राशिफलः आज इन पर होगी शनिदेव की कृपा, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

Jitendra Shrivastava | Mar 29, 2024, 22:51 IST
Share
HOROSCOPE
30 मार्च 2024 का राशिफल।

शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा-उपासना करने से जातक को सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है। जीवन में सफलता मिलती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 30 मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होगा तो कुछ के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

BHOPAL. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल ( horoscope ) का आकलन किया जाता है। 30 मार्च 2024 को शनिवार है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार का दिन हनुमान जी और शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से हनुमान जी और शनिदेव की पूजा-अर्चना की जाती है। हनुमान जी और शनिदेव की पूजा-उपासना करने से जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 30 मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है तो कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 30 मार्च 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट।

राशिफल में जानिए कौन सी हैं वो राशियां...


मेष
आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला है। पार्टनर से अनबन के संकेत हैं। ऑफिस में कार्यों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। व्यापार में धन हानि हो सकता है, इसलिए बहुत सोच-समझकर फैसले लें। धन उधार देने से बचें। वापस मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ
आज आपका दिन बेहद शुभ साबित होगी। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। धन-दौलत में वृद्धि के योग बनेंगे। आपके मल्टी-टास्किंग स्किल और टैलेंट से अप्रेजल या प्रमोशन के चांसेस बढ़ेंगे। पार्टनर संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। रिश्तों में प्रेम और विश्वास बरकरार रहेगा। विद्या्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करना पड़ सकता है। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें और छोटे-छोटे हेल्थ इश्यूज को इग्नोर न करें।

मिथुन
पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। रिश्तों की गलतफहमियां दूर होंगी। ऑफिस में कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलेंगी। कानूनी मामलों में जीत हासिल होगी। पुराने निवेशों से धन लाभ होगा। कुछ जातक आज नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी का प्लान बना सकते हैं। फैमिली या रिश्तेदारों के साथ धन का लेकर चल रहे विवादों को सुलझाने की कोशिश करें।

कर्क
करियर में तरक्की के भरपूर अवसर मिलेंगे। हर काम बिना किसी विघ्न-बाधा के संपन्न होंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।निवेश से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें। आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए नया फाइनेंसशियल प्लान बनाएं। कुछ जातक आज जॉब चेंज करने का डिसीजन ले सकते हैं। फैमिली से प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे विवादों को सुलझाने की कोशिश करें। कोर्ट-कचहरी के मामलों से बचें। अपने डाइट पर ध्यान दें।

सिंह
आज जीवन में कई चुनौतियां आएंगी। हालांकि,व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। इनवेस्टमेंट के नए विकल्पों पर नजर रखें। किसी अज्ञात भय को लेकर मन परेशान रहेगा। अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कार्यों का ज्यादा स्ट्रेस न लें। बिजनेस से जुड़े फैसले लेने में किसी एक्सपर्ट की सलाह लेने में संकोच न करें।

कन्या
बिजनेस से जुड़े फैसले बड़ी होशियारी से लें। आज ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मिलकर किए गए कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। हालांकि, ऑफिस में बहस करने से बचें। सहकर्मियों के साथ मिलजुल कर काम करें। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। रिश्तों में धैर्य बनाए रखें। क्रोध से बचें और पार्टनर के विचारों का सम्मान करें। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। कुछ लोगों को मौसम बदलने के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

तुला
मन अशांत रहेगा। कार्यों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। जिसके चलते ऑफिस में ज्यादा टाइम स्पेंड करना पड़ सकता है। बिजनेसमेन को व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। हालांकि, कार्यों का ज्यादा स्ट्रेस न लें। अपने मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। आज चुनौतियों के बावजूद सभी कार्यों में अपार सफलता हासिल होगी। आय में वृद्धि के नए स्त्रोत बनेंगे। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। जो स्टूडेंट्स विदेश में पढ़ाई करने के इच्छुक हैं, उन्हें आज गुड न्यूज मिल सकती है।

वृश्चिक
ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। अपने परफॉर्मेंस पर ध्यान दें। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें। कार्यों का ज्यादा स्ट्रेस न लें। हालांकि, नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेने में संकोच न करें। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

धनु
सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बिजनेस में धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिलेगा। हालांकि, कार्यों को लेकर ज्यादा जल्दबाजी न करें। कड़ी मेहनत और लगन के साथ सभी टास्क हैंडल करें। इससे आपको सफलता जरूर मिलेगी और ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस शानदार रहेगी। आज अपने स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें।

मकर
आज आपका दिन शुभ रहेगा। ऑफिस में कार्यों की प्रशंसा होगी। प्रोफेशनल लाइफ में चुनौतियों के बावजूद सभी कार्य आसानी से सफल होंगे। ऑफिस में नेटवर्किंग बढ़ेगी। कुछ जातकों को नई जॉब का ऑफर मिलेगा। परिजनों से वैचारिक मतभेद संभव है। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कार्यों का ज्यादा स्ट्रेस न लें। आज आप पार्टनर के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। इससे वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी।

कुंभ
प्रोफेशनल लाइफ में स्ट्रेस थोड़ा बढ़ सकता है। अपने काम पर फोकस करें। ऑफिस गॉसिप से दूर रहें। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने में संकोच न करें। बिना सोचे-समझे कोई फैसला न लें। फैमिली इश्यूज को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकता है। धैर्य बनाए रखें और कड़ी मेहनत करते रहें। आपको सफलता जरूर मिलेगी।

मीन
मीन राशि वालों को आज सफलता प्राप्त करने के लिए ज्यादा मेहनत करना होगा। कार्यों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। फैमिली में हो रही दिक्कतों को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करें। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। धन के लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतें।

Tags:
  • Horoscope
  • राशिफल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा