घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने के लिए आजमाएं फेंग शुई के ये खास टिप्स
Kaushiki | Feb 16, 2025, 14:39 IST
FENG SUII
फेंग शुई एक पुरानी चीनी विधा है, जो घर और ऑफिस में अच्छा माहौल बनाती है। अगर चीजें सही दिशा और संतुलन में न हों, तो नकारात्मक ऊर्जा जीवन में रुकावटें ला सकती है।
क्या आप अपने घर या ऑफिस में शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा चाहते हैं? तो फेंग शुई एक प्राचीन चीनी विधा (ancient chinese style) है, जो हमें अपने आसपास की एनर्जी को बैलेंस करने और अच्छी जीवन जीने में मदद करती है। इस नियम के मुताबिक ऐसा माना जाता है कि हमारे घर, ऑफिस और जीवन की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि हम अपनी जगहों को कैसे व्यवस्थित करते हैं।
![IMGDM]()
इसको सही ढंग से समझने के लिए इसके कुछ जरूरी नियमों को जानना जरूरी है। ये चार नियमों पर आधारित है:
पांच तत्व (Five Elements)
फेंग शुई में पृथ्वी, लकड़ी, जल, अग्नि और धातु को पांच जरूरी तत्व माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जब ये तत्व संतुलित होते हैं, तो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का बहाव होता है। ये हैं,
फेंग शुई के नियम में 'ची' को जीवन की ऊर्जा कहा जाता है। ये ऊर्जा मृत वस्तुओं में भी होती है। ऐसा माना जाता है कि, जब कोई घर सही ढंग से व्यवस्थित होता है, तो उसमें ची स्वतंत्र रूप से प्रवाहित होती है, जिससे सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
कमांडिंग पोजीशन
ये सिद्धांत बताता है कि, घर के जरूरी फर्नीचर जैसे बिस्तर, सोफा और डेस्क को दरवाजे की ओर इस तरह से रखना चाहिए कि, वो दिखाई दे लेकिन सीधा दरवाजे के सामने न हो। इससे सुरक्षा और स्थिरता का अनुभव होता है।
बगुआ मानचित्र (Bagua Map)
इस नियम में ये एक ऊर्जा नक्शा है, जो घर के फ्लोर प्लान से संबंधित होता है। इसमें आठ प्रमुख क्षेत्र होते हैं, जो हमारे जीवन के अलग-अलग पहलुओं को दर्शाते हैं। जैसे कि धन, करियर, परिवार, स्वास्थ्य, प्रसिद्धि, रिश्ते, शिक्षा और आध्यात्मिकता। ऐसा माना जाता है कि, इन सभी क्षेत्रों में संतुलन बनाए रखने से जीवन में शांति और सफलता आती है।
फेंग शुई को अपने घर में लागू करने के लिए आपको महंगे बदलाव करने की जरूरत नहीं है। कुछ छोटे-छोटे टिप्स से भी आपके घर की ऊर्जा को सकारात्मक बना सकते हैं। जैसे
फेंग शुई को अपने लिविंग रूम में भी लागू कर सकते हैं। लिविंग रूम घर का मुख्य केंद्र होता है, जहां परिवार के सदस्य और मेहमान एकजुट होते हैं। यहां कुछ महत्वपूर्ण फेंग शुई टिप्स दिए गए हैं:
IMGDM
फेंग शुई क्या है
फेंग शुई का अर्थ होता है "हवा और पानी", जो जीवन में शक्ति और संतुलन की निशानी है। माना जाता है कि इसे सही ढंग से अपनाने पर, ये न केवल आपके घर को सुंदर बनाता है, बल्कि स्वास्थ्य, खुशहाली और धन-समृद्धि को भी आकर्षित करता है। यहां, हम फेंग शुई के जरूरी नियम और इसे अपने घर में लागू करने के आसान तरीकों के बारे में जानेंगे।
फेंग शुई के जरूरी नियम
पांच तत्व (Five Elements)
फेंग शुई में पृथ्वी, लकड़ी, जल, अग्नि और धातु को पांच जरूरी तत्व माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जब ये तत्व संतुलित होते हैं, तो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का बहाव होता है। ये हैं,
- पृथ्वी - स्थिरता और स्वास्थ्य का प्रतीक, इससे जुड़े रंग पीला, भूरा और नारंगी हैं।
- लकड़ी - जीवन और उन्नति का प्रतीक, इससे जुड़े रंग हरा और नीला हैं।
- जल - परिवर्तन और प्रवाह दर्शाता है, इससे जुड़ा रंग काला है।
- अग्नि - ऊर्जा और जुनून का प्रतीक, इसका रंग लाल है।
- धातु - सुंदरता और दक्षता का प्रतीक, इसके रंग सफेद और धातुई रंग हैं।
फेंग शुई के नियम में 'ची' को जीवन की ऊर्जा कहा जाता है। ये ऊर्जा मृत वस्तुओं में भी होती है। ऐसा माना जाता है कि, जब कोई घर सही ढंग से व्यवस्थित होता है, तो उसमें ची स्वतंत्र रूप से प्रवाहित होती है, जिससे सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
कमांडिंग पोजीशन
ये सिद्धांत बताता है कि, घर के जरूरी फर्नीचर जैसे बिस्तर, सोफा और डेस्क को दरवाजे की ओर इस तरह से रखना चाहिए कि, वो दिखाई दे लेकिन सीधा दरवाजे के सामने न हो। इससे सुरक्षा और स्थिरता का अनुभव होता है।
बगुआ मानचित्र (Bagua Map)
इस नियम में ये एक ऊर्जा नक्शा है, जो घर के फ्लोर प्लान से संबंधित होता है। इसमें आठ प्रमुख क्षेत्र होते हैं, जो हमारे जीवन के अलग-अलग पहलुओं को दर्शाते हैं। जैसे कि धन, करियर, परिवार, स्वास्थ्य, प्रसिद्धि, रिश्ते, शिक्षा और आध्यात्मिकता। ऐसा माना जाता है कि, इन सभी क्षेत्रों में संतुलन बनाए रखने से जीवन में शांति और सफलता आती है।
फेंग शुई के कुछ आसान टिप्स
- साफ-सफाई का ध्यान रखें - गंदगी और अव्यवस्था नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है।
- प्राकृतिक रोशनी को बढ़ाएं - सूर्य की रोशनी घर में सकारात्मक ऊर्जा लाती है।
- दरवाजे और खिड़कियों को हमेशा साफ रखें - यह घर में अच्छे मौकों को आकर्षित करता है।
- ताजे फूल और पौधे लगाएं - ये घर में स्वास्थ्य और समृद्धि लाते हैं।
- प्रवेश द्वार को आकर्षक बनाएं - घर का प्रवेश द्वार जितना अधिक सकारात्मक दिखेगा, उतनी ही अच्छी ऊर्जा आएगी।
अपने लिविंग रूम को कैसे व्यवस्थित करें
- सोफा और कुर्सियों को सर्कल शेप में रखें, ताकि बातचीत करना आसान हो।
- टीवी को मुख्य दीवार पर रखें, लेकिन सोफे के ठीक सामने नहीं।
- फर्नीचर को इस तरह रखें कि कमरे का प्रवेश द्वार बाधित न हो।
- दीवारों पर खुशहाल और प्रेरणादायक चित्र लगाएं।
- कमरे में बहुत ज्यादा मेटल के तत्व न रखें, क्योंकि माना जाता है कि ये ऊर्जा को ठंडा कर सकता है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari