Rashifal 18 May 2024 : इस राशि का दिन होगा खराब , इनको होगी धन की हानी

Jitendra Shrivastava | May 17, 2024, 23:49 IST
Share
HOROSCOPE
HOROSCOPE

शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा-उपासना करने से जातक को सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है। जीवन में सफलता मिलती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 18 मई का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होगा तो कुछ के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

Aaj Ka Dainik Rashifal 18May 2024 : तारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते हैं। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा...


मेष राशि (Aries)


मेष राशि वाले आज पिता की सेहत खराब होने से परेशान रहेंगे। अस्पताल के चक्कर काटने में पूरा दिन बितेगा। पैतृक संपत्ति का भी नुकसान होगा। ससुराल के साथ अच्छे संबंध बनाए रखे। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखे, जीवनसाथी का साथ हर काम को छोड़कर दें। दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे।

शुभ रंग : हरा

उपाय : आज तेल और उड़द की दाल दान करें।

वृष राशि (Taurus )


वृष राशिवालों के लिए आज दोस्तों के साथ अच्छी तरह से समय बीतेगा। प्रेम संबंधों जातक का भावुक स्वभाव पार्टनर को अच्छा लगेगा। भाई-बहनों से लाभ होगा। नौकरी में प्रतिस्पर्धा रहेगी। धार्मिक काम का सफल आयोजन करेंगे। जीवनसाथी की तरफ से हर संभव सहायता मिलेगी। यात्रा करने से लाभ होगा।

शुभ रंगःपीला

उपायः आज भैरव मंदिर में काले रंग का ध्वज लगाएं।

मिथुन राशि ( Gemini )


मिथुन राशि वाले आज घर में जरूरी सामानों की खरीद करेंगे। इसके बावजूद सुख मे कमी रहेगी। बिजनेस में लाभ मिलेगा, लेकिन नुकसान भी संभव है। नौकरी में सामान्य रहने वाला है। क्रोध पर संयम रखें। पड़ोसी से कम बोले। किसी के बारे में भी अच्छा नहीं सोच पाएंगे। जीवनसाथी की जातक से नाराज रहेंगे। जो आपके दिन को खराब करने के लिए काफी है।

शुभ रंगः हरा

उपायः भगवान शिव की पूजा करें और गाय के दूध से उनका अभिषेक करें।

कर्क राशि (Cancer )


कर्क राशिवाले जातक आज किसी धार्मिक काम से लाभ मिलेगा। गरीबों को भोजन कराएंगे। बिजनेस में आत्मविश्वास से काम को सफल बनाएंगे। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी, लेकिन सेहत से परेशान रहेंगे। खानपान पर ध्यान दें। वाणी पर संयम रखें । नौकरी में जीवन साथी का सहयोग रहेगा।

शुभ रंगः लाल

उपायः आज सरसों का तेल दान करें।

सिंह राशि ( Leo )


सिंह राशि वाले जातक आज अपनी योग्यता और बुद्धि से सफलता हासिल करेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। घर-परिवार या किसी रिश्तेदार के यहां मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। नौकरी व बिजनेस की गति तेज रफ्तार के साथ सफलता दिलाने वाली है। दोस्तों के घर जाना होगा। पत्नी का साथ मिलेगा।

शुभ रंगः नारंगी

उपायः सूर्य मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि ( Virgo )


कन्या राशि आज परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है भाई बहन के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे, भाई बहन की सुख समृद्धि में वृद्धि का योग बन रहा है नए व्यापार के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों खिलाड़ियों के लिए बढ़िया समय चल रहा है जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें और सेहत पर विशेष ध्यान रखें।

शुभ रंगः हरा

उपायः आज मंदिर के प्रांगण में अनार का पेड़ लगाएं।

तुला राशि ( Libra )


तुला राशिवाले आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें ,बिना सोचें समझे ना कोई काम करें, नुकसान हो सकता है। वाणी से धन लाभ होने का योग बन रहा है समय का सदुपयोग करें समय आपके अनुकूल है भाग्य आपका साथ दे रहा है जितना आप मेहनत करेंगे उतना लाभ मिलेगा। आपका स्वर्णिम चल रहा है। समय का सदुपयोग करें। आलस में अपना समय नष्ट ना करें । नौकरी अच्छे पैकेज के साथ मिलेगी

शुभ रंगः भूरा

उपायः आज भगवान कृष्ण की पूजा करें और उन्हें माखन और मिश्री का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशि ( Scorpio )


वृश्चिक राशिवाले हर तरफ से धन लाभ होने का योग है परिवार में शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा। भाई बहन का संबंध अच्छा रहेगा । नए कार्य और नए बिजनेस में लगने का योग बन रहा है खिलाड़ियों के लिए उत्तम समय चल रहा है खुद पर नियंत्रण रखें। किसी को कुछ देने से पहले विचार करें।

शुभ रंगः नीला

उपायः आज आज भगवान विष्णु की आराधना करें।

धनु राशि ( Sagittarius )


धनु राशि वाले आज का दिन गुस्से व जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, जातक को नुकसान हो सकता है। नए बिजनेस करने के अवसर मिलेंगे। शुभ कार्य का योग बन रहा है जमीन और वाहन खरीदने का योग बन रहा है। विरोधी परास्त होंगे और आपको नए तरह के कार्य से लाभ मिलेगा।नेगेटिव सोच से बचे। बच्चों को लेकर पजेसिव रहेंगे।

शुभ रंगः पीला

उपायः आज भगवान शिव की पूजा करें और उन्हें सफेद चंदन चढ़ाएं

मकर राशि ( Capricorn )


मकर राशिवाले जातक मदद करने से लोग पीछे हटेंगे। धैर्यपूर्वक अपने कामों को पूरा करेंगे। सफलता मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत से परेशानी रहेगी। जरूरी न हो तो यात्रा से बचें। नौकरी व बिजनेस में सफलता के योग है। तांबे या सोने के पात्र में जल पिएं, इससे पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

शुभ रंगः लाल

उपायः गेहूं और गुड़ दान करें।

कुंभ राशि ( Aquarius )


कुंभ राशिवाले आज के दिन भविष्य को लेकर योजना बनाएंगे। कान दर्द से परेशान रहेंगे। कुछ नया सीखने के लिए बेहतरीन दिन है। आय से अधिक व्यय पर धन खर्च होने के योग हैं। विदेशी कम्पनियों से नौकरी के ऑफर आएंगे। शाम के समय किसी को कर्ज देने से बचें। दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। बच्चों का ख्याल रखें।

शुभ रंगः नीला

उपायः शिवजी के पंचाक्षर मंत्र का जाप करें, समृद्धि बढ़ेगी।

मीन राशि ( Pisces )


मीन राशिवाले आज जातक वाणी पर संयम रखें। नए संबंध बनेंगे। परिवार से अनबन हो सकती हैं। कोई काम शुरू करने से पहले बड़ों की सलाह जरूर लें । यात्राओं के योग से लाभ मिलेगा। नौकरी में अच्छे काम की वजह से जातक प्रशंसा के पात्र होंगे।

शुभ रंगः पीला

उपायः लाल मसूर दान करें।

Tags:
  • Horoscope
  • राशिफल
  • Aaj Ka Dainik Rashifal 18May 2024
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा