मकर संक्रांति से बड़े होते हैं दिन और छोटी होती हैं रातें, जानें कारण?
Jitendra Shrivastava | Jan 13, 2025, 17:12 IST
makar-sankranti-2025-days-start-longer
मकर संक्रांति हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। जो भगवान सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मनाया जाता है। मकर संक्रांति से दिन बड़े और रातें छोटी होना शुरू हो जाती हैं।
मकर संक्रांति हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। जो भगवान सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मनाया जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान करने की परंपरा रही है, क्योंकि माना जाता है कि इससे पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन लोग तिल के लड्डू और खिचड़ी बनाकर खाते हैं, और मान्यता है कि खिचड़ी खाने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा मिलती है।
धरती का झुकाव 23.5 डिग्री पर होता है, जिस कारण दिन और रात की लंबाई में बदलाव आता है। जब धरती का उत्तरी गोलार्द्ध सूर्य की तरफ झुका होता है, तो उसे उत्तरायण कहते हैं, और जब दक्षिणी गोलार्द्ध सूर्य की तरफ झुकाव होता है, तो उसे दक्षिणायन कहा जाता है।
मकर संक्रांति से उत्तरायण शुरू होता है, जिसका मतलब है कि अब धरती का उत्तरी गोलार्द्ध धीरे-धीरे सूर्य की तरफ झुकने लगता है। इसका परिणाम यह होता है कि सूर्य की किरणें उत्तरी गोलार्द्ध पर सीधे पड़ने लगती हैं, जिससे दिन लंबे और रातें छोटी होने लगती हैं। वहीं, दक्षिणी गोलार्द्ध पर सूर्य की किरणें तिरछी पड़ती हैं, जिससे वहां दिन छोटे हो जाते हैं। इस प्रकार मकर संक्रांति का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी छिपे हुए हैं।
पंचांग के अनुसार, इस साल मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी, क्योंकि इसी दिन सुबह 9:03 बजे सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगा। मकर संक्रांति से उत्तरायण भी शुरू होता है, यानी इस दिन से सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध की ओर बढ़ना शुरू कर देता हैं। मान्यता है कि मकर संक्रांति के बाद दिन बड़े होने लगते हैं और रातें छोटी होने लगती हैं।
उत्तरायण और दक्षिणायन क्या होते हैं?
मकर संक्रांति से क्यों बड़े होते हैं दिन?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari