Marriage Astrology: क्यों जरूरी है शादी से पहले गण मिलान, जानें सुखी जीवन के लिए ये क्यों है जरूरी

Kaushiki | Nov 12, 2025, 13:41 IST
Share
marriage-astrology-gan-milan-importance-effects
marriage-astrology-gan-milan-importance-effects

हिंदू विवाह में गण मिलान एक बहुत अहम परंपरा है। ये अष्टकूट मिलान का एक जरूरी हिस्सा होता है। इससे वर और वधू के स्वभाव और विचारों के बारे में पता चलता है।

Latest Religious News: हिंदू धर्म में विवाह केवल दो व्यक्तियों का मिलन नहीं, बल्कि दो परिवारों का पवित्र गठबंधन है। यह रिश्ता सात जन्मों का साथ निभाने का एक वादा होता है। इसलिए शादी से पहले वर और वधू की कुंडली मिलान की परंपरा सदियों से चली आ रही है।

कुंडली मिलान का उद्देश्य उनके भावी वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाना है। इस प्रक्रिया में गण मिलान एक जरूरी हिस्सा है। सही गण मिलान से उनके स्वभाव और विचारों में सामंजस्य का पता चलता है। ये रिश्ते की सफलता के लिए सही है।

ये खबर भी पढ़ें...

नवंबर में कब है विवाह पंचमी 2025, इस दिन पूजा करने से मिलेता सौभाग्य और दांपत्य सुख का वरदान

Marriage Astrology: शादी से पहले क्यों जरूरी है गण मिलान? जानिए वैवाहिक  जीवन पर इसके प्रभाव - ANB NEWS
Marriage Astrology: शादी से पहले क्यों जरूरी है गण मिलान? जानिए वैवाहिक जीवन पर इसके प्रभाव - ANB NEWS


कुंडली मिलान और अष्टकूट मिलान

कुंडली मिलान की यह परंपरा बहुत पुराने पौराणिक काल से चली आ रही है। इस प्रक्रिया से वर-वधू के भावी वैवाहिक जीवन का अनुमान लगाया जाता है। इसका उद्देश्य दोनों के भविष्य को शुभ और मंगलमय बनाना होता है।

ज्योतिष में विवाह से पहले कुल 36 गुणों का मिलान किया जाना जरूरी है। इन 36 गुणों के मिलान को ही अष्टकूट मिलान कहा जाता है। सही अष्टकूट मिलान से रिश्ता सुखमय, मधुर और दीर्घायु बनता है।

हिंदू शादी से पहले क्यों किया जाता है कुंडली मिलान | why horoscope matching  is done before marriage | Herzindagi
हिंदू शादी से पहले क्यों किया जाता है कुंडली मिलान | why horoscope matching is done before marriage | Herzindagi


क्या है गण मिलान और इसके तीन प्रकार

अष्टकूट मिलान में गण मिलान एक सबसे जरूरी कारक होता है। ज्योतिष शास्त्र में इसके तीन मुख्य प्रकार बताए गए हैं। गण मिलान वर-वधू के जन्म नक्षत्र पर आधारित होता है।

  • देव गण:
    ज्योतिष शास्त्र में इस गण के लोग स्वभाव से बहुत शांत और विनम्र होते हैं।
    ये लोग दयालु और धार्मिक सोच रखने वाले माने जाते हैं।
  • मानव गण:
    ज्योतिष शास्त्र में इस गण के जातक व्यवहारिक सोच वाले होते हैं।
    ये सामाजिक और बहुत समझदार माने जाते हैं।
  • राक्षस गण:
    ज्योतिष शास्त्र में इस गण वाले व्यक्ति साहसी और आत्मविश्वासी होते हैं।
    इनमें मजबूत निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता होती है।
ज्योतिष शास्त्र का मुताबिक, इन गुणों से दोनों जातकों के व्यवहार और विचारों का पता चलता है। इससे यह अनुमान लगाना आसान होता है कि उनका वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें...

Kaal Bhairav Jayanti 2025: सिर्फ एक रात की पूजा से दूर हो जाएगा हर संकट, जानें कैसे

Kundali matching : विवाह के लिए क्यों जरूरी है कुंडली मिलान, इसका क्या अर्थ  है और इसका वैवाहिक जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है
Kundali matching : विवाह के लिए क्यों जरूरी है कुंडली मिलान, इसका क्या अर्थ है और इसका वैवाहिक जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है


गण मिलान क्यों है इतना जरूरी

ज्योतिष शास्त्र में अष्टकूट मिलान प्रक्रिया में गण मिलान को शामिल किया गया है। इसका योगदान सिर्फ 1 गुण का ही होता है। मगर ज्योतिष की दृष्टि से यह बहुत शक्तिशाली माना गया है। गण मिलना आपसी समझ और स्वभाव के मेल के लिए जरूरी है।

अगर आपसी गण नहीं मिलते हैं तो जीवन में मतभेद हो सकता है। ऐसे जोड़ों का वैवाहिक जीवन घमंड और द्वेष से भरा हो सकता है। गण मिलान से दोनों के बीच सही तालमेल बनता है। सही गण मिलान रिश्ते को मजबूत और सफल बनाता है।

Why is it necessary to have Ashtakoot in the horoscope for marriage क्यों  जरूरी होता है शादी के लिए कुंडली में अष्टकूट का मिलना?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़  - Hindustan
Why is it necessary to have Ashtakoot in the horoscope for marriage क्यों जरूरी होता है शादी के लिए कुंडली में अष्टकूट का मिलना?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan


अलग-अलग गण का वैवाहिक जीवन पर असर

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक (Marriage Astrology), विभिन्न गणों (कुंडली की जांच)का मेल वैवाहिक जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डालता है। देव गण और मानव गण का मेल सामान्य रूप से अच्छा और संतुलित माना जाता है। हालांकि, देव गण और राक्षस गण का मेल थोड़ा संघर्षपूर्ण हो सकता है।

यहां विचारों का टकराव होने की संभावना रहती है। इसी तरह, मानव गण और राक्षस गण (कुंडली में मंगल दोष) के मिलान वाले जोड़ों को भी सावधानी से अपना रिश्ता शुरू करना चाहिए। इसीलिए सुखी और शांत जीवन के लिए गण मिलान का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। धार्मिक अपडेट | dharm news today

ये खबर भी पढ़ें...

नवरात्र के नौ दिन किन स्वरूपों में पूजी जाती हैं मां, कहां है उनका मंदिर और क्या है इतिहास

शिवलिंग की पूजा से मिलते हैं अद्भुत लाभ, जानें शिव महापुराण में क्या है लिखा

Tags:
  • कुंडली में मंगल दोष
  • कुंडली की जांच
  • ज्योतिष शास्त्र
  • विवाह
  • Latest Religious News
  • धार्मिक अपडेट
  • dharm news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा