एमपी में धूमधाम से मनाया जाएगा महाशिवरात्रि और गुड़ी पड़वा, विक्रमोत्सव की होगी शुरुआत

Vikram Jain | Feb 18, 2025, 20:08 IST
Share
madhya pradesh cm mohan
madhya pradesh cm mohan

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान महत्वपूर्ण योजनाओं और पर्वों के आयोजन की घोषणा की। महाशिवरात्रि से लेकर ताप्ती मेगा रिचार्ज परियोजना तक, कई योजनाओं की चर्चा की गई।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार (18 फरवरी) को कैबिनेट बैठक को संबोधित किया। बैठक के पहले से पहले मुख्यमंत्री ने मंत्रीगण को महत्वपूर्ण उपलब्धियों की जानकारी दी। साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास के लिए किए गए निर्णयों और योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही मंत्रिपरिषद के सदस्यों से बस्ती विकास योजना और जनसंपर्क निधि के संबंध में भी चर्चा की।

प्रदेश में व्यापक स्तर पर मनाया महाशिवरात्रि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह पर्व पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दिन विभिन्न मंदिरों की साज-सज्जा की जाएगी और धार्मिक आयोजनों होंगे। महाशिवरात्रि से विक्रमोत्सव की शुरुआत होगी। साथ ही, गुड़ी पड़वा पर्व (30 मार्च) पर भी बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा बनाई जा रही है। साथ ही सीएम ने मध्य प्रदेश की नई उपलब्धियों के लिए प्रदेशवासियों को बधाई भी दीं।

ये खबर भी पढ़ें...

केंद्रीय मंत्री शिवराज और सीएम मोहन ने किया 'नक्शा' पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ

जल गंगा अभियान और वॉटरशेड कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने जल गंगा अभियान और वॉटरशेड कार्यक्रम की जानकारी दी। सीएम ने कहा कि इस साल भी जल गंगा अभियान चलाया जाएगा। साथ ही सीएम ने कहा कि उन्होंने 17 फरवरी को मुरैना में चंबल नदी के घड़ियाल अभ्यारण्य का अवलोकन किया, जहां राजघाट पर 10 घड़ियालों को छोड़ा गया। उन्होंने इसे प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन के क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल बताया। साथ ही कहा कि एमपी में वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई सुविधाओं की शुरुआत की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इसे पर्यटन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण केंद्र बताया।

किसानों के कल्याण में नए फैसले शीघ्र

मुख्यमंत्री ने कृषक कल्याण के क्षेत्र में किसानों के लिए किए गए निर्णयों के बारे में भी जानकारी दी। इसमें धान और अन्य फसलों के समर्थन मूल्य में वृद्धि और प्रति हेक्टेयर फसलों के लिए प्रोत्साहन राशि देने का प्रस्ताव शामिल है। सीएम ने कहा कि किसान कल्याण ही मध्य प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।

ये खबर भी पढ़ें...

सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, ई-स्कूटी के बाद अब मध्यप्रदेश के छात्रों को मिलेगा लैपटॉप

औद्योगिक नीतियों से मध्य प्रदेश में बढ़ाएंगे निवेश

मुख्यमंत्री ने राज्य की नई औद्योगिक नीतियों के बारे में बताया, जिनका उद्देश्य निवेशकों को आकर्षित करना और राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश नई औद्योगिक नीतियां लागू कर निवेशकों को बुला रहा है। पीएम मोदी की भावना है कि उद्योग, कंपनियों की स्थापना में उद्योगपतियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े, इस उद्देश्य से नीतियों का सरल होना चाहिए। प्रधानमंत्री के इस मंत्र पर अमल किया जा रहा है। राज्य सरकार ने अनेक उद्योग नीतियों की स्वीकृति प्रदान की है। नई नीतियां निवेशकों को मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आकर्षित करेंगी।

ये खबर भी पढ़ें...

भोपाल में पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता, CM मोहन ने किया उद्घाटन, देशभर से हिस्सा लेने आई टीमें

एमपी की तीसरी बड़ी नदी जोड़ो परियोजना

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजना की स्वीकृति के बाद एमपी अब तीसरी बड़ी नदी जोड़ो परियोजना से लाभान्वित होगा। यह परियोजना ताप्ती मेगा रिचार्ज परियोजना होगी, इस प्रोजेक्ट से महाराष्ट्र को भी लाभ मिलेगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में जल संग्रहण, वॉटर रिचार्ज और सिंचाई क्षेत्र के विस्तार की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हो रहा है।

परियोजना को लेकर सीएम ने आगे बताया कि ताप्ती मेगा रिचार्ज परियोजना एक अनूठी परियोजना होगी जो पृथ्वी के गर्भ में जल भंडारण का कार्य भी करेगी। इस परियोजना से जल स्तर ऊपर आएगा। मध्य प्रदेश के खंडवा और बुरहानपुर जिलों के सवा लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का विस्तार होगा। परियोजना को लेकर जल्द ही महाराष्ट्र के साथ करारनामा किया जाएगा। इस परियोजना के लिए केंद्र से आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें...

CM मोहन यादव ने चंबल नदी में छोड़े घड़ियाल, बोले- MP में वन्य जीव पर्यटन की अपार संभावनाएं

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • किसान
  • महाशिवरात्रि
  • MP कैबिनेट बैठक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती