राशिफलः आज इन पर होगी सूर्यदेव की कृपा, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

Jitendra Shrivastava | Feb 24, 2024, 23:47 IST
Share
THESOOTR
25 फरवरी 2024 का राशिफल

रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा-उपासना करने से जातक को सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है। जीवन में सफलता मिलती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 25 फरवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होगा तो कुछ के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है। देश-दुनिया

BHOPAL. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल ( Horoscope ) का आकंलन किया जाता है। 25 फरवरी 2024 को रविवार है। रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से सूर्यदेव की पूजा-अर्चना की जाती है। सूर्यदेव की पूजा-उपासना करने से जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 25 फरवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है तो कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 25 फरवरी 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट।

राशिफल में जानिए कौन सी हैं वो राशियां...


मेष
फैमिली और फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा। कारोबार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। धन, सुख-संपत्ति में वृद्धि होगी। कला और संगीत के प्रति रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर यात्रा करने जा सकते हैं।

वृषभ
मन अशांत रहेगा। धैर्यता बनाएं रखें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेने के लिए कॉन्फिडेंट नजर आएंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। मित्रों के सहयोग से लंबे से रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। धन से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें।

मिथुन
मन शांत रहेगा। कारोबार में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे, लेकिन कार्यों में बाधाओं का भी सामना करना पड़ेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धन का आवक बढ़ेगा, लेकिन खर्चों की अधिकता भी रहेगी। आशा-निराशा के भाव रहेंगे। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। दिनचर्या थोड़ी अस्त-व्यस्त रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवसाथी का सहयोग मिलेगा।

कर्क
आशा-निराशा के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास की कमी महसूस होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावनाएं हैं। भाइयों का सहयोग मिलेगा। नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। यात्रा के सुखद परिणाम मिलेंगे। वाणी में मधुरता आएगी। जीवनसाथी संग रिश्ता मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आनंददायक जीवन गुजारेंगे।

सिंह
प्रोफेशनल लाइफ में छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। रिश्तों में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। मैरिड लाइफ में खुशियों का माहौल होगा। कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलेंगी। वाहन सावधानी से चलाएं। प्रोफेशनल लाइफ में अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिलेगा। सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे, लेकिन आत्मसंयत रहें। धन से जुड़े फैसले बड़े समझदारी से लें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

कन्या
मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के संकेत हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है, जिससे लव लाइफ में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। क्रोध के अतिरेक से बचें। रिश्तों की दिक्कतों को बड़ी समझदारी से सुलझाएं। वाणी पर नियंत्रण रखें और बिना सोचे-समझे जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

तुला
जीवन में उतार-चढ़ाव आएंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगा। व्यापार में लाभ होगा, लेकिन कार्यों की चुनौतियां बढ़ेंगी। धैर्यता की कमी रहेगी। दोस्तों के सहयोग से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। घरेलू दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। घर में वाद-विवाद से बचें। आज कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता सुनिश्चित होगी।

वृश्चिक
पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाएं रखें। धन से जुड़े फैसले बड़ी होशियारी से लें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। माता-पिता का सानिध्य प्राप्त होगा। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। कारोबार में विस्तार के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। वाणी में सौम्यता रहेगी, लेकिन अज्ञात भय से मन परेशान रह सकता है। बातचीत में संतुलित रहें और व्यर्थ के वाद-विवाद से बचने की कोशिश करें।

धनु
शैक्षिक और बौद्धिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में परिश्रम भी अधिक करना होगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। आत्मविश्वास की कमी महसूस होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आत्मसंयत रहें और क्रोध के अतिरेक से बचें। ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। आज कड़ी मेहनत और लगन के साथ किए गए कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

मकर
आत्मविश्वास से लबरेज रहें। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों से धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा, लेकिन व्यावसायिक सफलता जरूर मिलेगी। परिवारिक दिक्कतों के चलते मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। आज पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। मित्र के सहयोग से धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। हालांकि, जीवनसाथी से थोड़े अनबन के संकेत हैं। रिश्तों की गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश करें।

कुंभ
परिजनों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के सुनहरे अवसर मिलेंगे। भावनाओं को उतार-चढ़ाव संभव है। आज भावुक होकर कोई निर्णय न लें। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। मैरिड लाइफ में खुशहाली आएगी। वस्त्रों की खरीदारी के लिए धन खर्च हो सकता है। कानूनी मामलों में जीत हासिल होगी, लेकिन रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

मीन
नई वित्तीय योजना बनाएं। सोच-समझकर धन खर्च करें। बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मानसिक अशांति रह सकती है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। क्रोध के अतिरेक से बचें। आय के नए साधन बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलें। आलस्य से दूर रहें और जीवन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। चुनौतियों से न घबराएं। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें और परफॉर्मेंस पर ध्यान दें।

Tags:
  • Horoscope
  • राशिफल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा