चातुर्मास में भगवान करेंगे विश्राम, भक्त मनाएंगे त्योहार... जानें इस बार क्यों आगे-पीछे होंगे पर्व
Ravi Kant Dixit | Jul 10, 2024, 23:31 IST
MP Bhopal 17 July Devshayani Ekadashi Chaturmas till 12 November Devuthani Ekadashi
देवशयनी एकादशी का पर्व 17 जुलाई को मनाया जाएगा। मान्यता है कि देवशयनी एकादशी से देवउठनी एकादशी तक सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु क्षीरसागर में विश्राम करते हैं। सृष्टि का संचालन भगवान भोलेनाथ करते हैं।
BHOPAL. अब व्रत-त्योहारों का सिलसिला शुरू होने वाला है। देवशयनी एकादशी से देवउठनी एकादशी तक चातुर्मास में कई त्योहार मनाए जाएंगे। अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से इस बार पिछले साल की तुलना में रक्षाबंधन, नवरात्रि, दशहरा, दीपावली सहित चातुर्मास के अन्य पर्व 10 से 15 दिन पहले आएंगे।
पंचांग के अनुसार, देवशयनी एकादशी का पर्व 17 जुलाई को मनाया जाएगा। मान्यता है कि देवशयनी एकादशी से देवउठनी एकादशी तक सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु क्षीरसागर में विश्राम करते हैं। सृष्टि का संचालन भगवान भोलेनाथ करते हैं। इन चार माह में साल के सबसे अधिक तीज त्योहार आते हैं। चातुर्मास के दौरान नागपंचमी, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, गणेश उत्सव, दुर्गा उत्सव, दशहरा, दिवाली सहित अन्य पर्व मनाए जाते हैं। चातुर्मास के चार महीनों तक पूरे साल में सबसे अधिक पर्व रहते हैं। इस बार चातुर्मास के दौरान आने वाले अधिकांश पर्व 11 से 15 दिन जल्दी आएंगे।
पंडित सत्यनारायण भार्गव ने बताया कि सनातन धर्म में पर्व एवं त्योहारों की गणना हिन्दी पंचांग से होती है। पंचांग के अनुसार उसी तिथि पर यह त्योहार आते है? लेकिन अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से आगे-पीछे इसलिए हो जाते हैं कि हिन्दी कैलेंडर में हर तीसरे साल अधिकमास होता है। ऐसे में एक माह की अवधि बढ़ जाती है। इसलिए अंग्रेजी कैलेंडर की गणना के हिसाब से त्योहार आगे-पीछे होते हैं और उनका क्रम बदलता है। वर्ष 2023 में अधिकमास था, इसलिए इस बार त्योहारों में अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से 10 से 15 दिन का अंतर दिखाई देगा।
पंचांग के अनुसार, देवशयनी एकादशी का पर्व 17 जुलाई को मनाया जाएगा। मान्यता है कि देवशयनी एकादशी से देवउठनी एकादशी तक सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु क्षीरसागर में विश्राम करते हैं। सृष्टि का संचालन भगवान भोलेनाथ करते हैं। इन चार माह में साल के सबसे अधिक तीज त्योहार आते हैं। चातुर्मास के दौरान नागपंचमी, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, गणेश उत्सव, दुर्गा उत्सव, दशहरा, दिवाली सहित अन्य पर्व मनाए जाते हैं। चातुर्मास के चार महीनों तक पूरे साल में सबसे अधिक पर्व रहते हैं। इस बार चातुर्मास के दौरान आने वाले अधिकांश पर्व 11 से 15 दिन जल्दी आएंगे।
जानें कब मनाया जाएगा कौन सा पर्व
- 17 जुलाई देवशयनी एकादशी
- 21 जुलाई गुरु पूर्णिमा
- 19 अगस्त रक्षाबंधन
- 26 अगस्त कृष्ण जन्माष्टमी
- 07 सितम्बर गणेश चतुर्थी
- 03 अक्टूबर शारदीय नवरात्र
- 12 अक्टूबर विजयादशमी
- 16 अक्टूबर शरद पूर्णिमा
- 17 अक्टूबर करवा चौथ
- 29 अक्टूबर धन तेरस
- 31 अक्टूबर दिवाली
- 12 नवम्बर देवउठनी एकादशी
हिन्दी पंचांग से होती है गणना
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari