राशिफल : आज इन पर होगी हनुमानजी की कृपा, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

Jitendra Shrivastava | Apr 08, 2024, 23:33 IST
Share
HOROSCOPE
9 अप्रैल 2024 का राशिफल

मंगलवार के दिन हनुमानजी की पूजा-उपासना करने से जातक को सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है। जीवन में सफलता मिलती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 9 अप्रैल का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होगा तो कुछ के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है। धर्म-ज्योतिष

BHOPAL. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल ( horoscope ) का आकलन किया जाता है। 9 अप्रैल 2024 को मंगलवार है। इस दिन हनुमानजी की पूजा-आराधना का विधान है। पंचांग के अनुसार, इस साल 9 मार्च से चैत्र नवरात्रि की भी शुरुआत हो रही है। नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की जाती है। मान्यता है कि मां भगवती अपने भक्तों के सभी कष्ट दूर करती हैं और सुख-समृद्धि और खुशहाली का वरदान देती हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 9 अप्रैल का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहना वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 9 अप्रैल 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी।

राशिफल में जानिए कौन सी हैं वो राशियां...


मेष
आज आपका दिन बेहद शुभ रहने वाला है। करियर में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। फैमिली के सुझावों को नजरअंदाज न करें। इससे पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में ग्रोथ के चांसेस बढ़ेंगे। कुछ जातकों भूमि या वाहन की खरीदारी का प्लान बना सकते हैं। आर्थिक मामलों में थोड़ा सावधानी बरतें। बड़े अमाउंट में किसी को धन उधार न दें। धन हानि हो सकता है। आय में वृद्धि के नए विकल्पों की तलाश करें।

वृषभ
आज का दिन बेहद शुभ फलदायी साबित होगा। आय में वृद्धि के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। व्यापार में विस्तार होगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। परिजनों के सपोर्ट से मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन नई प्रॉपर्टी की खरीदारी करने के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। कुछ जातकों के शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकता है। धैर्य बनाए रखें और करियर से जुड़े फैसले होशियारी से लें।

मिथुन
आज आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। व्यापार में मुनाफा होगा। घर मरम्मत कराने का प्लान बना सकते हैं। आज कुछ जातक फैमिली के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य की शुरुआत होगी। जीवन में ऊर्जा और उत्साह की कमी नहीं होगी।

कर्क
आज आपको परिजनों का सपोर्ट मिलेगा। लाइफ में छोटी-मोटी चुनौतियां बनी रहेंगी। खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। ऑफिस में कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलेंगी। जिससे तनाव थोड़ा बढ़ सकता है। आज आप वेकेशन का भी प्लान बना सकते हैं। इनवेस्टमेंट के डिसीजन सोच-समझकर लें। आज आप रियल एस्टेट में निवेश कर सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के लिए खूब मेहनत करनी चाहिए।

सिंह
आज दोस्त के सुझाव से धन लाभ के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। आज जल्दबाजी में किसी महंगी चीज की खरीदारी न करें। अपने बजट पर ध्यान दें। नया फाइनेंसशियल प्लान बनाएं। लॉन्ग टर्म गोल्स पर फोकस करें। आज सोच-समझकर लिए गए डिसीजन फ्यूचर के लिए फायदेमंद साबित होंगे। शैक्षिक कार्यों में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। सिंगल जातकों की लाइफ में किसी खास व्यक्ति की एंट्री होगी।

कन्या
आज आपका दिन शुभ रहने वाला है। पुराने निवेशों से धन लाभ होगा। प्रोफेशनल लाइफ में उन्नति के कई अवसर मिलेंगे। करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। कुछ जातक फैमिली या फ्रेंड्स के साथ वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी।

तुला
जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे। हर क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। पुरानी संपत्ति को बेचने में सफल होंगे। धन का आवक बढ़ेगा। आज ऑफिस काफी प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा। कुछ लोगों को लंबे समय से चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिलेगा। सिंगल जातकों को प्रपोजल का पॉजिटिव फीडबैक मिलेगा।

वृश्चिक
आज आपको कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होंगी। लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। फैमिली के साथ ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। आज आपको विरासत में पैतृक संपत्ति मिल सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षाओं में अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

धनु
अपने फिजिकल हेल्थ पर ध्यान दें। नई फिटनेस रूटीन में शामिल हों। रोजाना योग और एक्सरसाइज करें। प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलेंगी। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। फैमिली के साथ वेकेशन पर जा सकते हैं। आज नई प्रॉपर्टी या घर खरीदने के लिए भी उत्तम दिन है।

मकर
अपने हेल्थ पर ध्यान दें। आज आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा। प्रोफेशनल लाइफ में बड़ी कामयाबी मिलेगी। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन संभव है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी।

कुंभ
अपने हेल्थ पर ज्यादा ध्यान दें। रोजाना योग और एक्सरसाइज करें। इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में छोटी-मोटी चुनौतियां बनी रहेंगी। आज नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेने में संकोच न करें। इससे करियर ग्रोथ के चांसेस बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को एग्जाम में अच्छे मार्क्स मिलेंगे। जीवन में ऊर्जा और उत्साह का माहौल रहेगा।

मीन
आज आपको धन से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। ऑफिस में बॉस आपके परफॉर्मेंस प्रसन्न रहेंगे। फैमिली के साथ मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करेंगे। लव लाइफ बढ़िया रहेगी। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगी। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। भूमि और वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे।

Tags:
  • Horoscope
  • राशिफल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा