसंबर को नतीजे आए थे। इस चुनाव में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन ने जीत हासिल की थी। तब JMM ने 30 सीटें जीती थीं, जबकि बीजेपी को 25 और कांग्रेस को 16 सीटें मिली थीं।

महाराष्ट्र में पार्टी कितनी सीटों पर लड़ रही चुनाव

महायुति

आपको बता दें कि महायुति में शामिल बीजेपी ने इस बार महाराष्ट्र में 149 सीटों पर चुनाव लड़ा था। एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 81 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। वहीं, अजित पवार की अगुआई वाली एनसीपी ने 59 सीटों पर चुनाव लड़ा था। एमवीए में शामिल कांग्रेस ने 101, शिवसेना (यूबीटी) ने 95 और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) ने 86 सीटों पर चुनाव लड़ा था। बहुजन समाज पार्टी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) समेत छोटी पार्टियों ने भी चुनाव लड़ा था। बीएसपी ने 237 और एआईएमआईएम ने 17 उम्मीदवार उतारे थे।

महा विकास अघाड़ी

महा विकास अघाड़ी में कांग्रेस, शरद पवार की एनसीपी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना शामिल है। इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। शिवसेना ने 94 सीटों पर 95 उम्मीदवार उतारे हैं। शरद पवार की पार्टी के पास 85 सीटें हैं, जिन पर 86 उम्मीदवार उतारे हैं। महा विकास अघाड़ी दो सीटों मावल और कोल्हापुर उत्तर पर निर्दलीयों का समर्थन कर रही है। गठबंधन ने 6 सीटें अन्य दलों को दी हैं।

झारखंड में पार्टी कितनी सीटों पर लड़ रही चुनाव

NDA

झारखंड में भाजपा ने 68 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। जबकि उसके सहयोगी दल आजसू पार्टी ने 10 सीटों पर, जदयू ने दो सीटों पर और लोजपा-आर ने एक सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। एनडीए में शामिल दलों के बीच किसी भी सीट पर दोस्ताना मुकाबला नहीं हुआ।

India Alliance

इंडिया एलायंस में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 43 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि कांग्रेस ने 30 उम्मीदवार उतारे हैं। जबकि तीन सीटों पर भारत में शामिल दलों के बीच दोस्ताना मुकाबला है। दो सीटों पर राजद और कांग्रेस के बीच दोस्ताना मुकाबला है और एक सीट पर झामुमो और भाकपा-माले के बीच दोस्ताना मुकाबला है। भाकपा-माले ने चार उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि राजद ने सात उम्मीदवार उतारे हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • पीएम मोदी
  • कांग्रेस
  • शिवसेना
  • बीजेपी
  • एग्जिट पोल
  • exit poll
  • exit poll 2024
  • Jharkhand Elections
  • महाराष्ट्र चुनाव
  • maharashtra elections 2024
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा