महाशिवरात्रि 2025 : 149 साल बाद बन रहा महासंयोग, शनि पीड़ा से बचने के लिए करें ये उपाय

Kaushiki | Feb 24, 2025, 15:18 IST
Share
MAHASHIVRATRI SANYOG
MAHASHIVRATRI SANYOG

इस बार शिवरात्रि पर 149 साल बाद दुर्लभ ग्रह योग बन रहा है, जिसमें सूर्य, शनि और बुध की युति भक्तों के लिए शुभ फलदायी होगी। माना जा रहा है कि, इस महासंयोग में शिव आराधना करने से मनोकामनाएं पूर्ण होंगी और शनि दोष से मुक्ति मिलेगी...

Mahashivratri 2025 की महाशिवरात्रि बेहद खास मानी जा रही है, क्योंकि इस बार 149 साल बाद एक दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। ज्योतिषियों के मुताबिक, 26 फरवरी को पड़ने वाली महाशिवरात्रि के दिन सूर्य, बुध और शनि ग्रह कुंभ राशि में एक साथ स्थित रहेंगे, जिससे यह दिन और भी शुभ हो जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि, इससे पहले ऐसा संयोग 1873 में बना था। इस विशेष योग में भगवान शिव की आराधना करने से मनोकामनाओं की पूर्ति और ग्रह दोषों से मुक्ति मिलने की मान्यता है।

ये खबर भी पढे़ं... महाशिवरात्रि 2025: महादेव की अपार कृपा पाने के लिए महाशिवरात्रि पर जरूर घर लाएं ये 3 चीजें

ग्रहों का महासंयोग

ग्रहों की स्थिति के मुताबिक, इस बार सूर्य, शनि और बुध कुंभ राशि में एक साथ रहेंगे। शनि और सूर्य के पिता-पुत्र संबंध को लेकर ज्योतिष में विशेष महत्व दिया जाता है। कुंभ राशि शनि की अपनी राशि होती है और सूर्य उनके पिता हैं। इस महासंयोग का प्रभाव भक्तों के लिए अत्यधिक लाभकारी हो सकता है। ऐसा योग पिछले 149 सालों में पहली बार बना है, जिससे इस दिन शिव साधना का महत्व और अधिक बढ़ जाता है।

शुक्र और राहु का विशेष योग

महाशिवरात्रि के दिन शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में रहेगा और उसके साथ राहु भी स्थित रहेगा। ज्योतिषीय दृष्टि से यह एक शुभ योग माना जाता है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि और आर्थिक उन्नति के योग बनते हैं। शुक्र और राहु का यह संयोग गुरु-शिष्य के रूप में भी देखा जाता है, जो भक्तों के लिए आध्यात्मिक उन्नति का द्वार खोल सकता है।

ये खबर भी पढे़ं... एमपी में धूमधाम से मनाया जाएगा महाशिवरात्रि और गुड़ी पड़वा, विक्रमोत्सव की होगी शुरुआत

विशेष ज्योतिषीय प्रभाव

ज्योतिषियों के मुताबिक, इस महाशिवरात्रि पर धनिष्ठा नक्षत्र, परिघ योग, शकुनी करण और मकर राशि में चंद्रमा की उपस्थिति जैसे विशेष योग भी बन रहे हैं। इन सभी ग्रह स्थितियों के कारण यह शिवरात्रि विशेष रूप से सिद्धिदायक मानी जा रही है। ऐसी मान्यता है कि इन दुर्लभ संयोगों के बीच भगवान शिव की आराधना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

शनि दोष से मुक्ति

ज्योतिषियों के मुताबिक, जो लोग शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या के प्रभाव में हैं, उनके लिए यह महाशिवरात्रि बेहद शुभ मौका लेकर आया है। इस दिन शिवलिंग पर जल, बेलपत्र और काले तिल चढ़ाकर भगवान शिव की पूजा करें। ओम नमः शिवाय का जाप करने से शनि दोषों से मुक्ति मिलती है। साथ ही, जरूरतमंदों को काले वस्त्र और काले तिल का दान करने से भी शनि ग्रह की पीड़ा कम होती है।

ये खबर भी पढे़ं... महाशिवरात्रि 2025: व्रत रखने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद

महाशिवरात्रि पर पूजा का शुभ मुहूर्त

धार्मिक मान्याता के मुताबिक,महाशिवरात्रि 2025 पर पूजा का सबसे उत्तम मुहूर्त रात्रि 11:45 बजे से सुबह 12:35 बजे तक रहेगा। इस दौरान रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय मंत्र का जाप और शिव चालीसा का पाठ करने से विशेष लाभ मिलेगा। यदि कोई व्यक्ति पूरे रात्रि जागरण करके शिव आराधना करता है, तो उसके समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

ये खबर भी पढे़ं... महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की कृपा से ग्रह दोषों का होगा निवारण

FAQ

  1. इस महाशिवरात्रि पर पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?
    पंडितों के मुताबिक, पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त रात 11:45 बजे से सुबह 12:35 बजे तक रहेगा।
  2. इस दिन शनि दोष से बचने के लिए क्या करना चाहिए?
    शिवलिंग पर जल, बेलपत्र और काले तिल चढ़ाने के साथ ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें और जरूरतमंदों को काले वस्त्र दान करें।
  3. शुक्र और राहु का योग क्या प्रभाव डालेगा?
    शुक्र और राहु का योग सुख-समृद्धि और आर्थिक लाभ देने वाला माना जाता है। यह व्यक्ति के जीवन में स्थिरता लाने में सहायक हो सकता है।
  4. क्या महाशिवरात्रि पर जागरण करना लाभकारी होता है?
    हां, पूरी रात जागकर भगवान शिव की पूजा करने से भक्त को विशेष आशीर्वाद प्राप्त होते हैं और जीवन की सभी बाधाएं समाप्त हो जाती हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भगवान शिव
  • महाशिवरात्रि
  • Mahashivratri
  • latest news
  • धर्म ज्योतिष न्यूज
  • भगवान शिव का पूजन
  • महाशिवरात्रि 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई