राशिफल : क्या कहते हैं आज आपके सितारे, किन राशि वालों को होगा फायदा

Ravi Singh | Aug 19, 2024, 06:00 IST
Share
horoscope monday 19 August
horoscope monday 19 August

ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल ( horoscope ) का आकलन किया जाता है। राशिफल में जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन।

BHOPAL : हर किसी के जीवन में तारे-सितारों का अहम रोल होता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल ( horoscope ) का आकलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन...

मेष राशि (Aries): (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। शोभन, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से आर्थिक मामलों में सुधार आएगा। नौकरीपेशा लोगों के काम की सराहना होगी। परिवार में मौज-मस्ती का माहौल रहेगा। उन कामों पर ध्यान दें, जो लंबे समय से अटके हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बाजार का खाना न खाएं।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल
क्या करें: आज अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करें और उन्हें पूरा करने की कोशिश करें।
क्या न करें: क्रोध को नियंत्रित रखें, अनावश्यक विवादों से बचें।
क्या खाएं: गाजर और चुकंदर से बने सलाद का सेवन करें।
क्या न खाएं: तला हुआ भोजन।

वृषभ राशि (Taurus): (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरीपेशा लोग काम में व्यस्त रहेंगे, क्योंकि काम अधिक हो सकता है। परिवार में आपका बदला हुआ व्यवहार सभी को आश्चर्यचकित कर सकता है, लिहाजा सावधानी बरतें। वहीं, ज्यादा उत्साहित होकर निर्णय न लें। गाय को चारा खिलाएं।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग:सफेद
क्या करें: परिवार के साथ समय बिताएं, आपसी संबंधों को मजबूत करें।
क्या न करें: आर्थिक लेन-देन में लापरवाही न बरतें।
क्या खाएं: ताजे फल सेब और संतरा।
क्या न खाएं: अधिक मिर्च-मसाले वाला खाना।

मिथुन राशि (Gemini): (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
मिथुन राशि वालों को आज अत्यधिक सतर्क एवं सावधान रहने की जरूरत है। यात्रा के दौरान किसी से झगड़ा हो सकता है। व्यापार में किसी भी प्रकार की लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। कार्यस्थल पर काम की अधिकता से तनाव रह सकता है। आपको दिन की शुरुआत किसी जरूरतमंद को दान देकर करनी चाहिए।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा
क्या करें: अपने विचारों को साफ और सकारात्मक रखें।
क्या न करें: अनजान लोगों पर जल्दी से भरोसा न करें।
क्या खाएं: हरी पत्तेदार सब्जियां।
क्या न खाएं: जंक फूड और सोडा।

कर्क राशि (Cancer):(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
कर्क राशि के जातकों का आज दिन अच्छा बीतेगा। शोभन योग, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से कार्यस्थल पर माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई घरेलू उपकरण पर ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। रक्षाबंधन पर आप अपने जीवन साथी के साथ पूरा दिन व्यस्त रहेंगे। किसी भी तरह की सोशल मीडिया पोस्ट करते वक्त सावधानी बरतें, क्योंकि लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग:सफेद
क्या करें: मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग करें।
क्या न करें: तनावपूर्ण परिस्थितियों से बचें।
क्या खाएं: दही और दाल का सेवन करें।
क्या न खाएं: बहुत ठंडा भोजन।

सिंह राशि (Leo):(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन उम्दा रहेगा। आज आपको पार्टनरशिप में कारोबार शुरू करने पर विचार करना चाहिए। रक्षाबंधन के पर्व पर बहन के आगमन से परिवार के साथ सुकून भरा दिन व्यतीत करेंगे, पुरानी यादें ताजा होंगी। आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। मानसिक थकान महसूस हो सकती है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा
क्या करें: अपनी नेतृत्व क्षमता का उपयोग करें और टीम को प्रेरित करें।
क्या न करें: अहंकार से बचें।
क्या खाएं: प्रोटीन से भरपूर आहार जैसे अंडा और दालें।
क्या न खाएं: अत्यधिक मिठाई।

कन्या राशि (Virgo): (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
कन्या राशि वाले जातक आज सकारात्मक दृष्टिकोण रखें। कोई बड़ा वर्क ऑर्डर मिलने की संभावना बन रही है। नौकरीपेशा व्यक्ति के लिए कॅरियर में बदलाव की स्थिति बन रही है। नया ऑफर भी आ सकता है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। बहन की किसी सलाह से आपको फायदा होगा। आज लंबी यात्रा पर जाने का विचार कर रहे हैं तो इससे बचें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हरा
क्या करें: अपने कार्यस्थल में अनुशासन बनाए रखें।
क्या न करें: काम के बोझ को खुद पर हावी न होने दें।
क्या खाएं: हल्का और पौष्टिक भोजन।
क्या न खाएं: भारी और तेलीय खाना।

तुला राशि (Libra):(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ मुश्किलों में बीतेगा। कारोबार में नुकसान हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को आज अपना काम दिखाने का अच्छा अवसर है। काम की अधिकता जरूर रहेगी, लेकिन आपके सीनियर इससे खुश होंगे। स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, आप तनाव से दूर रहें। त्योहार पर आपके घर वाले जरूर कुछ नाराज हो सकते हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: नीला
क्या करें: संबंधों में संतुलन बनाए रखें और सभी का सम्मान करें।
क्या न करें: किसी भी प्रकार की विवादास्पद स्थिति से बचें।
क्या खाएं: खीरा और टमाटर का सलाद।
क्या न खाएं: बहुत अधिक कैफीन।

वृश्चिक राशि (Scorpio): (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। दोस्तों का साथ मिलेगा, जिससे मानसिक परेशानी दूर होगी। पुरानी समस्या दूर हो सकती है। करियर संबंधित तकरार दूर होकर काम में दोबारा दिलचस्पी बढ़ेगी। शोभन, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस में फायदे के योग बन रहे हैं। विटामिन की कमी से सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल
क्या करें: अपनी योजनाओं को गुप्त रखें और धैर्य से काम करें।
क्या न करें: जलन और नकारात्मकता से दूर रहें।
क्या खाएं: मूंग दाल और पालक।
क्या न खाएं: अधिक तैलीय भोजन।

धनु राशि (Sagittarius): (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
आज धनु राशि वालों को निवेश से लाभ मिल सकता है। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे जो लाभकारी रहेंगे। कारोबारी लोगों को काम में तेजी लानी होगी। फिलहाल जीवन में नई जिम्मेदारी या जोखिम न हो, इस बात का ध्यान रखें। त्वचा संबंधित तकलीफ होने की संभावना है। आंखों संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: पीला
क्या करें: आत्मविश्वास के साथ निर्णय लें।
क्या न करें: अति उत्साह में आकर कोई कदम न उठाएं।
क्या खाएं: केला और ओट्स।
क्या न खाएं: फास्ट फूड।

मकर राशि (Capricorn):(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
आज मकर राशि वालों के लिए दिन उत्साहजनक रहेगा। कार्यस्थल पर आपके काम से विरोधियों को परेशानी होगी। विदेशी कंपनियों में कार्यरत नौकरीपेशा लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। परिवार से कोई सरप्राइज मिल सकता है। गलत खान-पान के कारण सेहत बिगड़ सकती है, ध्यान रखें।
शुभ अंक: 10
शुभ रंग: भूरा
क्या करें: अपने पेशेवर जीवन में संयम बनाए रखें।
क्या न करें: निराशा को अपने ऊपर हावी न होने दें।
क्या खाएं: सूखे मेवे और अखरोट।
क्या न खाएं: अत्यधिक नमक वाला खाना।

कुंभ राशि (Aquarius):(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
कुंभ राशि वालों के लिए परिवार संबंधित महसूस होने वाली नाराजगी बढ़ सकती है, जिसके कारण मानसिक तकलीफ होगी। रिलेशनशिप में दरार आ सकती है। घरेलू समस्याओं को खत्म करने के लिए आपको अपने जीवनसाथी से चर्चा करनी चाहिए और साथ मिलकर कोई समाधान निकालने का प्रयास करना चाहिए। वाहन को संभलकर चलाएं।
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: नीला
क्या करें: दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करें।
क्या न करें: निराशाजनक विचारों से बचें।
क्या खाएं: ताजे फलों का रस।
क्या न खाएं: भारी और मांसाहारी भोजन।

मीन राशि (Pisces):(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
मीन राशि वालों के लिए आज शोभना, सर्वार्थ सिद्धि योग व्यापार में वृद्धि के कारण आपकी योजनाओं को सफल बनाएगा। काम से जुड़ा बड़ा अवसर आपको जल्दी ही मिलेगा, जिसके कारण जीवन में व्यस्तता बढ़ती नजर आएगी। पार्टनर की बातों से उदासीनता बढ़ सकती है। आपको गाय की सेवा करनी होगी, उनके चारे-पानी की व्यवस्था करना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
शुभ अंक: 12
शुभ रंग: समुद्री हरा
क्या करें: आज किसी पुराने मित्र से मिलें।
क्या न करें: भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें।
क्या खाएं: मछली और चावल।
क्या न खाएं: बासी भोजन।

आज का पंचांग

तिथि

शुक्ल पक्ष पूर्णिमा: 19 अगस्त 03:05 AM से 19 अगस्त 11:55 PM तक
कृष्ण पक्ष प्रतिपदा: 19 अगस्त 11:55 PM से 20 अगस्त 08:33 PM तक

नक्षत्र

श्रवण: 18 अगस्त 10:15 AM से 19 अगस्त 08:10 AM तक
धनिष्ठा: 19 अगस्त 08:10 AM से 20 अगस्त 05:45 AM तक
शतभिषा: 20 अगस्त 05:45 AM से 21 अगस्त 03:09 AM तक

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय: 6:08 AM
सूर्यास्त: 6:52 PM
चन्द्रोदय: 19 अगस्त 6:54 PM
चन्द्रास्त: 20 अगस्त 6:24 AM

अशुभ काल

राहू: 7:44 AM से 9:19 AM तक
यम गण्ड: 10:54 AM से 12:30 PM तक
कुलिक: 2:05 PM से 3:41 PM तक
दुर्मुहूर्त: 12:55 PM से 01:46 PM तक, 03:28 PM से 04:19 PM तक
वर्ज्यम्: 11:46 AM – 01:12 PM तक

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त: 12:04 PM से 12:55 PM तक
अमृत काल: 08:23 PM से 09:49 PM तक
ब्रह्म मुहूर्त: 04:32 AM से 05:20 AM तक

Tags:
  • Horoscope
  • राशिफल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा