Vivah muhurat 2025: क्या आप भी कर रहे हैं नवंबर-दिसंबर में शादी? यहां देखें शुभ मुहूर्त की लिस्ट

Kaushiki | Oct 23, 2025, 14:40 IST
Share
hindu-festivals-2025-vivah-muhurat-2025-november-december-devuthani
hindu-festivals-2025-vivah-muhurat-2025-november-december-devuthani

चातुर्मास खत्म। 1 नवंबर 2025 को देवउठनी एकादशी के साथ विवाह और सभी शुभ कार्य शुरू होंगे। नवंबर में 15 और दिसंबर में सिर्फ 3 शुभ मुहूर्त हैं। फिर लंबा मलमास लग जाएगा।

Latest Religious News: हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि चार महीने तक हमारे पालनहार श्री हरि विष्णु शयन यानी योगनिद्रा में रहते हैं। इस पूरे समय को चातुर्मास कहा जाता है। जब तक भगवान विष्णु सोए रहते हैं, तब तक शादी-ब्याह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किए जाते।

इन कार्यों में भगवान का आशीर्वाद चाहिए होता है। लेकिन जैसे ही यह चातुर्मास खत्म होता है, खुशियों के दरवाजे फिर से खुल जाते हैं। इस साल देवउठनी एकादशी का पावन पर्व 01 नवंबर 2025 को मनाया जाएगा।

इसी दिन भगवान विष्णु अपनी नींद से जागेंगे और साथ ही तुलसी विवाह की रस्म भी पूरी होगी। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, तुलसी विवाह के बाद ही शादी और सभी मांगलिक कार्यों के लिए उत्तम मुहूर्त मिलने शुरू होते हैं।

ऐसे में उज्जैन के जाने-माने आचार्य आनंद भारद्वाज जी से मिली जानकारी के मुताबिक जानते हैं कि नवंबर और दिसंबर 2025 में कब-कब विवाह के शुभ दिन मिल रहे हैं।

नवंबर और दिसंबर 2025 के विवाह मुहूर्त

शादी की तारीख पक्की करने से पहले यह लिस्ट ध्यान से देख लें, क्योंकि साल के अंत में शुभ मुहूर्त बहुत ही कम हैं:

नवंबर 2025 में विवाह के शुभ मुहूर्त

ये तारीखें विवाह के लिए अत्यंत शुभ मानी गई हैं:

  • 25 नवंबर 2025
  • 30 नवंबर 2025
ये खबर भी पढें...

बैकुंठ चतुर्दशी: महादेव ने विष्णु जी को क्या वरदान दिया था? इस दिन पूजा करने से सीधे मिलता है बैकुंठ लोक

दिसंबर 2025 में विवाह के शुभ मुहूर्त

आचार्य आनंद भारद्वाज जी के मुताबिक, दिसंबर में मांगलिक कार्यों के लिए बहुत ही कम समय मिल रहा है। विवाह (Vivah) के लिए केवल ये तीन दिन ही शुभ हैं:

  • 04 दिसंबर 2025
  • 05 दिसंबर 2025
  • 06 दिसंबर 2025

51 दिन तक नहीं होंगे शुभ कार्य

आचार्य आनंद भारद्वाज जी के मुताबिक, दिसंबर की शुरुआत में ही विवाह के मुहूर्त समाप्त हो जाएंगे, क्योंकि:

  • मलमास / अधिमास:
    16 दिसंबर से मलमास (जिसे खरमास भी कहते हैं) की शुरुआत हो जाएगी, जो अगले साल 14 जनवरी 2026 तक चलेगा। मलमास में कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किया जाता।
  • शुक्र अस्त:
    12 दिसंबर से शुक्र ग्रह भी अस्त हो जाएंगे, और उनका उदय 01 फरवरी 2026 को होगा। ज्योतिष के अनुसार, गुरुऔर शुक्र तारे के अस्त होने पर भी विवाह और अन्य शुभ कार्य वर्जित हो जाते हैं।
ये खबर भी पढें...

Chhath Puja 2025: छठी मईया को खुश करने के लिए सूप में जरूर चढ़ाएं ये 6 चीजें, धन-सौभाग्य से भर जाएगा घर

Vivah Muhurat 2024: देवशयनी एकादशी तक गूंजेंगी शहनाइयां, जानें विवाह शादी  की शुभ तिथियां और मुहूर्त - shaddi vivah muhurat list 2024 july to december  2024 best marriages dates or shaddi ke
Vivah Muhurat 2024: देवशयनी एकादशी तक गूंजेंगी शहनाइयां, जानें विवाह शादी की शुभ तिथियां और मुहूर्त - shaddi vivah muhurat list 2024 july to december 2024 best marriages dates or shaddi ke

इस कारण, दिसंबर 2025 से लेकर जनवरी 2026 तक पूरे 51 दिनों के लिए विवाह और अन्य मांगलिक कार्य स्थगित रहेंगे। ऐसे में अगर आप शुभ मुहूर्त चूक गए हैं, तो निराश न हों।

23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी का दिन अबूझ मुहूर्त माना जाता है। इस दिन बिना पंचांग देखे भी विवाह और शुभ कार्य किए जा सकते हैं। यह अत्यंत शुभ फलदायी होता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। धार्मिक अपडेट | Hindu News

ये खबर भी पढें...

अगर आप भी चाहते हैं करियर में सफलता और घर में देवी लक्ष्मी का वास, तो ऐसे करें तुलसी की पूजा

क्या है कोणार्क सूर्य मंदिर के पत्थर की वो अनसुलझी कहानी, जानें सूर्य देव के सात घोड़ों वाले रथ का राज

Tags:
  • चातुर्मास
  • विवाह मुहूर्त
  • Latest Religious News
  • धार्मिक अपडेट
  • Hindu News
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती