Zomato मार्केट कैप में टाटा मोटर्स और बजाज ऑटो से आगे

Jitendra Shrivastava | Dec 20, 2024, 18:20 IST
Share
thesootr
Zomato Ahead Market Cap Photograph: (thesootr)

फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो का मार्केट कैप अब दिग्गज टाटा मोटर्स और बजाज ऑटो से ज्यादा हो गया है। BSE के आंकड़ों के अनुसार जोमैटो का मार्केट कैप 2.78 लाख करोड़ रुपए रहा...

फूड डिलीवरी और क्विक सर्विस ऐप जोमैटो का बाजार पूंजीकरण यानी मार्केट कैप ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में दिग्गज टाटा मोटर्स और बजाज ऑटो से भी अधिक हो गया है। BSE के आंकड़ों के अनुसार जोमैटो का शेयर गुरुवार को 1.18 प्रतिशत गिरकर 288.45 रुपए पर बंद हुआ। वहीं, इसका मार्केट कैप 2.78 लाख करोड़ रुपए रहा। इसकी तुलना में टाटा मोटर्स का मार्केट कैप 2.74 लाख करोड़, जबकि बजाज ऑटो का 2.50 लाख करोड़ रुपए रहा।

Zomato BSE के सेंसेक्स में शामिल नहीं

टाटा मोटर्स का शेयर गुरुवार को 1.5 प्रतिशत कमजोर होकर 744.3 रुपए पर बंद हुआ। बजाज ऑटो 0.2 फीसदी बढ़कर 8,972.5 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ। दूसरी ओर सूचकांक 964 अंक या 1.2 प्रतिशत गिरकर 79,218 के स्तर पर बंद हुआ।
2024 के कैलेंडर वर्ष में अब तक जोमैटो का शेयर भाव निवेशकों की संपत्ति को दोगुना से अधिक कर चुका है। यह 2023 के आखिरी के 124 रुपए से 135 फीसदी बढ़ा है। जोमैटो का मार्केट कैप इस साल अब तक 162 फीसदी बढ़कर 2.83 लाख करोड़ रुपए हो गया है। फूड डिलीवरी एग्रीगेटर Zomato Ltd. ने बीएसई के मुख्य सूचकांक सेंसेक्स में शामिल होने से पहले ही मार्केट कैप के मामले में ऑटोमोबाइल प्रमुख टाटा मोटर्स लिमिटेड को पीछे छोड़ दिया है। दीपिंदर गोयल की अगुआई वाली प्लेटफॉर्म फर्म जोमैटो सेंसेक्स में 20 दिसंबर से जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड की जगह लेगा।

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 30 कंपनियां...

कंपनी मार्केट कैप

(₹ करोड़ में)

रिलायंस 16,65,294
TCS 15,45,466
HDFC 13,71,069
एयरटेल 9,10,974
ICICI बैंक 9,08,543
इंफोसिस 8,08,924
SBI 7,43,242
ITC 5,83,442
LIC 5,72,539
हिंदुस्तान यूनिलीवर 5,54,515
HCL टेक 5,24,646
लार्सन एंड टूब्रो 5,10,579
सन फार्मा 4,37,472
बजाज फाइनेंस 4,28,064
महिंद्रा 3,74,930
कंपनी मार्केट कैप

(₹ करोड़ में)

कोटक महिंद्रा बैंक 3,50,295
मारुति सुजुकी 3,44,426
एक्सिस बैंक 3,43,061
अल्ट्राटेक सिमेंट 3,37,051
NTPC3,27,408
विप्रो 3,27,295
ONGC 3,04,380
पावर ग्रीड 2,99,340
टाइटन 2,97,870
हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स 2,93,154
अडाणी एंटरप्राइजेज 2,79,271
जोमैटो 2,78,364
टाटा मोटर्स 2,73,986
सीमेंस लिमिटेड 2,71,828
अडाणी एंटरप्राइजेज 2,60,470
सोर्स : BSE (19 दिसंबर 2024)

Zomato का इतिहास

Zomato का शेयर 24 जुलाई 2021 को स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुआ था। IPO प्राइस 76 रुपए के मुकाबले यह शेयर बीएसई पर 51.3 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 115 रुपए पर लिस्ट हुआ था। वहीं उस दिन इंट्राडे में यह इश्यू प्राइस से 81 प्रतिशत बढ़कर 138 रुपए पर पहुंच गया, जबकि लिस्टिंग डे पर यह करीब 66 फीसदी बढ़कर 125.85 रुपए पर बंद हुआ। हालांकि, कुछ दिन बाद 24 जनवरी 2022 को यह पहली बार 100 रुपए के नीचे 91.35 रुपए के भाव पर आ गया। 15 फरवरी 2022 को यह वापस 76 रुपए पर आ गया। 10 मई 2022 को यह पहली बार 50 रुपए पर आया, जबकि 27 जुलाई 2022 को यह 41 रुपए पर आ गया था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Zomato
  • फूड डिलीवरी कंपनी Zomato
  • टाटा मोटर्स
  • बजाज ऑटो
  • मार्केट कैप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा