धनतेरस पर बन रहा शनि प्रदोष का महासंयोग, शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चमत्कारी चीजें, पूरी होगी हर मनोकामना

Kaushiki | Oct 17, 2025, 13:23 IST
Share
dhanteras-shivling-puja-beneficial
dhanteras-shivling-puja-beneficial

इस साल धनतेरस पर शनि प्रदोष व्रत का महासंयोग बन रहा है। इस शुभ दिन भगवान शिव की पूजा करने से धन और आरोग्य दोनों मिलते हैं। जानिए शिवलिंग पर कौन सी 10 चीजें चढ़ाकर आप अपनी हर मनोकामना पूरी कर सकते हैं।

Latest Religious News:दीपावली के पांच दिन के त्योहार की शुरुआत धनतेरस से होती है। इस बार 18 अक्टूबर 2025 को धनतेरस के दिन एक बहुत ही खास और शुभ संयोग बन रहा है शनि प्रदोष व्रत।

प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है और यह हर महीने त्रयोदशी तिथि को पड़ता है। इस बार त्रयोदशी शनिवार के दिन पड़ रही है, इसलिए इसे शनि प्रदोष व्रत कहा जा रहा है।
धनतेरस पर हम धन के देवता कुबेर, माता लक्ष्मी और आरोग्य के देवता धन्वंतरि की पूजा करते हैं। ऐसे में प्रदोष व्रत होने के कारण यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा पाने के लिए भी बेहद खास हो गया है। मान्यता है कि शनि प्रदोष व्रत के दिन शिव की पूजा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

मान्यता के मुताबिक इस विशेष संयोग पर अगर आप शिवलिंग पर कुछ खास चीजें चढ़ाते हैं, तो आपको धन और आरोग्य दोनों का आशीर्वाद मिलेगा। धनतेरस पर शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये चीजें...

भगवान शिव की पूजा

प्रदोष काल (शाम का समय) भगवान शिव की पूजा के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। इस समय शिवलिंग पर ये 10 चीजें चढ़ाना बहुत फलदायी होता है:

जल:

धनतेरस पर शिवलिंग का शुद्ध जल से जलाभिषेक करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे धन लाभ होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

कुशा:

शिवलिंग पर कुशा अर्पित करने से सभी तरह के रोग और कष्टों से छुटकारा मिलता है। आरोग्य के देवता धन्वंतरि के दिन कुशा चढ़ाने से स्वास्थ्य लाभ होता है।

दही:

भगवान शिव का दही से अभिषेक करने पर भूमि, भवन और वाहन सुख में वृद्धि होती है।

दूध:

धनतेरस पर शिवलिंग का दूध से अभिषेक करने से मनोकामनाएं जल्द पूरी होती हैं। यह शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक है।

शहद:

शिवलिंग पर शहद चढ़ाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को अपने पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में मिठास आती है।

सरसों का तेल:

शनि प्रदोष व्रत होने के कारण, सरसों का तेल चढ़ाने से रोगों और शत्रुओं का नाश होता है। शनि देव के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है।

गंगाजल:

मान्यता है कि गंगाजल चढ़ाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। मां गंगा को शिव जी अपनी जटाओं में धारण करते हैं, इसलिए यह अत्यंत पवित्र माना गया है।

इत्र:

धनतेरस के दिन शिवलिंग पर इत्र चढ़ाना शुभ होता है। इससे कष्ट दूर होते हैं और मनचाहे फल की प्राप्ति होती है।

गन्ने का रस:

शिवलिंग पर गन्ने का रस अर्पित करने से घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता है और धन-धान्य में वृद्धि होती है।

घी:

शिवलिंग पर शुद्ध गाय का घी चढ़ाने से वंश विस्तार होता है और जीवन में सुख-संपदा बनी रहती है।

इस तरह धनतेरस का यह दिन मां लक्ष्मी और भगवान शिव दोनों की कृपा एक साथ पाने का अच्छा मौका है। प्रदोष काल में विधि-विधान से शिव जी की धनतेरस पूजा करके आप अपने जीवन को धन और आरोग्य से भर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। धार्मिक अपडेट | Hindu News

ये खबरें भी पढ़ें...

October vrat tyohar 2025: दीपावली, छठ पूजा, करवा चौथ, यहां देखें अक्टूबर 2025 के सभी व्रत-त्योहारों की लिस्ट

क्यों बनाते हैं रंगोली? जानें, कैसे राजा के मृत बेटे की कहानी से शुरू हुई ये जादुई कला

दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश के साथ क्यों जरूरी है बही खाते की पूजा, जानें व्यापारियों के लिए इस पूजा का खास महत्व

दिवाली 2025: जानिए दिवाली के 5 दिनों में कौन कौन से भगवान की होती है पूजा

Tags:
  • धनतेरस पूजा
  • भगवान शिव
  • धनतेरस
  • दीपावली
  • दिवाली 2025
  • Latest Religious News
  • धार्मिक अपडेट
  • Hindu News
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती