सिद्धू पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त: सत्ता संगठन में संतुलन के लिए चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए

author-image
एडिट
New Update
सिद्धू पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त: सत्ता संगठन में संतुलन के लिए चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है।कांग्रेस हाईकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी की प्रदेश इकाई का मुखिया बनाने के साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किये हैं।रविवार रात, 18 जुलाई को कांग्रेस मुख्यालय से जारी नियुक्ति पत्र में संगत सिंह गिलजियान, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल एवं श्री कुलजीत सिंह नागरा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है।

कई दिनों से चल रहा था विवाद

बीते कई दिनों से पंजाब की राजनीती में प्रदेश की कांग्रेस इकाई के नए अध्यक्ष को लेकर उथल-पुथल जारी थी।पंजाब में कांग्रेस के ही नए पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने की खबरें जोरों पर थी, पर राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह इस बात से नाराज बताए जा रहे थे।

सिद्धू मांगे माफी: सीएम अमरिंदर

बताया जा रहा है की पंजाब कांग्रेस में सिद्धू के अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अब पार्टी के अंदर की कलह और बढ़ सकती है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पहले से ही सिद्धू ने जो बयान डिकए थे उन्हें लेकर नाराज है। वहीं अब कैप्टेन ने शर्त रख दी है कि वो वे सिद्धू से तभी मिलेंगे, जब वे अपने पहले दिए गए बयानों के लिए माफी मांगेंगे।

सिद्धू बने नए कैप्टन
Advertisment