छठ पर्व पर नाक से मांग तक सिंदूर क्यों लगाती हैं व्रती महिलाएं? महाभारत काल से जुड़ी है परंपरा

Kaushiki | Oct 25, 2025, 14:17 IST
Share
chhath-puja-2025-sindoor-significance-mythological-story
chhath-puja-2025-sindoor-significance-mythological-story

छठ पूजा में नाक से मांग तक सिंदूर लगाना पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन का प्रतीक है। यह परंपरा वीरता, प्रेम, और इज्जत से जुड़ी पौराणिक कथाओं से अपना महत्व पाती है।

Latest Religious News: छठ पूजा में जब व्रती महिलाएं नदी के घाट पर खड़ी होती हैं, तो एक दृश्य सबसे अधिक ध्यान खींचता है। वह है उनका नाक से लेकर मांग तक भरा हुआ सिंदूर। यह केवल श्रृंगार नहीं है बल्कि, सुहाग और आस्था का सबसे बड़ा प्रतीक है।

हिंदू धर्म में विवाहित महिलाओं के लिए सिंदूर लगाना जरूरी माना जाता है। यह उनके विवाहित होने की निशानी है। यह माना जाता है कि सिंदूर लगाने से पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और खुशहाल दांपत्य जीवन का आशीर्वाद मिलता है। वहीं, नारंगी रंग का सिंदूर भगवान सूर्य की लालिमा का प्रतीक माना जता है जो हमेशा चमकता रहता है।

ये खबर भी पढ़ें...

फोटो में देखिए गोवर्धन पूजा के अवसर पर देशभर में दिखा भक्ति का अनोखा नजारा

क्यों लगाया जाता है नाक से मांग तक सिंदूर

इस परंपरा के पीछे दो प्रमुख पौराणिक कथाएं और स्थानीय मान्यताएं प्रचलित हैं:

वीरवान और धीरमति की शौर्य गाथा

बहुत समय पहले की बात है, एक जंगल में वीरवान नाम का एक युवक रहता था, जो एक बहादुर शिकारी था। गांव के बाहर एक युवती रहती थी, जिसका नाम धीरमति था। एक बार जब जंगली पशुओं ने धीरमति को घेर लिया, तो वीरवान ने अपनी वीरता से उसके प्राण बचाए। इस घटना के बाद दोनों एक दूसरे के साथ रहने लगे।

एक दिन जब वे शिकार पर गए, तो वीरवान को कालू नाम के एक दुश्मन ने घायल कर दिया। धीरमति ने अपनी बहादुरी दिखाते हुए कालू को मार डाला। वीरवान को अपनी पत्नी की बहादुरी पर बहुत गर्व महसूस हुआ।

उसने अपने खून से सने हाथ को प्यार से धीरमति के सिर पर रखा। खून में रंगा हुआ वह हाथ धीरमति की मांग और माथे तक लग गया। इस घटना के बाद, इस लंबे सिंदूर को प्रेम, शौर्य, वीरता और इज्जत, जो कि नाक से जुड़ी है, का प्रतीक माना जाने लगा। यह दिखाता है कि पत्नी न केवल सुहाग के लिए, बल्कि अपने पति की रक्षा के लिए भी वीर हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें...

नहाय-खाय के साथ आज से शुरू हुआ महापर्व छठ पूजा 2025, जानें छठ पर्व का पहला दिन क्यों है खास

छठ पर महिलाएं इसलिए लगाती हैं नाक से सिर तक सिंदूर, जानें क्या है महत्व,  Chhath puja 2019 Why women put long sindoor on forehead during puja
छठ पर महिलाएं इसलिए लगाती हैं नाक से सिर तक सिंदूर, जानें क्या है महत्व, Chhath puja 2019 Why women put long sindoor on forehead during puja

महाभारत काल से जुड़ी कथा

एक दूसरी पौराणिक कथा (छठ पूजा का महत्व) महाभारत काल से जुड़ी है, जो द्रौपदी से संबंधित है। कथा के मुताबिक, जब दुःशासन द्रौपदी के कक्ष में उन्हें जबरन खींचने पहुंचा, तब उन्होंने सिंदूर नहीं लगाया था।

जब दुःशासन ने उनके बाल खींचे, तो द्रौपदी बिना सिंदूर लगाए पतियों के सामने नहीं जाना चाहती थीं। उन्होंने जल्दी में सिंदूर दानी ही अपने सिर पर पलट ली। इससे सिंदूर गलती से उनकी नाक तक लग गया।

वस्त्र हरण की घटना के बाद, द्रौपदी ने बाल खुले रखे और यह संकल्प लिया। इसी घटना को याद करते हुए, सुहाग के इस अखंड रूप को बनाए रखने के लिए विवाहित महिलाएं नाक से मांग तक लंबा सिंदूर लगाती हैं।

छठ पूजा के दौरान पानी में खड़े होकर व्रती महिलाएं क्यों लगाती हैं एक-दूसरे  की नाक से सिंदूर? | why do fasting women apply sindoor on each others nose  while standing in
छठ पूजा के दौरान पानी में खड़े होकर व्रती महिलाएं क्यों लगाती हैं एक-दूसरे की नाक से सिंदूर? | why do fasting women apply sindoor on each others nose while standing in

सुखी दांपत्य और आस्था का बंधन

स्थानीय परंपराओं और छठ महापर्वकी कठोर आस्था के मुताबिक, नाक से मांग तक सिंदूर लगाने का सीधा संबंध पति की दीर्घायु और सुखी दांपत्य जीवन से है।

यह माना जाता है कि मांग में सिंदूर जितना लंबा होगा, पति की उम्र भी उसी तरह लंबी होती है। यह परंपरा पति-पत्नी के बीच प्रेम, सम्मान और सुरक्षा के अटूट बंधन को दर्शाती है, जिसे छठी मैया और सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। धार्मिक अपडेट | Hindu News

ये खबर भी पढ़ें...

क्या था वो शाप जिसने भगवान विष्णु को बना दिया था पत्थर, जानें तुलसी विवाह की पौराणिक कथा

अगर आप भी चाहते हैं करियर में सफलता और घर में देवी लक्ष्मी का वास, तो ऐसे करें तुलसी की पूजा

Tags:
  • छठ पूजा
  • छठ पर्व
  • छठ महापर्व
  • छठ पूजा का महत्व
  • Latest Religious News
  • धार्मिक अपडेट
  • Hindu News
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई