राशिफलः आज इन राशि वालों को मां महागौरी देंगी सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Jitendra Shrivastava | Apr 16, 2024, 06:00 IST
Share
THESOOTR
16 अप्रैल 2024 का राशिफल।

मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा-उपासना करने से जातक को सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है। जीवन में सफलता मिलती है। 16 अप्रैल चैत्र नवरात्र के आठवें दिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां महागौरी की पूजा करने से ज्ञान और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

BHOPAL. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल ( horoscope ) का आकलन किया जाता है। 16 अप्रैल 2024 को मंगलवार हैं। मंगलवार का दिन भगवान हनुमान की पूजा-आराधना के लिए समर्पित है। पंचांग के अनुसार, 16 अप्रैल को नवरात्रि की अष्टमी तिथि भी पड़ रही है। नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा-उपासना का विधान है। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 16 अप्रैल का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहना वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 16 अप्रैल 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी।

राशिफल में जानिए किसकी राशि में क्या...


मेष
आज आपमें ऊर्जा और आत्मविश्वास भरपूर होगा। प्रोफेशनल लाइफ में अच्छा परफॉर्म करेंगे। पारिवारिक जीवन में कई बड़े फैसले लेने होंगे। आज नए इनोवेटिव आइडियाज के साथ सभी टास्क हैंडल करें। कुछ लोगों को प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों का सामना करना पड़ सकता है। कानूनी मामलों से दूर रहें। हेल्द लाइफस्टाइल अपनाएं। अपने डाइट में प्रोटीन और न्यूट्रीशन से भरपूर फूड शामिल करें। इससे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृषभ
पुराने निवेशों से धन लाभ होगा। आर्थिक मामलों में लकी रहेंगे। लेकिन भावनाओं का उतार-चढ़ाव संभव है। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रॉपर्टी का लेन-देन भी कर सकते हैं। आज आप सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे।

मिथुन
प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन संभव है। आज पार्टनर के साथ थोड़ा टाइम स्पेंड करें। उससे अपने रिलेशनशिप के गोल्स को डिस्कस करें। रिश्तों के मनमुटाव को दूर करने की कोशिश करें। इससे साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा।

कर्क
प्रोफेशनल लाइफ में सकारात्मक बदलाव आएंगे। कार्यों की प्रशंसा होगी। ऑफिस में नई जान-पहचान बनेगी। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। आय में वृद्धि के नए अवसर मिलेंगे। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। ऑयली और स्पाइसी फूड के सेवन से बचें। घर का खाना खाएं। फैमिली और फ्रेंड्स के साथ टाइम स्पेंड करें। कुछ जातक आज प्रॉपर्टी की खरीदारी का प्लान बना सकते हैं।

सिंह
समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। जिन लोगों ने अभी हाल ही में नई जॉब ज्वॉइन किया है, उन्हें आज कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती है। आज फैमिली और फ्रेंड्स के साथ टाइम स्पेंड करने का परफेक्ट दिन है। अपने डेली रूटीन से थोड़ा ब्रेक लें। स्ट्रेस मैनेजमेंट एक्टिविटी में शामिल हों। आर्थिक मामलों में थोड़ा सावधान रहें। कार्यों की बाधाओं को दूर करने के लिए फैमिली मेंबर्स की सलाह लेने में संकोच न करें।

कन्या
आज का दिन जीवन में कई खुशियां लाएगा। घर-परिवार में जश्न का माहौल होगा। नौकरीपेशा वालों को प्रमोशन होगा। यात्रा के योग बनेंगे। फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। जीवन के हर मोड़ पर भाग्य का साथ मिलेगा। पार्टनरशिप के बिजनेस में धन लाभ के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे।धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे।

तुला
प्रोफेशनल लाइफ में अपार सफलता मिलेगी। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज निवेश से जुड़े फैसले बड़ी होशियारी से लें। कुछ लोगों की पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सिंगल जातकों की फैमिली फंक्शन में किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात होगी।

वृश्चिक
आज आर्थिक मामलों में एक्सपर्ट की सलाह लेने में संकोच न करें। इससे आप फाइनेंसशियली स्ट्रॉन्ग होंगे। धन का आवक बढ़ेगा। पैसों की तंगी दूर होगी। कुछ जातकों को लंबे समय से चली आ रही बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा। कुछ स्टूडेंट्स को उच्च शिक्षा के लिए किसी प्रतिष्ठित संस्थान में एडमिशन लेने की राह आसान होगी। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है।

धनु
आज आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मौज-मस्ती भरे पल एंजॉय करेंगे। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवन में कई सकारात्मक बदलाव होंगे। समाज में सराहे जाएंगे। सिंगल जातकों को मैरिज प्रपोजल मिल सकता है।

मकर
निवेश से जुड़े डिसीजन लेते समय एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। आज नौकरीपेशा वालों का प्रमोशन या अप्रेजल हो सकता है। ऑफिस में नई जान-पहचान बनेगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। आज प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए शुभ दिन है।

कुंभ
आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव आएंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। घर के किसी छोटे भाई या बहन की जॉब लग सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल होगा। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों में बड़ी कामयाबी मिलेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। आज आपकी लाइफ में किसी खास व्यक्ति की एंट्री होगी। जिससे रोमांटिक लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे।

मीन
पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। प्रोफेशनल लाइफ में अच्छा करेंगे। आज जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। परिस्थिति को ज्यादा बिगड़ने न दें और बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करें। कुछ लोगों को पैतृक संपत्ति से जुड़े विवादों से छुटकारा मिलेगा। धन-दौलत में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

Tags:
  • राशिफल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा