मार्गशीर्ष माह से Ekadashi Vrat शुरू करने पर मिलता है अद्भुत लाभ, कैसे करें सही विधि से पूजा

Kaushiki | Nov 08, 2025, 16:26 IST
Share
hindu-festivals-2025-utpanna-ekadashi-vrat-shuru-date-rules-2025
hindu-festivals-2025-utpanna-ekadashi-vrat-shuru-date-rules-2025

एकादशी व्रत को शुरू करने की शुभ घड़ी आ गई है। मार्गशीर्ष माह की उत्पन्ना एकादशी (15 नवंबर 2025) से यह व्रत शुरू करना उत्तम माना गया है। एकादशी व्रत के सही नियम जानना बहुत जरूरी है। भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए यह दिन सर्वश्रेष्ठ है।

Latest Religious News: एकादशी व्रत सनातन धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है। यह व्रत हर महीने में दो बार आता है। ये एक बार शुक्ल पक्ष में और एक बार कृष्ण पक्ष में आता है। इस व्रत में मुख्य रूप से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।

एकादशी व्रत करने से सभी तरह के पाप, दुख और रोग दूर होते हैं। पितृ दोष की भी शांति होती है ऐसा धार्मिक मत है। जीवन के अंत में मोक्ष मिलने की मान्यता है। ऐसे में आइए जानें उत्पन्ना एकादशी कब है औरव्रत शुरू करने का सबसे शुभ दिन क्या है।

क्यों खास है उत्पन्ना एकादशी का व्रत? जानिए एकादशी से जुड़ी 10 खास बातें | Utpanna  Ekadashi 2022 Vrat Date Importance Auspicious Time And Know 10 Facts Of  Ekadashi Vrat
क्यों खास है उत्पन्ना एकादशी का व्रत? जानिए एकादशी से जुड़ी 10 खास बातें | Utpanna Ekadashi 2022 Vrat Date Importance Auspicious Time And Know 10 Facts Of Ekadashi Vrat

एकादशी व्रत शुरू करने का सबसे शुभ दिन

जो भी श्रद्धालु इस साल एकादशी व्रत शुरू करना चाहते हैं। पंचांग के मुताबिक, उनके लिए मार्गशीर्ष माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि सबसे शुभ मानी गई है। मार्गशीर्ष माह को अगहन माह भी कहा जाता है। मार्गशीर्ष कृष्ण एकादशी को उत्पन्ना एकादशी के नाम से जाना जाता है।

2025 में एकादशी व्रत शुरू करने की तारीख

  • इस साल उत्पन्ना एकादशी (अगहन एकादशी)15 नवंबर 2025, शनिवार को है।
  • मार्गशीर्ष कृष्ण एकादशी तिथि 15 नवंबर को देर रात 12:49 बजे से शुरू होगी।
  • यह तिथि 16 नवंबर को देर रात 02:37 बजे तक रहेगी।
  • इसलिए 15 नवंबर 2025 से आप एकादशी व्रत शुरू कर सकते हैं।
Utpanna Ekadashi 2024: उत्पन्ना एकादशी पर पढ़ें ये खास कथा, भगवान विष्णु  दूर कर देंगे गरीबी - utpanna ekadashi 2024 read this katha in hindi lord  vishnu make you rich tlifdg - AajTak
Utpanna Ekadashi 2024: उत्पन्ना एकादशी पर पढ़ें ये खास कथा, भगवान विष्णु दूर कर देंगे गरीबी - utpanna ekadashi 2024 read this katha in hindi lord vishnu make you rich tlifdg - AajTak

उत्पन्ना एकादशी से ही क्यों करें शुरुआत

इसके पीछे एक पौराणिक कथा जुड़ी हुई है। माना जाता है कि मार्गशीर्ष एकादशी तिथि को ही देवी एकादशी की उत्पत्ति हुई थी। उन्होंने विश्राम कर रहे भगवान विष्णु को दैत्य मुर से बचाया था।

देवी एकादशी के हाथों दैत्य मुर मारा गया था। इससे प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने उन्हें वरदान दिया था। उन्होंने कहा था कि आपकी उत्पत्ति एकादशी को हुई है।

इसलिए एकादशी के दिन आपकी भी पूजा की जाएगी। यह एकादशी उत्पन्ना एकादशी कहलाएगी। इस शुभ घटना के कारण उत्पन्ना एकादशी से ही व्रत शुरू करना उत्तम माना जाता है।

(नोट: यदि आप उत्पन्ना एकादशी से शुरू नहीं कर पाते हैं। तो आप चैत्र, वैशाख और माघ की एकादशी से भी यह व्रत शुरू कर सकते हैं।)

ये खबर भी पढ़ें...

देवउठनी एकादशी के साथ शुरू होगें विवाह के शुभ मुहूर्त, नोट कर लें सालभर की शुभ तारीखें

utpanna ekadashi who is devi ekadashi why worship along vishnu | Hindi  News, Utpanna Ekadashi 2024: उत्पन्ना एकादशी पर क्यों होती है देवी एकादशी  की पूजा
utpanna ekadashi who is devi ekadashi why worship along vishnu | Hindi News, Utpanna Ekadashi 2024: उत्पन्ना एकादशी पर क्यों होती है देवी एकादशी की पूजा

एकादशी व्रत के नियम और सावधानियां

एकादशी व्रत को सही तरीके से करना जरूरी होता है। तभी इसका पूरा पुण्य मिलता है।

भोजन और आचरण संबंधी नियम

  • एक दिन पहले तैयारी:
    व्रत शुरू करने वाले व्यक्ति को एक दिन पहले से ही सात्विक भोजन करना चाहिए।
  • वर्जित वस्तुएं:
    मांस, मदिरा, लहसुन, प्याज का त्याग आवश्यक है। सभी तामसिक वस्तुओं से दूर रहना चाहिए।
  • ब्रह्मचर्य:
    एकादशी व्रत करने वाले व्यक्ति को ब्रह्मचर्य के नियमों का पालन करना होता है।
Utpanna Ekadashi 2021 Date Shubh Muhurat Puja Vidhi And Significance In  Hindi | utpanna ekadashi 2021 date shubh muhurat puja vidhi and  significance | Herzindagi
Utpanna Ekadashi 2021 Date Shubh Muhurat Puja Vidhi And Significance In Hindi | utpanna ekadashi 2021 date shubh muhurat puja vidhi and significance | Herzindagi

पूजा और व्रत विधि

  • संकल्प:
    एकादशी पर पूजा सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। व्रत और विष्णु पूजा का संकल्प लिया जाता है।
  • पूजा:
    शुभ मुहूर्त में भगवान विष्णु और देवी एकादशी की पूजा करें। उस समय एकादशी व्रत कथा सुनना जरूरी होता है।
  • फलाहार:
    एकादशी व्रत में पूरे दिन फलाहार ही किया जाता है। अन्न का सेवन पूरी तरह वर्जित माना गया है। पानी पीने पर कोई रोक नहीं लगाई गई है।
  • रात्रि जागरण:
    एकादशी की रात को जागरण करना बहुत उत्तम रहता है। उस समय भजन, कीर्तन, नाम जप आदि किए जाते हैं।
ये खबर भी पढ़ें...

देवउठनी एकादशी पर आज से होंगी हजारों शादियां, चारों तरफ बैंड-बाजा-बारात की मची रहेगी धूम

पारण और दान का महत्व

  • पारण का समय:
    हरि वासर (व्रत का एक भाग) के खत्म होने के बाद। द्वादशी तिथि में एकादशी व्रत का पारण किया जाता है।
  • दान:
    मार्गशीर्ष माह की एकादशी पारण से पहले अपनी क्षमता के अनुसार ब्राह्मण को अन्न, वस्त्र, फल आदि का दान करना चाहिए।
  • व्रत अवधि:
    यह व्रत आप पूरे 12 माह (24 एकादशी) तक कर सकते हैं। उसके बाद उद्यापन किया जा सकता है। क्षमता हो तो यह व्रत 3, 5, 7, 11 साल तक भी चलता है। कुछ लोग जीवनपर्यंत (Ekadashi Vrat) भी यह व्रत रखते हैं।all problems will go away on Ekadashi
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। धार्मिक अपडेट

ये खबर भी पढ़ें...

Utpanna Ekadashi Kab Hai 2025: कैसे माता एकादशी ने राक्षस मुर को हराकर भगवान विष्णु का किया था बचाव

Kaal Bhairav Jayanti 2025 Date: सिर्फ एक रात की पूजा से दूर हो जाएगा हर संकट, जानें कैसे

Tags:
  • all problems will go away on Ekadashi
  • एकादशी तिथि
  • एकादशी पर पूजा
  • उत्पन्ना एकादशी कब है
  • अगहन एकादशी
  • Latest Religious News
  • धार्मिक अपडेट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती