कार्तिक मास में करें राधा रानी की आरती, ये उपाय बदल देंगे किस्मत

Ravi Singh | Oct 15, 2024, 23:47 IST
Share
Kartik month Radha Rani
Kartik month Radha Rani

कार्तिक मास में राधा रानी और बांके बिहारी की पूजा करना भी शुभ माना जाता है। इस दौरान किए गए ज्यादात्तर कार्य शुभ फल देते हैं। इसीलिए कार्तिक मास में देवी-देवताओं की पूजा के साथ-साथ दान-पुण्य और अन्य कार्य भी किए जाते हैं।

Kartik Maas 2024 : सनातन धर्म के लोगों के लिए कार्तिक मास का विशेष महत्व है। जिसे बहुत ही पवित्र माना जाता है। विष्णु पुराण के अनुसार कार्तिक मास में भगवान विष्णु योग निद्रा से उठते हैं। इसी वजह से इस महीने को भगवान विष्णु का सबसे प्रिय महीना कहा जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार इस बार कार्तिक मास 18 अक्टूबर 2024 से 15 नवंबर 2024 तक रहेगा। कार्तिक मास में राधा रानी और बांके बिहारी की पूजा करना भी शुभ माना जाता है। इस दौरान किए गए ज्यादातर काम शुभ फल देते हैं। इसी वजह से कार्तिक मास में देवी-देवताओं की पूजा के साथ-साथ दान-पुण्य और अन्य काम किए जाते हैं।

आज हम आपको शास्त्रों में वर्णित तीन ऐसे अचूक उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें यदि आप कार्तिक माह में नियमित रूप से करते हैं तो आपको राधा रानी और बांके बिहारी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। साथ ही देवी-देवताओं के आशीर्वाद से आप अपने सभी कष्टों से भी मुक्ति पा सकते हैं।

कार्तिक मास में करें उपाय

सुबह 4 बजे मंगला आरती

कार्तिक मास में प्रतिदिन सुबह 4 बजे मंगला आरती करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार मंगला आरती से भगवान जागते हैं। अगर किसी कारणवश आप मंदिर जाकर मंगला आरती नहीं कर पाते हैं तो घर पर ही धूप या दीप जलाकर मंगला आरती कर सकते हैं। मंगला आरती करने के बाद सुबह करीब 07:30 बजे राधा रानी का नाम जपें। घर या मंदिर में भजन-कीर्तन करें।

Radha Rani के नाम का जाप

भजन-कीर्तन करने और राधा रानी का नाम जपने के बाद घर में दीपक जलाएं। दीपक जलाते समय राधा रानी और बांके बिहारी का नाम जपें। इसके साथ ही दीपदान करना भी शुभ रहेगा। इस उपाय से आपके घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा खत्म होगी और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ेगा।

तुलसी माला से करें जाप

कार्तिक मास में तुलसी माता की पूजा करना भी शुभ होता है। अगर किसी कारणवश आप तुलसी के पेड़ की पूजा नहीं कर पाते हैं तो ऐसी स्थिति में आप तुलसी माला की भी पूजा कर सकते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान कृष्ण और राधा रानी की पूजा के लिए तुलसी माला को शुभ माना जाता है। तुलसी माला का जाप करने से भक्त को कई यज्ञ करने के समान पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही भगवान विष्णु की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है।

ऐसे कराएं राधा रानी को स्नान

अब राधा रानी की मूर्ति को पंचामृत से स्नान कराएं। इसके बाद जल से स्नान कराएं और मूर्ति को एक आसन पर स्थापित करें। अब धूप-दीप जलाएं और राधा रानी को फूल, फल, चंदन और वस्त्र अर्पित करें। राधा रानी का श्रृंगार करें।

FAQ

  1. इस महीने में किन देवी-देवताओं की पूजा की जाती है?
    इस महीने में राधा रानी और बांके बिहारी की पूजा का विशेष महत्व है।
  2. कार्तिक मास में कौन-कौन से उपाय करने चाहिए?
    सुबह 4 बजे मंगला आरती, राधा रानी का नाम जपना, दीपक जलाना और तुलसी माला का जाप करना चाहिए।
  3. मंगला आरती का महत्व क्या है?
    मंगला आरती से भगवान जागते हैं और इसे सुबह 4 बजे करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।
  4. राधा रानी का नाम जपने का सही समय क्या है?
    आरती के बाद सुबह करीब 07:30 बजे राधा रानी का नाम जपना शुभ माना जाता है।
  5. दीपक जलाने के समय क्या करना चाहिए?
    दीपक जलाते समय राधा रानी और बांके बिहारी का नाम जपना चाहिए, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।


thesootr links


द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें


Tags:
  • Radha
  • तुलसी पूजा
  • राधा रानी
  • कार्तिक मास
  • Kartik Maas 2024
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा