राशिफलः आज इन पर होगी गणेशजी की कृपा, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

Jitendra Shrivastava | Mar 19, 2024, 23:26 IST
Share
HOROSCOPE
HOROSCOPE

बुधवार के दिन गणेशजी की पूजा-उपासना करने से जातक को सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है। जीवन में सफलता मिलती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 20 मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होगा तो कुछ के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

BHOPAL. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल ( Horoscope ) का आकलन किया जाता है। 20 मार्च 2024 को बुधवार है। सनातन धर्म में बुधवार के दिन गणेशजी की पूजा की जाती है। दृक पंचांग के अनुसार, 20 मार्च को रंगभरी या आमलकी एकादशी भी मनाई जाएगी। रंगभरी एकादशी के दिन श्रीहरि विष्णुजी के साथ शिव-गौरी की भी पूजा का विधान है। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 20 मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहना वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 20 मार्च 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी।

राशिफल में जानिए कौन सी हैं वो राशियां...


मेष
आज बिजनेस से जुड़े डिसीजन बड़ी होशियारी से लें। फैमिली और फ्रेंड्स के सपोर्ट करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होंगी। परिजनों के साथ धार्मिक स्थल पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। ऑफिस में नए कार्यों की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार रहें। मैरिड लाइफ में खुशियां आएंगी। आज कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में देरी हो सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें और सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करें।

वृषभ
वृष राशि वालों को फैमिली इश्यूज हो सकते हैं। शत्रु परास्त होंगे। कार्यों को लेकर सावधानी बरतें। करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। बॉस की एडवाइस को नजरअंदाज न करें। अपने कार्यों पर ज्यादा फोकस करें। ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। रिश्तों में आपसी समझ और तालमेल बेहतर करने की कोशिश करें। इससे आपकी रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी।

मिथुन
पारिवारिक जीवन की समस्याओं को बड़े समझदारी से सुलझाएं। प्रोफेशनल लाइफ में वातावरण अनुकूल रहेगा। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। सिंगल जातको की लाइफ में किसी खास व्यक्ति की एंट्री होगी। व्यक्तित्व के निखार आएंगे। सभी कार्यों के मनचाहे रिजल्ट्स मिलेंगे।

कर्क
जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बिजनेस से जुड़े डिसीजन बहुत सोच-समझकर लें। प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे विवादों को सुलझाने की कोशिश करें। आज ऑफिस में सहकर्मियों के सहयोग मिलेगा। सभी कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के संपन्न होंगे। घर-परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है।

सिंह
दिन की शुरुआत में थोड़े उतार-चढ़ाव आएंगे। आलस्य से दूर रहें। कार्यों को डेडलाइन के अंतर्गत कंपलीट करने की कोशिश करें। कुछ जातकों को आज थोड़े-बहुत फैमिली इश्यूज हो सकते हैं। धन उधार लेने से बचें। अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सतर्क रहें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं और प्रोटीन और न्यूट्रीशन से भरपूर डाइट लें। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे।

कन्या
रिश्तों की गलतफहमियां समाप्त होंगी। पार्टनर से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें, वरना प्रॉब्लम्स बढ़ सकती है। कुछ जातकों को दोस्तों की मदद से धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। आज ऑफिस में नए इनोवेटिव आइडियाज और क्रिएटिविटी के साथ सभी कार्य करें। बिजनेसमेन को व्यापार में बढ़ोत्तरी के लिए नई जगहों से फंड मिलेगा। नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को जॉब इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है।

तुला
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलेंगी। कुछ कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। अपने काम पर फोकस करें। कानूनी मामलों से दूर रहें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नए स्किल सीखें और पॉजिटिव माइंडसेट के साथ सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें।

वृश्चिक
मैरिड लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। रिश्तों में भावुक नजर आएंगे। आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें। बिजनेस में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। करियर में नए बदलाव आएंगे। सभी कार्यों में मनचाहे परिणाम मिलेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मिलकर किए गए कार्यों के अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। नौकरी में प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे।

धनु
आज जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। रिश्तों में नए सरप्राइज के लिए तैयार रहें। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकते हैं। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसरों पर नजर रखें। पॉलिटिशियन के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी-कारोबार में बढ़ोत्तरी के अवसर मिलेंगे।

मकर
कार्यों का स्ट्रेस बढ़ सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। अपने कार्यों पर फोकस करें। बिजनेस में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। सिंगल जातकों की आज किसी खास से मुलाकात होगी। धन उधार देने से बचें। नए कार्यों की शुरुआत के लिए तैयार रहें। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा।

कुंभ
व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज बिजनेस से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें। पास्ट में हुई गलतियों से सीख लें और अपने लक्ष्यों को हासिल करने के निरंतर प्रयास करते रहें। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। अपनी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने का प्रयास करें। सरकारी कर्मचारियों का आज स्थानांतरण हो सकता है। सीनियर्स को फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

मीन
ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार में विस्तार होगा। धन का आवक बढ़ेगा। बिजनेस में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। धन हानि हो सकता है। कार्यों का ज्यादा स्ट्रेस न लें। मन शांत रहेगा। पर्सनल ग्रोथ पर फोकस करें। सकारात्मक रहें। विद्यार्थियों को परीक्षाओं में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। मैरिड लाइफ में खुशहाली आएगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

Tags:
  • Horoscope
  • राशिफल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा