राशिफलः आज इन पर होगी शनिदेव की कृपा, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

Jitendra Shrivastava | Mar 22, 2024, 23:45 IST
Share
HOROSCOPE
23 मार्च 2024 का राशिफल।

शनिवार को शनिदेव की पूजा-उपासना करने से जातक को सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है। जीवन में सफलता मिलती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 23 मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होगा तो कुछ के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है। धर्म-ज्योतिष

BHOPAL. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल ( horoscope ) का आकलन किया जाता है। 23 मार्च 2024 को शनिवार है। हिंदू धर्म में में शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा-आराधना का विधान है। इस दिन शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और शनिदोषों से मुक्ति पाने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और सभी कष्टों से मुक्ति दिलाते हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 23 मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहना वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 23 मार्च 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी।

राशिफल में जानिए कौन सी हैं वो राशियां...


मेष
विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। तरक्की की राह पर आने वाली बाधाएं दूर होगी। जीवन के हर क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी, लेकिन कार्यस्थल पर काफी प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा। कुछ जातक पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना का प्लान बना सकते हैं। साथ में मूवी का प्लान बना सकते हैं या कहीं घूमने जा सकते हैं। इसके अलावा अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हेल्दी डाइट लें। आज आपकी आध्यात्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी।

वृषभ
मानसिक अशांति से मुक्ति मिलेगी। नौकरी-कारोबार में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार में विस्तार होगा। शत्रु पराजित होंगे। आज आपके सभी सपने साकार होंगे। परिजनों के सपोर्ट से धन अर्जित करने के नए मार्ग बनेंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। क्रोध के अतिरेक से बचें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें और रिश्तों में धैर्य बनाए रखें।

मिथुन
प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। व्यापार में धन लाभ के योग बनेंगे। नए लोकेशन पर बिजनेस शुरू करने का नया अवसर मिलेगा। ऑफिस में बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। हालांकि, परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यर्थ के खर्चों से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई के कार्यों में समय व्यतीत करना चाहिए। साथ ही रात्रि में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और ट्रैफिक के नियमों का पालन करें।

कर्क
आज पास्ट को भूलकर लाइफ की नए सिरे से शुरुआत करने का परफेक्ट दिन है। कुछ जातकों को प्रोफेशनल लाइफ में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। ऑफिस मैनेजमेंट में आपकी सकारात्मक छवि बनी रहेगी। हालांकि, कार्यों का दबाव भी बढ़ेगा। सहकर्मियों के व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। पार्टनर से बहस करने से बचें। इससे रिश्तों में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आज बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रह सकता है। आलस्य से दूर रहें और जंक फूड के सेवन से परहेज करें।

सिंह
व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कार्यस्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। ऑफिस टास्क को डेडलाइन के अंतर्गत कंपलीट करने की कोशिश करें। पार्टनर के विचारों का सम्मान करें। मानसिक तनाव से मुक्ति पाने के लिए रोजाना योग और मेडिटेशन करें। अपनी डाइट में प्रोटीन और न्यूट्रीशन से भरपूर फूड शामिल करें।

कन्या
पिता के सहयोग से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। आज बिजनेस से जुड़े डिसीजन बहुत सोच-समझकर लें। नौकरीपेशा वालों के प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाएं। अपनी स्किल को बेहतर बनाने की कोशिश करें। इससे करियर ग्रोथ के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। आज पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल होगा। रिश्तों में आपसी समझ और तालमेल बेहतर होगा। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और उनके सुझावों को नजरअंदाज न करें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला
चुनौतियों के बावजूद व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। धन का आवक बढ़ेगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। महत्वपूर्ण कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के संपन्न होंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें और रिश्तों की गलतफहमियां दूर करने की कोशिश करें।

वृश्चिक
प्रोफेशनल लाइफ में नई चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहें। आज पिता के सपोर्ट से धनार्जन के नए मार्ग खुलेंगे। ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। अपनी स्किल को इंप्रूव करने की कोशिश करें। ऑफिस में टैलेंट का प्रदर्शन करने का भरपूर अवसर मिलेगा। कुछ जातकों को प्रमोशन या ट्रांसफर हो सकता है। परिजनों के हेल्थ का खास ध्यान रखें। मैरिड लाइफ में खुशनुमा माहौल रहेगा।

धनु
कानूनी मामलों में जीत हासिल होगी। प्रोफेशनल लाइफ में नए बदलाव आएंगे। खर्चों की अधिकता भी रहेगी। व्यापार में सफलता मिलेगा। कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल रहेगा। हालांकि, परिजनों से वैचारिक मतभेद संभव है। रिश्तों में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नए परिवर्तनों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहें। चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करें। विद्यार्थियों को परीक्षाओं में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

मकर
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सभी कार्य प्लान के मुताबिक सफल होंगे। ऑफिस मीटिंग में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन सहकर्मियों के सपोर्ट से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक जीवन में जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कुछ जातकों को आज वायरल फीवर, गले में खराश या सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है।

कुंभ
आज कुंभ राशि वालों को प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से मुक्ति मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए शुभ समय है। आज ऑफिस में बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा भी करेंगे। कार्यों की नई जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहें। सभी टास्क को कड़ी मेहनत और लगन के साथ कंपलीट करें। रिश्तों में चल रहे मनमुटावों को दूर करने की कोशिश करें। एक-दूसरे को सपोर्ट करें और अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए मोटिवेट करें। क्रोध से बचें। विद्यार्थियों को आज कड़ी मेहनत का फल मिलेगा।

मीन
पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। फैमिली और फ्रेंड्स के सपोर्ट से जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। ऑफिस में कार्यों को लेकर लापरवाही न बरतें। जरूरी टास्क को पहले कंपलीट करें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के सहयोग से तनाव कम होगा। फैमिली इश्यूज को ज्यादा बढ़ने न दें। बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालें। यात्रा के दौरान अपनी मेडिकल किट साथ रखें। मैरिड लाइफ में प्यार और रोमांस की कमी नहीं होगी।

Tags:
  • Horoscope
  • राशिफल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा