राशिफलः आज इन पर होगी सूर्यदेव की कृपा, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

Jitendra Shrivastava | Mar 23, 2024, 23:48 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

रविवार को सूर्यदेव की पूजा-उपासना करने से जातक को सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है। जीवन में सफलता मिलती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 24 मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होगा तो कुछ के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है। धर्म-ज्योतिष

BHOPAL. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल ( horoscope) का आकलन किया जाता है। 24 मार्च 2024 को रविवार है। हिंदू धर्म में में रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा-उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि सूर्यदेव की पूजा करने से ऊर्जा, आत्मविश्वासऔर साहस में वृद्धि होती है। इस साल 24 मार्च की मध्यरात्रि को होलिका दहन भी मनाया जाएगा। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 24 मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहना वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 24 मार्च 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी।

राशिफल में जानिए कौन सी हैं वो राशियां...


मेष
अपने जीवन लक्ष्यों पर फोकस करें। कार्यों में लापरवाही न बरतें। कुछ जातक आज परिजनों के साथ फैमिली फंक्शन या धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। ऑफिस में कार्यों की चुनौतियां बढ़ेंगी। तनाव से बचें। कार्यों की बाधाओं को दूर करने के लिए सहकर्मियों का सपोर्ट लेने में संकोच न करें। आज पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ
प्रोफेशनल लाइफ में ऊर्जा और उत्साह का माहौल रहेगा। नए कार्यों की जिम्मेदारी लेने के लिए कॉन्फिडेंट नजर आएंगे। आज वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें। ट्रैफिक के नियमों का कड़ाई से पालन करें। पारिवारिक जीवन में चल रही दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश करें। तरक्की के नए अवसरों पर नजर रखें और सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें।

मिथुन
मिथुन राशि वालों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक मामलों में लकी रहेंगे। धन का आवक बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। सभी कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के संपन्न होंगे। व्यापार में बढ़ोत्तरी के लिए नई जगहों से आसानी से फंड उपलब्ध होगा। घर की जरूरी चीजों की खरीदारी के लिए आज का दिन शुभ है। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। उनका ख्याल रखें। इससे रिश्तों में प्यार और रोमांस बरकरार रहेगा।

कर्क
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश करें। प्रोफेशनल लाइफ में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी-व्यवसाय में तरक्की के योग बनेंगे। आज अपने खर्चों पर नजर रखें और व्यर्थ की चीजों पर पैसे खर्च न करें।

सिंह
सिंह राशि वालों के वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। सिंगल जातकों को प्रपोजल मिल सकता है। आज भाई-बहन के सपोर्ट से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। निवेश से जुड़े फैसलों में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। इससे फ्यूचर में आपको प्रॉफिट होगा और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल होगा।

कन्या
आज कन्या राशि वालों के जीवन में कई उतार-चढ़ाव आएंगे, लेकिन इसका असर रोमांटिक लाइफ पर नहीं होगा। रिश्तों में प्यार और रोमांस की कमी नहीं रहेगी। करियर में तरक्की के नए अवसरों पर नजर रखें। करियर से जुड़ा कोई भी फैसला लेते समय परिजनों की सलाह जरूर लें। जल्दबाजी में कोई डिसीजन न लें। आज आपका मन शांत रहेगा। पारिवारिक जीवन भी सुखमय रहेगा।

तुला
तुला राशि वालों के आज सभी कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के संपन्न होंगे। नौकरी-व्यवसाय में तरक्की के भरपूर अवसर मिलेंगे। जीवन में कई महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। संतान पक्ष से गुड न्यूज मिलेगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक
आय और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिरता लाने के लिए नए प्लान बनाएं। आज आपके सभी सपने साकार होंगे। ऑफिस में बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ऑफिस में अपने परफॉर्मेंस पर ध्यान दें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। करियर में नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें।

धनु
आज आपका मन अशांत रहेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन संभव है। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। आज कानूनी मामलों से दूर रहें। ऑफिस में प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे। सरकारी कार्यों में देरी हो सकती है। कार्यस्थल पर नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार रहें। इससे करियर ग्रोथ के भरपूर अवसर मिलेंगे।

मकर
आज आपका दिन बेहद शुभ रहना वाला है। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। बिजनेस से जुड़े डिसीजन जल्दबाजी में न लें। आज पुराने निवेशों से धन लाभ होगा। कई सोर्स से रुपए-पैसे आएंगे। ऑफिस में बॉस आपके कार्यों से खुश रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे।

कुंभ
कुंभ राशि वालों को जीवन में नए परिवर्तनों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहना चाहिए। आज कार्यों में देरी आएंगी। कड़ी मेहनत के बाद ही सभी कार्य सफल होंगे। ऑफिस में चुनौतियां बढ़ेंगी। कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। फिट रहने के लिए रोजाना योग और मेडिटेशन करें।

मीन
आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आलस्य से बचें। कार्यों को लेकर लापरवाही न बरतें। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी से ऐसी बात न कहें, जिससे उसके दिल को ठेस पहुंचे। साथ ही आप अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान दें। रिश्तों की परेशानियों को शांत दिमाग से सुलझाएं। साथी का सम्मान करें। साथ ही पार्टनर के इमोशन्स को लेकर थोड़ा सेंसिटिव रहें।

Tags:
  • Horoscope
  • राशिफल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा