राशिफलः आज इन पर होगी महादेव की कृपा, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

Jitendra Shrivastava | May 05, 2024, 23:48 IST
Share
horoscope
horoscope

सोमवार के दिन महादेव की पूजा-उपासना करने से जातक को सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है। जीवन में सफलता मिलती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 6 मई का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होगा तो कुछ के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

BHOPAL. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल ( horoscope ) का आकलन किया जाता है। 6 मई 2024 को सोमवार है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवार का दिन भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की जाती है। भगवान शंकर की पूजा-उपासना करने से जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 6 मई का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है तो कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 6 मई 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट।

राशिफल में जानिए कौन सी हैं वो राशियां...


मेष
मेष राशि वालों को आज करियर में तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। प्रोफेशनल लाइफ में बड़ी कामयाबी हासिल करेंगे। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी। परिजनों के साथ वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। अपने लक्ष्यों पर फोकस करें। सपनों को साकार करने के लिए नए प्रयास करें। चुनौतियों से न घबराएं और सफलता हासिल करने के लिए खूब मेहनत करें। आज आपको रोमांटिक लाइफ में कई सरप्राइज मिलेंगे। रिलेशनशिप के सुहाने पलों को एंजॉय करेंगे।

वृषभ
पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। धन-दौलत में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। ऑफिस या घर में जिम्मेदारी बढ़ेगी। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। ट्रैफिक के नियमों का पालन करें। करियर में प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे। परिजनों के साथ फैमिली फंक्शन में शामिल हो सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अपार सफलता मिलेगी। जो लोग जॉब स्विच करना चाहते हैं, वह अपनी सीवी अपडेट करें। आज इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती हैं। अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। रोमांटिक लाइफ में प्यार और रोमांस भरपूर होगा।

मिथुन
मिथुन राशि के लोग आज बहुत सोच-समझकर निवेश करें। इससे आपको फ्यूचर में प्रॉफिट होगा। आज आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे। करियर-जॉब से जुड़े फैसले बड़ी होशियारी से लें। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। फैमिली के साथ वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। कुछ जातक भूमि या वाहन खरीद सकते हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कार्यों का ज्यादा स्ट्रेस न लें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे।

कर्क
लाइफस्टाइल में थोड़े बदलाव आएंगे। अचानक से बढ़ने वाले खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। रिश्तों में धैर्य बनाए रखें। परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। आज आपकी ऑफिस परफॉर्मेंस शानदार रहेगा। बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। जिससे अप्रेजल और प्रमोशन के चांसेस बढ़ेंगे। कुछ जातकों को पुरानी प्रॉपर्टी से धन लाभ होगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाहन के रखरखाव के लिए धन खर्च करना होगा। आज आप पार्टनर के साथ वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। इससे वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी।

सिंह
सिंह राशि वालों का शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रोफेशनल लाइफ में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। घर में भाई-बहन या करीबी दोस्त की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बरकरार रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। लेकिन भावनाओं पर काबू रखें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कुछ लोगों का जीवनसाथी से अनबन हो सकता है। लेकिन बातचीत के जरिए समस्या को सुलझाने की कोशिश करें और साथी से ऐसी को बात न कहें, जिससे उनके मन को ठेस पहुंचे। सिंगल जातकों की लव लाइफ में किसी दिलचस्प व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।

कन्या
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में बहुत सोच-समझकर फैसले लेने होंगे। बिजनेसमेन को व्यापार में बढ़ोत्तरी के कई अवसर मिलेंगे। शुभ कार्यों में भाग्य साथ देगा। शैक्षिक कार्यों में अपार सफलता हासिल करेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। अपने डाइट पर ध्यान दें। नई फिटनेस एक्टिविटी में शामिल हों। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। इससे आपकी ओवर ऑल हेल्थ इंप्रूव होगी। रोमांटिक लाइफ में खुशनुमा माहौल रहेगा।

तुला
तुला राशि वाले आज सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। फैमिली या फ्रेंड्स के साथ ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। बिजनेसमेन को व्यापार में विस्तार के लिए नई जगहों से फंड मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। नौकरी-कारोबार में तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। जीवन के हर क्षेत्र में मनचाही सफलता हासिल करेंगे। लव लाइफ में प्यार और रोमांस बरकरार रहेगा।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों को आज शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बढ़ते खर्च पर नियंत्रण रखें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें। जीवनसाथी के इमोशन्स को लेकर सेंसिटिव रहें। आज आपको पुरानी प्रॉपर्टी बेचकर या किराए से धन लाभ होगा। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वह पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। इससे रोमांटिक लाइफ में खुशनुमा माहौल रहेगा।

धनु
आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रिश्तों में प्यार और विश्वास बरकरार रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में सभी कार्यों में अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। ऑफिस में बॉस आपके परफॉर्मेंस खुश होंगे। मैनेजमेंट में आपकी अच्छी छवि बरकरार रहेगी। लोग आपके कार्यों से इंस्पायर होंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफल होने के लिए खूब मेहनत करना चाहिए।

मकर
आज आपकी प्रोफेशनल लाइफ बढ़िया रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। सीनियर्स बच्चों के बीच धन का बंटवारा कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। व्यक्तित्व में निखार आएगा। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। फैमिली और फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। धन बचत पर फोकस करें। धन का प्रबधंन होशियारी से करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। वैवाहिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा।

कुंभ
बिजनेसमैन को व्यापार में विस्तार के लिए कई जगहों से फंड मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। अपने लक्ष्यों पर फोकस करें। सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। अपने बजट पर ध्यान दें। जल्दबाजी में किसी वस्तु की खरीदारी करने से बचें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। धन का आवक बढ़ेगा। आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। छोटे भाई-बहनों को करियर में बड़ी कामयाबी हासिल होगी।

मीन
आज मीन राशि वालों को कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। अपने सपनों को साकार करेंगे। ऑफिस में काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। नए कार्य की जिम्मेदारी मिलेगी। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। आज आपकी आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिजनों के साथ धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। लव लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। सिंगल जातकों की जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी।

Tags:
  • Horoscope
  • राशिफल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा