राशिफलः शुक्र के मीन में प्रवेश से 6 राशि वालों के होंगे राजसी ठाठ-बाट

Jitendra Shrivastava | Mar 30, 2024, 16:31 IST
Share
HOROSCOPE
31 मार्च 2024 का राशिफल।

शुक्र के मीन में गोचर करने से कुछ राशिवालों के जीवन में राजसी ठाठ-बाट और सुख बढ़ सकता है तो वहीं लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में रोमांस भी बढ़ेगा। आइए जानते हैं कि मीन में शुक्र के गोचर का 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा?

BHOPAL. दैत्यों के गुरु शुक्र का गोचर देव गुरु बृहस्पति की राशि मीन में होने जा रहा है। शुक्र ग्रह 31 मार्च को शाम 4:54 पर मीन में प्रवेश करेगा और 25 अप्रैल को सुबह 12:07 तक उसमें विद्यमान रहेगा। शुक्र के मीन में गोचर करने से कुछ राशिवालों के जीवन में राजसी ठाठ-बाट और सुख बढ़ सकता है तो वहीं लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में रोमांस भी बढ़ेगा। आइए राशिफल (horoscope) से जानते हैं कि मीन में शुक्र के गोचर का 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा?

राशिफल में जानिए 12 राशियों पर प्रभाव..


मेष
नौकरी और बिजनेस करने वाले जातकों के लिए शुक्र का गोचर शुभ फल देगा। आपको प्रमोशन का लाभ मिल सकता है, वहीं व्यापारी वर्ग को मुनाफा होगा। अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और उनको कोई सरप्राइज भी दे सकते हैं। हालांकि, आपको फिजूलखर्च पर कंट्रोल करना होगा।

वृषभ
यदि आप कोई नया बिजनेस या काम शुरू करना चाहते हैं तो शुक्र का गोचर शुभ रहेगा। आप उस कार्य में सफल हो सकते हैं। आपके सुख और सुविधाएं बढ़ने वाली हैं। 25 दिनों में आप राजसी ठाठ-बाट का अनुभव कर सकते हैं।

मिथुन
शुक्र का राशि परिवर्तन आपकी नौकरी के लिए अच्छा साबित हो सकता है। आपके बॉस खुश होंगे, जिसकी वजह से आपको प्रमोशन और वेतन वृद्धि का पुरस्कार मिल सकता है। विदेश में नौकरी करने का अवसर मिल सकता है। धन की कमी दूर होगी। पार्टनर के साथ यात्रा पर जा सकते हैं, जो सुखद अनुभव देगा।

कर्क
शुक्र के कारण आपके सुख और समृद्धि में बढ़ोतरी के साथ ही संपत्ति भी बढ़ सकती है। इस दौरान आप कोई मकान, दुकान या वाहन खरीद सकते हैं। आपके प्रेम संबंध मजबूत होंगे और रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय और शांतिपूर्ण होगा।

सिंह
आपकी रा​शि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर नकारात्मक प्रभाव वाला हो सकता है। करियर में नई चुनौतियां सामने आएंगी, जिससे मनोबल कमजोर हो सकता है। आर्थि​क स्थिति भी डांवाडोल ही रह सकती है क्योंकि बेहिसाब खर्च परेशान करेंगे। इस दौरान निवेश से बचें।

कन्या
यदि आप किसी काम के सिलसिले में यात्रा करने वाले हैं तो शुक्र का राशि परिवर्तन आपको लाभ दे सकता है, जिससे आपका बिजेनस आगे बढ़ेगा। आपको कोई बड़ी डील मिल सकती है, जिससे बड़ा मुनाफा हाथ लग सकता है। जीवनसाथी के साथ प्रेम बांटें, तो बदले में प्रेम ही प्राप्त होगा।

तुला
आपकी राशि के लोगों को 31 मार्च से 25 अप्रैल के बीच वाद विवाद या लड़ाई-झगड़े में नहीं पड़ना है। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको हानि हो सकती है। लाइफ में कई प्रकार की समस्याएं पैदा हो सकती है। बिजनेस करने वालों को अपने काम पर फोकस करना होगा, नहीं तो आप सफलता हासिल नहीं कर पाएंगे।

वृश्चिक
जो लोग विदेश में पढ़ना चाहते हैं या नौकरी करना चाहते हैं, उनको कोई खुशखबरी मिल सकती है। वहीं काम करने वालों को अपने कार्य स्थल पर विवाद से दूर रहना चाहिए, नहीं तो काम खराब होगा और आपकी तरक्की प्रभावित हो सकती है। इस दौरान आप गलत कार्यों से दूर रहें तो ही अच्छा होगा, नहीं तो पैसा डूब सकता है।

धनु
शुक्र ग्रह की कृपा आप पर होगी और आप राजा की तरह जीवन व्यतीत कर सकते हैं। 25 दिनों में आपकी सुख और सुविधाएं बढ़ेंगी। घर में शांति मिलेगी और काम का तनाव नहीं होगा। आप कोई अपनी प्रिय वस्तु खरीद सकते हैं।

मकर
करियर की दृष्टि से शुक्र का गोचर आपको लाभ दे सकता है। आज जो काम करेंगे, उसका फल भविष्य में अच्छा प्राप्त होगा और आपके सहकर्मी आपको मदद करेंगे। आपकी किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी और सफलता प्राप्त कर सकते हैं। धन के मामले में यह समय बहुत ब​ढ़िया साबित हो सकता है, आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कुंभ
शुक्र के इस गोचर के कारण आपका भाग्योदय हो सकता है। आप अपने लक्ष्य पूरा करने में सफल होंगे, जिससे आपकी उन्नति होगी। इस दौरान किया गया निवेश अच्छा धन लाभ करा सकता है। महिला मित्र या प्रेमिका से लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी और बिजनेस दोनों से जुड़े लोगों को प्रगति के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

मीन
बिजनेस के लिए शुक्र का गोचर बड़ा ही लाभदायक हो सकता है। आपके व्यापार का विस्तार हो सकता है और आप दोनों हाथों से मुनाफा कमाने में सफल हो सकते हैं। 31 मार्च से 25 अप्रैल के बीच का समय सुखद हो सकता है। अच्छा भोजन करने को मिलेगा और दोस्तों के साथ मौजमस्ती कर सकते हैं।

Tags:
  • Horoscope
  • राशिफल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा