वतन वापसी पर इमोशनल हुईं विनेश फोगाट, दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, बोलीं- मैं भाग्यशाली, देशवासियों का धन्यवाद
Vikram Jain | Aug 17, 2024, 12:46 IST
Wrestler Vinesh Phogat returned to India from Paris Olympics
भारत की बेटी विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक से अपने वतन लौट आई हैं। विनेश का दिल्ली एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत किया गया। इस दौरान अपनों का प्यार वह भावुक हुईं और रोने लगीं।
NEW DELHI. भारतीय पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक से भारत लौट आई हैं। विनेश फोगाट विमान से शनिवार की सुबह दिल्ली पहुंचीं, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विनेश का जोरदार स्वागत किया गया।
इस दौरान परिवार के लोगों और चाहने वालों की भीड़ देखकर वह इमोशनल हो गई, उनकी आंखों से आंसू निकल आए। उन्हें रोता देख हर कोई भावुक हो उठा।
विनेश फोगाट की वतन वापसी पर एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत हुआ है। देश लौटने पर भव्य स्वागत और देशवासियों का प्यार देखकर विनेश की आंखों में आंसू आ गए। स्वागत करने के लिए परिवार के साथ ही स्टार रेसलर ओलंपिक मेडल विजेता रह चुके बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक भी पहुंचे थे। इस दौरान बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक ने विनेश से बात की और उनके आंसू पोंछे। इस दौरान हरियाणा से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी रेसलर का स्वागत किया। सुरक्षा को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस जवान की तैनात रहे।
दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत देख विनेश ने पूरे देशवासियों का धन्यवाद करते हुए खुद को भाग्यशाली बताया। इसके बाद विनेश ओपन जीप में अपने घर के लिए रवाना हो गई हैं। इस दौरान उन्होंने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। ओपन जीप में उनके साथ कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक सवार थे।
ये खबर भी पढ़ें... SEBI चीफ की फिर से बढ़ी टेंशन! , अब इस नई रिपोर्ट ने माधबी बुच की भूमिका पर उठाए सवाल
बता दें कि विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 में रेसलिंग के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी थीं। लेकिन फाइनल मैच से पहले ही उन्हें तय मानक से 100 ग्राम ज्यादा वजन होने पर 50 किलोग्राम स्वर्ण पदक मैच से डिसक्वालीफाई कर दिया गया था। इस मामले को लेकर भारत में जमकर सियासत भी हुई। यह मामला CAS में भी पहुंचा। जहां उनकी सिल्वर मेडल दिए जाने की अपील को खारिज कर दिया गया।
इस दौरान परिवार के लोगों और चाहने वालों की भीड़ देखकर वह इमोशनल हो गई, उनकी आंखों से आंसू निकल आए। उन्हें रोता देख हर कोई भावुक हो उठा।
देशवासियों का प्यार देख भावुक हुईं विनेश
विनेश ने सभी का किया धन्यवाद
ये खबर भी पढ़ें... SEBI चीफ की फिर से बढ़ी टेंशन! , अब इस नई रिपोर्ट ने माधबी बुच की भूमिका पर उठाए सवाल
फाइनल से पहले अयोग्य घोषित हुईं थी विनेश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman