Rashifal 19 May 2024 : आज किसे मिलेगा धन, किसके होंगे सोचे हुए काम

Jitendra Shrivastava | May 18, 2024, 23:25 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा-उपासना करने से जातक को सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है। जीवन में सफलता मिलती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 19 मई का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होगा तो कुछ के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

Rashifal 19 May 2024 : तारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा...


मेष राशि (Aries )


मेष राशि वाले आज फलदायी रहेगा। पहले से सोचा हुआ काम पूरा करेंगे। किसी धार्मिक या मांगलिक काम में शामिल होंगे या घर परिवार में ही धार्मिक आयोजन हो सकता है। विदेश में नौकरी या परिवार के सदस्यों के संबंध में शुभ समाचार मिलेगा। बिजनेस के लिए दक्षिण दिशा बेहतर है। संतान की वजह से मन अशांत रहेगा

शुभ रंग- हरा

उपाय- आज सुबह सुबह सूर्य को अर्ध्य दें।

वृष राशि (Taurus )


वृष राशिवालों के लिए आज हर काम सरलता से संपन्न होगा। नौकरी में आपके उच्च अधिकारी खुश रहेंगे। पदोन्नति के योग हैं। सरकारी लाभ भी होगा परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। घर के इंटीरियर पर ध्यान देंगे, कुछ नया करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। दोस्तों से मुलाकात होगी।

शुभ रंग- पीला

उपाय- आज सूर्य को जल फूल, गुड़ और रोली डालकर चढ़ायें।

मिथुन राशि ( Gemini )


मिथुन राशिवाले आज बहुत लाभदायी है। अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिलने के योग हैं। धनप्राप्ति के लिए दिन शुभ है। दोस्तों से अचानक हुई मुलाकात खुशी देगी और लाभ होगा। परिवार में भी पुत्र, भाई और पत्नी से लाभ होने के संकेत हैं। संतान पक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे। बिजनेस या नौकरी में लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। वैवाहिक सुख मिलेगा।

शुभ रंग- हरा

उपाय- विष्णु भगवान की पूजा करें।

कर्क राशि (Cancer )


कर्क राशिवाले जातक आज सावधान रहने की सलाह हैं। आज होने वाली घटनाओं से चिंतित रहेंगे। सेहत खराब हो सकती हैं और आंखों में कष्ट हो सकता है। परिवार के विरोध और रूखेपन का सामना करना पड़ेगा। प्रेम में अलगाव होगा। आज शुरू किए गए काम अपूर्ण रहेंगे। खर्च अपेक्षा से अधिक होगा और घोर परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी। दुर्घटना हो सकती है, सावधान रहें।

शुभ रंग- लाल

उपाय- आज आज तिल का दान करेंगे तो लाभ मिलेगा।

सिंह राशि ( Leo )


सिंह राशि वाले जातक आज खर्च पर नियंत्रण रखें। वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखें नहीं तो काम बिगड़ेगा। धन की लेन-देन में सावधानी बरतें। सेहत सामान्य रहेगा। खान-पान में संयम रखें। परिवार के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। नौकरी और बिजनेस में किसी पर विश्वास न करें सब आपकी कमी निकालेंगे।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय- सूर्य मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि ( Virgo )


कन्या राशि आज मानसिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे। परिवार के मिल जुलकर रहे। खास दोस्तों से मुलाकात होगी। परिवार और दोस्तों के साथ कहीं घूमने का मन बन सकता है। किसी भी तरह के प्रतिस्पर्धियों पर आज सफलता पाएंगे। भाग्य की वृद्धि होगी। सरकारी नौकरी के चांसेज बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन का आनंद लेंगे।

शुभ रंग- हरा

उपाय- आज आज बर्तन का दान किसी जरूरतमंद को करें।

तुला राशि ( Libra )


तुला राशिवाले आज सेहत अच्छा नहीं रहेगा। परिवार में कलह और लड़ाई से माहौल खराब रहेगा। आज जातक आलस का ज्यादा अनुभव करेंगे। दोस्तों या साथी से मनमुटाव पीड़ा देगा। नौकरी में संभलकर रहें बिजनेस में नुकसान हो सकता है। प्रेम संबंधों में शक से रिश्ते खराब होंगे।

शुभ रंग- भूरा

उपाय- आज कंबल का दान करेंगे तो लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

वृश्चिक राशि ( Scorpio )


वृश्चिक राशिवालों की साहित्य और कला में रुचि बढ़ेगी और मन में कल्पना की उड़ान भरेंगे। बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहने की कोशिश करें। प्रणय संबंधों के लिए बढ़िया है और साथी के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। नौकरी में सबकुछ मन मुताबिक होगा।

शुभ रंग- नीला

उपाय- आज विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें।

धनु राशि ( Sagittarius )


धनु राशि वाले आज का दिन वाहन न चलाएं। किसी तरह की यात्रा न करें तो बढ़िया है। संतान की वजह से चिंतित रहेंगे। बिजनेस के काम में सफलता न मिलने पर निराश रहेंगे। क्रोध पर संयम रखें। ऑफिस में बनता काम बिगड़ेगा। सहयोगी की वजह से नौकरी जा सकती है। आपको नए तरह के कार्य से लाभ मिलेगा। निगेटिव सोच से बचे। बच्चों को लेकर पजेसिव रहेंगे।

शुभ रंग- पीला

उपाय- विष्णु सुक्त का पाठ करेंगे तो अच्छा रहेगा।

मकर राशि ( Capricorn )


मकर राशिवाले जातक का दिन मनोरंजनपूर्ण रहेगा। प्रेम-प्रणय के लिए का दिन अच्छा है और साथी के साथ आनंद का अनुभव करेंगे। वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। ऑफिस और बिजनेस में लाभदायी दिन रहेगा।

शुभ रंग- लाल

उपाय– मां दुर्गा को चुनरी चढ़ाएं।

कुंभ राशि ( Aquarius )


कुंभ राशिवाले आज के दिन घर में सुख-शांति और खुशी का माहौल रहेगा। सेहत अच्छा रहेगा। पैसे जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च करेंगे। घर में माता-पिता किसी भी बीमार के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। जो आपके खिलाफ है उनको अपने पक्ष में करने में सफल रहेंगे। दफ्तर में सहयोगियों का अच्छा साथ मिलेगा। धन लाभ होगा और अधूरे कार्य संपन्न होंगे। मायके से शुभ समाचार मिलेंगे। ऑफिस में प्यार के चक्कर में ना पड़े।

शुभ रंग- नीला

उपाय- गणेश जी को दुर्वा चढ़ाएं।

मीन राशि ( Pisces )


मीन राशिवाले आज जातक जातक कोई भी नया काम शुरू कर सकता है। सेहत का ध्यान रखें और खासकर बाहर के खाने-पीने से परहेज करें। जातक में क्रोध अधिक रहेगा, इसलिए वाणी पर संयम रखें। परिवार से मनमुटाव न हो इसका खास ध्यान रखें। जातक का आज धन का खर्च अधिक होगा। किसी भी तरह के सार्वजनिक विवादों में न जाएं।

शुभ रंग- पीला

उपाय - आज 11 पौधे लगाएं, लाभ मिलेगा।

Tags:
  • Horoscope
  • राशिफल
  • Rashifal 19 May 2024
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा