महिला आईएएस राणा बनीं सीएस, भोपाल में 45 लोगों को कुत्तों के काटने सहित बुधवार की बड़ी खबरें

The Sootr | Jan 17, 2024, 21:57 IST
Share
महिला आईएएस राणा बनीं सीएस, भोपाल में 45 लोगों को कुत्तों के  काटने सहित बुधवार की बड़ी खबरें
महिला आईएएस राणा बनीं सीएस, भोपाल में 45 लोगों को कुत्तों के काटने सहित बुधवार की बड़ी खबरें

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर अनय द्विवेदी की शिकायत सीएम मोहन यादव से करने की बात कही है।

भोपाल. महिला आईएएस राणा बनीं सीएस, भोपाल में 45 लोगों को कुत्तों ने काटा और शतरंज में प्रज्ञानानंद के नंबर 1 बनने सहित बुधवार की बड़ी खबरें

राणा बनीं एमपी की सीएस

राज्य सरकार ने वीरा राणा को मुख्य सचिव बनाए जाने के आदेश बुधवार को जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही वह निर्मला बुच के बाद बीजेपी सरकार में सीएस बनने वालीं दूसरी आईएएस अधिकारी बन गई हैं।

शतरंज में प्रज्ञानानंद बने नंबर-1

भारतीय युवा ग्रैंडमास्‍टर आर प्रज्ञानानंद ने विज्क ऑन जी में टाटा स्टील मास्टर्स के चौथे राउंड में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन डिंग लिरेन को मात दी है। इसके साथ वह भारत के शीर्ष शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं।

एमआरएफ का शेयर डेढ़ लाख रुपए का

भारत में टायर बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी एमआरएफ यानी मद्रास रबर फैक्ट्री के शेयर ने बुधवार को डेढ़ लाख रुपए का रिकॉर्ड आंकड़ा पार कर लिया। ऐसा करने वाली यह भारत की पहली कंपनी बन गई है।

न्यूजीलैंड की सांसद ने मॉल से कपड़े चुराए

न्यूजीलैंड में ग्रीन पार्टी की सांसद गोलरिज घरमन पर दो शॉपिंग स्टोर्स से 3 बार कपड़े चुराने का आरोप है। इस्तीफा देते हुए उन्होंने कहा कि काम के तनाव ने मुझे परेशान कर दिया और जो कुछ हुआ, यह उसी तनाव का नतीजा है।

भोपाल में 45 लोगों को कुत्तों ने काटा

भोपाल में बुधवार को 45 लोगों को कुत्तों ने काट लिया। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। मंगलवार को मिसरोद इलाके में 2 बच्चों समेत 41 लोग शिकार बने थे। निगम कर्मियों से नोंक-झोंक करने पर अब तक 7 पेट लवर्स पर केस दर्ज हो चुके हैं।

सीएम से आईएएस की शिकायत करेंगे केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर अनय द्विवेदी की शिकायत सीएम मोहन यादव से करने की बात कही है। मामला विद्युत वितरण कंपनी की एक मीटिंग से जुड़ा है।

Tags:
  • एमपी सीएस
  • MP CS
  • महिला आईएएस राणा बनीं सीएस
  • भोपाल में लोगों को कुत्तों ने काटा
  • एमआरएफ शेयर प्राइस
  • एमआरएफ टायर प्राइस
  • Woman IAS Rana becomes CS
  • people bitten by dogs in Bhopal
  • MRF share price
  • MRF tire price
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा