मुंबई में 69 किलो सोने, 336 किलो चांदी से सजी भगवान गणेश की मूर्ति, मंडल ने 360.40 करोड़ का करावाया बीमा
BP Shrivastava | Sept 20, 2023, 24:00 IST
मुंबई में 69 किलो सोने, 336 किलो चांदी से सजी भगवान गणेश की मूर्ति, मंडल ने 360.40 करोड़ का करावाया बीमा
मुंबई में ऐसा ही एक पंडाल है जहां गणेशजी को 69 किलो सोना और 336 किलो चांदी से सजाया गया है। वडाला की जीएसबी गणेश मंडल इस पंडाल का 360.40 करोड़ रुपए का बीमा भी करवाया है।
MUMBAI. पूरे देश मे गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। खासकर मुंबई में गणेश उत्सव धूम अलग ही देखते बन रही है। मुंबई में जगह-जगह गणेश पंडाल लगाए गए हैं और चारों तरफ गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया की गूंज हो रही है। मुंबई में ऐसा ही एक पंडाल है जहां गणेशजी को 69 किलो सोना और 336 किलो चांदी से सजाया गया है। वडाला की जीएसबी गणेश मंडल इस पंडाल का 360.40 करोड़ रुपए का बीमा भी करवाया है।
गणेश पंडाल का 360 करोड़ से ज्यादा का बीमा
मुंबई में वडाला की जीएसबी गणेश मंडल ने 360.40 करोड़ रुपए का बीमा करवाया है। मंडल के वाइस चेयरमैन राघवेंद्र भट के मुताबिक महागणपति की मूर्ति को 66 किलो से अधिक सोने के गहने और 336 किलो चांदी और अन्य कीमती सामग्री से सजाया गया है। इसीलिए मंडल की ओर से गहने से लेकर गणेश भक्तों की सुरक्षा को लेकर 360.40 करोड़ रुपए का बीमा करवाया गया है। इस बीमा राशि में 38.47 करोड़ रुपए में सोना, चांदी और अन्य आभूषण शामिल है। इसके अलावा पंडाल, दर्शन करने के लिए आने वाले भक्त, स्वयंसेवक, पुजारी, रसोइयों, स्टॉल कर्मचारियों, सुरक्षा गार्डों आदि पर 321 करोड़ रुपए का बीमा शामिल है।
सुरक्षा के लिए करवाया बीमा
गणेश भक्तों की तरफ से चढ़ाए गए आभूषणों से मूर्तियों को सजाया जाता है और यहां पर पांच दिनों तक लगातार धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है। इसीलिए बड़ी संख्या में गणेश भक्तों का आते हैं।
बड़ी संख्या में आते हैं भक्त
मंडल के प्रवक्ता ने बताया कि जीएसबी सेवा मंडल के लिए सार्वजनिक गणेश उत्सव का यह 69वां वर्ष है। यह शहर का एकमात्र गणेश मंडल है, जहां चौबीसों घंटे अनुष्ठान किए जाते हैं। पांच दिनों तक दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भीड़ आती है, उनकी सुरक्षा और निगरानी के लिए पंडाल में हाईडेंसिटी कैमरे लगाए गए हैं। यहां हर दिन 50 हजार भक्तों के लिए खाना और प्रसाद की व्यवस्था है। यहां पर भक्तों द्वारा औसतन 60 हजार पूजा और सेवा भगवान महागणपति को अर्पित की जाएगी।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari