Dev Diwali 2025 पर ये है दीपदान का सही मुहूर्त, शिवजी और विष्णुजी की कृपा से दूर होंगे सभी कष्ट
Kaushiki | Oct 29, 2025, 11:27 IST
dev-deepawali-2025-date-shubh-muhurat-tripurotsav
देव दीपावली का पर्व 5 नवंबर 2025 (बुधवार) को कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाएगा, क्योंकि इस दिन शाम के समय प्रदोष काल में पूजा करना शुभ माना जाता है। यह त्योहार भगवान शिव द्वारा त्रिपुरासुर राक्षस पर विजय की खुशी में मनाया जाता है...
Latest Religious News:हिंदू धर्म में देव दीपावली का पर्व बहुत ही खास माना गया है। यह त्योहार हमारी मुख्य दीपावली के ठीक 15 दिन बाद, कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। पुराणों में बताया गया है कि इस दिन सभी देवी-देवता पृथ्वी पर आते हैं और अपने भक्तों के साथ दिवाली मनाते हैं।
इस बार एकादशी कब है 4 नवंबर को है या 5 नवंबर को इसे लेकर लोगों में थोड़ी दुविधा है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, देव दीपावली 5 नवंबर 2025 बुधवार को मनाई जाएगी।
![12 लाख दीये से रोशन होंगे 84 घाट, इस बार और भव्य होगी काशी की देव दीपावली - Varanasi Dev Diwali 84 ghats will be illuminated with 12 lakh earthen lamps ntc - AajTak]()
हर साल देव दीपावली (Dev Diwali 2025) का पर्व कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को ही मनाया जाता है।
पंचांग के मुताबिक,
चार महीने की योगनिद्रा के बाद Devuthani Ekadashi पर जागेंगे श्री हरि, शुभ मुहूर्त में ऐसे करें भगवान की पूजा
देव दीपावली को त्रिपुरोत्सव या त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस पर्व के पीछे दो प्रमुख पौराणिक मान्यताएं हैं:
देव दीपावली पर करें इन देवताओं की पूजा, हर मनोकामनाएं होंगी पूरी
देव दीपावली के दिन सही विधि-विधान से पूजा करने से भगवान शिव और विष्णु, दोनों का आशीर्वाद मिलता है।
ये खबर भी पढ़ें...
छठ पूजा 2025: मुख्यमंत्री से लेकर बड़े-बड़े नेताओं ने भक्तों के साथ सूर्य देव को चढ़ाया जल, देखें तस्वीरें
चार महीने की योगनिद्रा के बाद Devuthani Ekadashi पर जागेंगे श्री हरि, शुभ मुहूर्त में ऐसे करें भगवान की पूजा
इस बार एकादशी कब है 4 नवंबर को है या 5 नवंबर को इसे लेकर लोगों में थोड़ी दुविधा है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, देव दीपावली 5 नवंबर 2025 बुधवार को मनाई जाएगी।
12 लाख दीये से रोशन होंगे 84 घाट, इस बार और भव्य होगी काशी की देव दीपावली - Varanasi Dev Diwali 84 ghats will be illuminated with 12 lakh earthen lamps ntc - AajTak
क्या है सही तिथि और मुहूर्त
- पूर्णिमा तिथि की शुरुआत: 4 नवंबर 2025 को रात 10 बजकर 36 मिनट पर।
- पूर्णिमा तिथि का समापन: 5 नवंबर 2025 को शाम 07 बजकर 48 मिनट पर।
- चूंकि देव दीपावली की पूजा शाम को, यानी प्रदोष काल में की जाती है। 5 नवंबर को पूरे दिन पूर्णिमा तिथि रहेगी, इसलिए 5 नवंबर को ही यह पर्व मनाना शुभ और शास्त्र सम्मत रहेगा।
देव दीपावली 2025 पूजन मुहूर्त
- पूजा का समय: 5 नवंबर को शाम 5 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर शाम 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।
- अवधि: पूजन के लिए कुल 2 घंटे 37 मिनट का शुभ समय मिलेगा।
चार महीने की योगनिद्रा के बाद Devuthani Ekadashi पर जागेंगे श्री हरि, शुभ मुहूर्त में ऐसे करें भगवान की पूजा
क्यों मनाई जाती है देव दीपावली
- त्रिपुरासुर पर विजय:
पौराणिक कथाओं के मुताबिक, इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक भयंकर राक्षस का वध किया था। इस जीत की खुशी में सभी देवी-देवताओं ने स्वर्ग से उतरकर काशी में दीपक जलाकर खुशियां मनाई थीं, इसीलिए इसे देवों की दीपावली कहा जाता है। - कार्तिकेय का जन्मदिन:
कुछ मान्यताओं के मुताबिक, इस त्योहार को भगवान शिव के पुत्र कार्तिक महाराज के जन्मदिन के रूप में भी मनाया जाता है। कहते हैं कि इस दिन देवता अपने भक्तों के सभी कष्टों को दूर करने के लिए पृथ्वी पर आते हैं, इसलिए यह दिन शिव और विष्णु, दोनों की कृपा पाने के लिए बहुत खास है।
देव दीपावली पर करें इन देवताओं की पूजा, हर मनोकामनाएं होंगी पूरी
देव दीपावली की सरल पूजन विधि
- स्नान और दीप जलाना:
देव दीपावली के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें। गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करें। अगर नदी में न जा सकें, तो घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। इसके बाद स्वच्छ वस्त्र पहनकर घी या तिल के तेल का एक दीपक जलाएं। - शिव-विष्णु पूजा:
इस दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा पूरे विधि-विधान से करें। उन्हें फल, फूल, मिठाई अर्पित करें। - पाठ और मंत्र:
पूजा के दौरान शिव चालीसा और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। शिव मंत्रों का जाप करना हर इच्छा पूरी करने वाला माना गया है। - दीपदान और आरती:
शाम के समय, पूजा के मुख्य मुहूर्त में, अपने घर के विशेष कोनों में, मंदिर में और तुलसी के पास मिट्टी के दीपक प्रज्वलित करें। अंत में भगवान शिव और विष्णु की आरती करें। - गंगा में दीपदान (वाराणसी विशेष):
यह पर्व वाराणसी (कार्तिक पूर्णिमा उत्सव)में सबसे ज्यादा धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भक्त पवित्र गंगा में डुबकी लगाते हैं और संध्याकाल में गंगा के सभी घाटों पर लाखों मिट्टी के दीपक जलाते हैं, जिससे पूरा शहर रोशनी से जगमगा उठता है।
ये खबर भी पढ़ें...
छठ पूजा 2025: मुख्यमंत्री से लेकर बड़े-बड़े नेताओं ने भक्तों के साथ सूर्य देव को चढ़ाया जल, देखें तस्वीरें
चार महीने की योगनिद्रा के बाद Devuthani Ekadashi पर जागेंगे श्री हरि, शुभ मुहूर्त में ऐसे करें भगवान की पूजा
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman