खरमास 2025: शुभ कार्यों पर लगा ब्रेक, जानें कब है खरीदारी और विवाह के मुहूर्त

Kaushiki | Published:
Share
kharmas 2025
kharmas 2025

खरमास 14 मार्च से 13 अप्रैल तक रहेगा, इस दौरान विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों पर पाबंदी होगी। हालांकि, इस समय ज्वैलरी, कपड़े और अन्य सामान की खरीदारी शुभ मानी जाती है।

खरमास 2025: हिंदू पंचांग के मुताबिक खरमास का समय एक बार फिर आ गया है। बता दें कि, खरमास की शुरुआत 14 मार्च से हो चुकी है और ये 13 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान हर तरह के शुभ और मांगलिक कामों पर पाबंदी होती है। पंचांग के मुताबिक, जब सूर्य गुरु की मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तो खरमास की शुरुआत होती है, जो करीब एक माह तक चलता है।

ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक इस समय में गृह प्रवेश, मुंडन, छेदन और अन्य मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। आइए यहां जानें खरमास के दौरान मांगलिक कार्यों पर रोक क्यों है और इस समय खरीदारी करनी चाहिए या नहीं।

ये खबर भी पढ़ें...

शुरू हो गया है खरमास

ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक, खरमास की शुरुआत 14 मार्च 2025 को शाम 6:59 बजे सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने के साथ हो चुकी है। सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से ही खरमास का आरंभ होता है और यह 13 अप्रैल तक जारी रहेगा। इसके बाद सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेगा, तब खरमास समाप्त हो जाएंगे। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, ऐसा माना जाता है कि, इस दौरान सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास मंत्रों का जाप किया जाता है। ये मंत्र शुभ फल देने के लिए कुछ जरूरी माने जाते हैं।

मांगलिक कार्यों पर रोक

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, खरमास के दौरान सूर्य की स्थिति कमजोर हो जाती है, जिससे शुभ फल मिलने की संभावना कम हो जाती है। इसी कारण ज्योतिष शास्त्र में इस समय को शुभ कार्यों के लिए मना किया गया है। इस दौरान गृह प्रवेश, मुंडन, छेदन, विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों को टालने की सलाह दी जाती है।

ये खबर भी पढ़ें...

खरमास में क्या खरीद सकते हैं

ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक, इस समय शादी या विवाह जैसे मांगलिक कार्य नहीं हो सकते। इसलिए इस दौरान आप ज्वैलरी, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन आदि की खरीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा, खाघ पदार्थों या घर की अन्य सामग्री की खरीदारी भी की जा सकती है।

खरीदारी का शुभ समय

ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक, खरमास के दौरान कुछ खास समय में खरीदारी करना शुभ होता है। जैसे कि

  • सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि और पुष्य नक्षत्र के समय खरीदारी करना लाभकारी हो सकता है।
  • सर्वार्थ सिद्धि योग 16, 19, 20 मार्च और 1, 2, 6, 7, 8 अप्रैल को बन रहा है।
  • अमृत सिद्धि योग 16 और 19 मार्च को है, जबकि पुष्य नक्षत्र 6 और 7 अप्रैल को बन रहे हैं।
  • इसके अलावा, गुड़ी पड़वा के दिन 30 मार्च को भी किसी भी प्रकार की खरीदारी करना शुभ रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें...

खरमास के बाद विवाह के मुहूर्त

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, खरमास के समाप्त होने के बाद अप्रैल, मई, जून और फिर नवंबर और दिसंबर में विवाह के कई शुभ मुहूर्त आएंगे।

  • अप्रैल 2025 में 14, 16, 18, 20, 25, 29, 30 तारीखों को विवाह के मुहूर्त हैं।
  • मई 2025 में 1, 5 से 11, 13 से 18, 22 से 24, 28 तारीखों पर विवाह के मुहूर्त हैं।
  • जून 2025 में 1 से 10 तारीख तक विवाह के कई मुहूर्त होंगे।
  • नवंबर 2025 में 21 से 25, 29 और 30 तारीखों को भी विवाह के मुहूर्त हैं।
  • दिसंबर में 1, 4, 5, 6 तारीखें विवाह के लिए शुभ हैं।

thesootr links

Tags:
  • ज्योतिषी शास्त्र
  • latest news
  • विवाह मुहूर्त
  • धर्म ज्योतिष न्यूज
  • Surya Gochar
  • खरमास
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर