राशिफलः आज इन पर होगी महाकाल की कृपा, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

Jitendra Shrivastava | Mar 24, 2024, 22:42 IST
Share
HOROSCOPE
HOROSCOPE

सोमवार के दिन महाकाल की पूजा-उपासना करने से जातक को सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है। जीवन में सफलता मिलती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 25 मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होगा तो कुछ के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

BHOPAL. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल ( horoscope ) का आकलन किया जाता है। 25 मार्च 2024 को सोमवार है। दृक पंचांग के अनुसार, इस साल 25 मार्च को होली भी मनाई जाएगी। कई सालों बाद होली के दिन चंद्रग्रहण का भी आरंभ होगा। हालांकि, भारत में चंद्रग्रहण दिखाई नहीं देगा। इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा और लोग बड़े धूमधाम से होली मना सकेंगे। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 25 मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहना वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 25 मार्च 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी।

राशिफल में जानिए कौन सी हैं वो राशियां...


मेष
होली के दिन मेष राशि वालों के जीवन में खुशियों का माहौल होगा। हालांकि, आज किसी को धन उधार देने से बचें। निवेश से जुड़े फैसले बहुत होशियारी से लें। नौकरी-कारोबार में कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। नौकरीपेशा वालों के प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे। लोगों आपके कार्य और स्वभाव से प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति बनी रहेगी।

वृषभ
आज वृष राशि वाले जो चाहेंगे,उसकी उपलब्धता होगी। पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी। नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। हालांकि, कुछ जातकों का परिजनों से वैचारिक मतभेद हो सकता है। पास्ट की गलतियों से सीख लेकर लाइफ में आगे बढ़े रहें। होली के दिन लाइप की नए सिरे से शुरुआत करें और जीवन में हर छोटे-छोटे पलों को खूब एंजाय करें।

मिथुन
आज आप धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। नौकरी-बिजनेस में वातावरण अनुकूल रहेगा। उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें। रंगों का पर्व होली को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाएं। कार्यों का ज्यादा स्ट्रेस न लें। पास्ट की गलतियों को दोबारा न दोहराएं। ऑफिस की पॉलिटिक्स से दूर रहें और अपने सभी कार्यों को बेहतर ढंग से कंपलीट करने की कोशिश करें।

कर्क
आज आपका दिन बेहद शुभ है। प्रोफेशनल लाइफ में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नई जॉब का ऑफर मिलेगा। प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां बांटते रहें। अपनों के सेहत पर ध्यान दें। जीवनसाथी के भावनाओं का सम्मान करें। उनका सपोर्ट करें। इससे रिश्तों में प्यार और मिठास बरकरार रहेगा।

सिंह
सिंह राशि वालों को आज अज्ञात भय को लेकर मन परेशान रहेगा, लेकिन पार्टनर के सपोर्ट मिलेगा। जिससे मन को थोड़ी शांति मिलेगी। आज धार्मिक कार्यों में शामिल होने के लिए टाइम निकालें। चैलेंजिंग टास्क को कंपलीट करने के लिए सहकर्मियों की हेल्प मांगे। अपने भावनाओं पर नियंत्रण रखें। क्रोध से बचें। मानसिक शांति के लिए रोजाना योग और मेडिटेशन करें।

कन्या
आज पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। घर में धर्म-कर्म के कार्यों का आयोजन हो सकता है। नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। आज आपके सभी सपने साकार होंगे। नौकरी-बिजनेस में तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। व्यापार में विस्तार होगा। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। होली का दिन खुशियों की नई उमंग लेकर आएगा।

तुला
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है, लेकिन व्यापार में उतार-चढ़ाव संभव है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। फैमिली के साथ होली के मौज-मस्ती भरे पलों को एंजाय करें। निवेश से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। इनवेस्टमेंट को लेकर कनफ्यूजन होने पर एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। आज संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। शत्रुओं से थोड़ा बचकर रहें।

वृश्चिक
आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला है। दोस्तों के साथ मिलकर होली का जश्न मनाएंगे। फैमिली और फ्रेंड्स के सपोर्ट से धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। आज तेज रफ्तार में वाहन न चलाएं। बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिजनों के साथ टाइम स्पेंड करें। आज पार्टनर के साथ मिलकर कुकिंग कर सकते हैं। इससे रिश्तों में प्यार और उत्साह बरकरार रहेगा। कुछ जातकों को नई जॉब का ऑफर मिल सकता है।

धनु
धनु राशि वालों के जीवन में कई चमत्कारिक बदलाव आएंगे। धन का आवक बढ़ेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लंबे समय से अटके हुए कार्य सफल होंगे। हालांकि, परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रह सकका है। आज किसी को बड़े अमांउट में धन उधार न दें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।

मकर
जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। ऑफिस के महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न बरतें। कुछ जातकों का आज प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों के चलते स्ट्रेस बढ़ सकता है। जरूरत पड़ने पर किसी अनुभवी से सलाह लें। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

कुंभ
आज कुंभ राशि वालों का आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा। आय के कई सोर्स से रुपए-पैसे आएंगे, लेकिन अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान दें। कुछ जातकों को काम के सिलसिले में यात्रा करना पड़ सकता है। करियर से जुड़ा कोई भी फैसला लेते समय परिजनों से सलाह जरूर लें। आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें और बिना सोचे-समझे इनवेस्टमेंट का डिसीजन न लें।

मीन
होली का दिन रिश्तों में प्यार और खुशियां लेकर आएगा। हालांकि, आर्थिक मामलों में थोड़ी होशियारी बरतें। फैमिली मेंबर्स के साथ टाइम स्पेंड करें। ऑफिस के जरूरी टास्क को डेडलाइन से पहले कंपलीट करें। आज भाई-बहन के सपोर्ट से आय में वृद्धि के नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे।

Tags:
  • Horoscope
  • राशिफल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा