राशिफलः आज इन पर होगी बजरंगबली की कृपा, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

Jitendra Shrivastava | Apr 22, 2024, 23:58 IST
Share
HOROSCOPE
HOROSCOPE

मंगलवार के दिन बजरंगबली की पूजा-उपासना करने से जातक को सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है। जीवन में सफलता मिलती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 23 अप्रैल का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होगा तो कुछ के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

BHOPAL. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल ( horoscope ) का आकलन किया जाता है। 23 अप्रैल 2024 को मंगलावर हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार,इस साल चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि 23 अप्रैल को पड़ रही है। इस दिन हनुमान प्राकट्योत्सव मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि हनुमान प्राकट्योत्सव के दिन हनुमानजी की विधि-विधान से व्रत और पूजन करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन के सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार,23 अप्रैल का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहना वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 23 अप्रैल 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी।

राशिफल में जानिए कौन सी हैं वो राशियां...


मेष
लाइफस्टाइल में बड़े बदलाव होंगे। भूमि या वाहन की खरीदारी संभव है। प्रोफेशनल लाइफ में आपके सभी सपने साकार होंगे। पारिवारिक जीवन में छोटे-मोटे परिवर्तन देखने को मिलेंगे। फैमिली और फ्रेंड्स के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थियों को एग्जाम में अच्छे मार्क्स मिलेंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

वृषभ
प्रोफेशनल लाइफ में अप्रेजल या प्रमोशन के चांसेस बढ़ेंगे। लेकिन अचानक से पारिवारिक जीवन में दिक्कतें भी बढ़ेंगी। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। धैर्य बनाएं रखें। शांत दिमाग से समस्या को सुलझाने की कोशिश करें। आज शाम तक परिजनों के साथ किसी फैमिली फंक्शन में शामिल होंगे। घर-परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। शैक्षिक कार्यों में अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। समाज में भी सराहे जाएंगे। ऑयली फूड का सेवन न करें।

मिथुन
आज वाहन सावधानी से चलाएं। अपने खर्च पर नियंत्रण रखें। ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस शानदार रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुखमय रहेगा। फैमिली के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। जीवन के हर क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी।

कर्क
आज निवेश से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रोफेशनल लाइफ में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। सफलता का जश्न मनाएंगे। नए जगहों पर यात्रा के योग बनेंगे। आज का दिन भूमि या वाहन की खरीदारी के लिए भी शुभ रहेगा। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति के दखल से मुश्किलें बढ़ सकती है। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें और उनके इमोशन्स को लेकर सेंसिटिव रहें।

सिंह
रोमांटिक लाइफ में प्यार और रोमांस भरपूर रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से छुटकारा मिलेगा। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को सुलझाने का प्रयास करें। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें। रिश्तों में धैर्य बनाए रखें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए खूब मेहनत करना चाहिए। इसके अलावा अपने खर्च पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की चीजों पर धन खर्च करने से बचें।

कन्या
आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें। ऑफिस में किसी के बहकावे में आकर कोई निर्णय न लें। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। आज घर में मेहमानों के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। शैक्षिक कार्यों में बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। नए कार्यों की शुरुआत के लिए उत्तम दिन है। दिन की शुरुआत योग और एक्सरसाइज से करें और अपने डाइट पर ध्यान दें।

तुला
जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। अचानक से बढ़ते खर्चों से मन परेशान रहेगा। विरोधी एक्टिव रहेंगे। जिससे डिस्टर्बेंस बनी रहेगी।आज आप घर मरम्मत कराने का प्लान बना सकते हैं। फैमिली और फ्रेंड्स के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। लव लाइफ बढ़िया रहेगी। आपके रिलेशनशिप को पैरेंट्स स्वीकार करेंगे।

वृश्चिक
आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें। अपने फिटनेस पर ध्यान दें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। वाणी में सौम्यता बनाए रखें। क्रोध में आकर कोई फैसला न लें। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश करें। कुछ जातकों को पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। सिंगल जातकों की जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी। लाइफ में किसी ऐसे व्यक्ति की एंट्री होगी। जिसका स्वभाव और विचार आपसे से मेल खाएंगे।

धनु
ऑफिस में बॉस के सुझावों पर ध्यान दें। इससे करियर ग्रोथ के चांसेस बढ़ेंगे। आर्थिक मामलों में कोई फैसला लेते समय एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। अपने करियर गोल्स पर फोकस करें। चुनौतियों से न घबराएं और सफलता प्राप्त करने के लिए खूब मेहनत करें। रोमांटिक लाइफ में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा।

मकर
प्रोफेशनल लाइफ में जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। निवेश करने से पहले अच्छे से रिसर्च कर लें। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। लेकिन अपने हेल्थ पर ज्यादा ध्यान दें। फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। विद्यार्थियों को एग्जाम में बहुत अच्छे मार्क्स मिलेंगे। लव लाइफ में खुशहाली आएगी। पार्टनर के साथ लाइफ में नई चीजों को एक्सप्लोर करें। इससे रिश्तों में प्यार और रोमांस बढ़ेगा।

कुंभ
नौकरी-व्यवसाय में वातावरण अनुकूल रहेगा। कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कई प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आय के स्त्रोत बनेंगे। ऑफिस मीटिंग्स में अपने आइडियाज शेयर करने में संकोच न करें। प्रोफेशनल लाइफ की नई चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहें। इससे करियर ग्रोथ के चांसेस बढ़ेंगे। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। रोजाना योग और मेडिटेशन करें।

मीन
आज आपको धन से जुड़े विवादों से छुटकारा मिलेगा। कानूनी मामलों में जीत हासिल होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। ऐसे शब्दों का इस्तेमाल न करें, जिससे किसी के मन को ठेस पहुंचे। आज परिजनों का सपोर्ट मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आनंददायक जीवन गुजारेंगे।

Tags:
  • राशिफल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा