Chandra Grahan 2025: लगने जा रहा साल का सबसे बड़ा ग्रहण, जानें इसका प्रभाव

Kaushiki | Mar 06, 2025, 11:23 IST
Share
chandra grahan 2025
chandra grahan 2025

ज्योतिषों के मुताबिक, 14 मार्च 2025 को साल का सबसे बड़ा पूर्ण चंद्र ग्रहण घटित होगा। खगोलविदों के मुताबिक, इस दौरान चंद्रमा लाल रंग में दिखाई देगा, जिसे ब्लड मून कहा जाता है

2025 का पहला और सबसे बड़ा पूर्ण चंद्र ग्रहण 14 मार्च को घटित होने वाला है। खगोल वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह ग्रहण अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में 13 और 14 मार्च की मध्यरात्रि को स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा। इस दौरान चंद्रमा का रंग गहरा लाल हो जाएगा, जिसे 'ब्लड मून' भी कहा जाता है। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से यह ग्रहण 2022 के बाद का सबसे लंबा पूर्ण चंद्र ग्रहण माना जा रहा है, जिसकी कुल अवधि 3 घंटे 38 मिनट की होगी।

ये खबर भी पढ़ें...

क्या कहते हैं ज्योतिष

ज्योतिषों के मुताबिक, जब चंद्रमा लाल रंग में प्रकट होता है, तो इसे राजा और देश के लिए अशुभ माना जाता है। ग्रंथ 'अद्भुत सागर' के मुताबिक, लाल चंद्रमा का दिखना सत्ता, शासन और समाज में उथल-पुथल का संकेत देता है। यह ग्रहण विशेष रूप से सिंह राशि को प्रभावित करेगा, जिससे बड़े राजनीतिक और सामाजिक परिवर्तन हो सकते हैं।

भारत और विश्व पर प्रभाव

ज्योतिषों के मुताबिक, गोचर के आधार पर यह ग्रहण सिंह राशि में स्थित होगा, जिससे नेताओं और उच्च पदस्थ अधिकारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिषों के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि, आम जनता में हृदय रोग और पेट संबंधी समस्याओं की वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा, शनि और सूर्य की युति के कारण भारत में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना है। उत्तर भारत और मध्य भारत में मौसमी बीमारियां बढ़ सकती हैं। गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में असमय गर्मी आ सकती है, जबकि दक्षिण भारत, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में असामान्य वर्षा की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें..

ये खबर भी पढ़ें..

प्राकृतिक आपदाओं की आशंका

ज्योतिषों के मुताबिक, ग्रहण के दौरान उत्तरा-फाल्गुनी नक्षत्र प्रभावी रहेगा, जो दक्षिण दिशा से जुड़े परिवर्तनों का संकेत देता है। ऐसे में अमेरिका और मेक्सिको के दक्षिणी हिस्सों में समुद्री तूफान की संभावना बढ़ सकती है। भारत में भी उड़ीसा और आंध्र प्रदेश में असामान्य वर्षा से फसलों को नुकसान हो सकता है। साथ ही, राहु, बुध और शुक्र की युति व्यापार क्षेत्र में उथल-पुथल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवाद उत्पन्न कर सकती है।

thesootr links

Tags:
  • ज्योतिष शास्त्र
  • साल का पहला चंद्र ग्रहण
  • चंद्र ग्रहण का प्रभाव
  • चंद्र ग्रहण
  • ज्योतिषशास्त्र
  • latest news
  • Chandra grahan
  • धर्म ज्योतिष न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज