इस एक ही धाम में हो जाते हैं 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, भगवान राम ने स्थापित किया था यह चमत्कारी मंदिर

Kaushiki | Nov 11, 2025, 14:23 IST
Share
sri-buggaramali-ngeshwara-swamy-temple-12-jyotirlinga-telangana
sri-buggaramali-ngeshwara-swamy-temple-12-jyotirlinga-telangana

तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में मौजूद है श्री बुग्गा रामलिंगेश्वर स्वामी मंदिर। बताया जाता है कि इस मंदिर की स्थापना स्वयं भगवान राम ने की थी। यह अनोखा धाम एक ही जगह पर 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का पुण्य देता है।

Latest Religious News:तेलंगाना में स्थित श्री बुग्गा रामलिंगेश्वर स्वामी मंदिर शिव भक्तों के लिए किसी दिव्य वरदान से कम नहीं है। धाम इसलिए खास है क्योंकि यहां एक ही जगह पर आपको 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का पुण्य मिल जाता है।

पौराणिक कथाओं में इस प्राचीन मंदिर की स्थापना स्वयं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने की थी। उन्होंने शिवलिंग के अभिषेक के लिए यहां अपने अस्त्र से एक झरना प्रकट किया था।

यह अद्भुत मंदिर भगवान शिव और राम के मिलन का प्रतीक है। यहां दर्शन मात्र से ही भक्तों के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। यह आस्था का एक ऐसा केंद्र है, जहां की कठिन यात्रा भी भक्तों को खींच लाती है।

वेलुधरन मंदिर दर्शन: बुग्गा रामलिंगेश्वर स्वामी मंदिर / बुग्गा रामलिंगेश्वर  मंदिर / रामेश्वर स्वामी मंदिर / బగ్గా రామలింగేశ్వర స్వామి ...
वेलुधरन मंदिर दर्शन: बुग्गा रामलिंगेश्वर स्वामी मंदिर / बुग्गा रामलिंगेश्वर मंदिर / रामेश्वर स्वामी मंदिर / బగ్గా రామలింగేశ్వర స్వామి ...

स्वयं भगवान राम ने की थी इसकी स्थापना

इस मंदिर को इतना खास बनाने के पीछे एक बहुत ही महत्वपूर्ण पौराणिक कथा है। माना जाता है कि इस प्राचीन मंदिर की स्थापना स्वयं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने की थी।

रावण का वध करने के बाद, जब भगवान राम अयोध्या लौट रहे थे, तब उन्हें सैकत लिंगम (जो भगवान शिव का स्वरूप है) की पूजा करनी थी।

यहां अभिषेक करने के लिए उन्हें पानी नहीं मिल रहा था। तब भगवान राम ने अपने अस्त्र से एक झरना प्रकट किया। आज भी उसी पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाता है। "बुग्गा" शब्द का अर्थ झरना या जलधारा होता है। इसीलिए, इस मंदिर को श्री बुग्गा रामलिंगेश्वर स्वामी मंदिर के नाम से जाना जाता है।

ये खबर भी पढ़ें...

मार्गशीर्ष माह की एकादशी से व्रत शुरू करने पर क्या अद्भुत लाभ मिलता है, कैसे करें सही विधि से पूजा

ताड़ीपत्री मंदिर - काले पत्थर पर एक कलात्मक कविता
ताड़ीपत्री मंदिर - काले पत्थर पर एक कलात्मक कविता

12 ज्योतिर्लिंगों की अद्भुत कतार

जैसे ही आप मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार से अंदर जाते हैं, तो सामने एक अद्भुत दृश्य दिखाई देता है। यहां पर एक कतार में बारह ज्योतिर्लिंग विराजमान हैं।

सबसे खास बात यह है कि इन सभी ज्योतिर्लिंगों पर लगातार जल बहता रहता है। भक्तों का ऐसा विश्वास है कि इन सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने से उन्हें देशभर के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का पुण्य मिलता है।

मंदिर के गर्भगृह में मुख्य शिवलिंग विराजमान है। यहां भगवान शिव अपनी माता पार्वती के साथ भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। जिस झरने के जल से यहां शिवलिंग का अभिषेक होता है, उसे औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। मान्यता है कि इस पवित्र जल के प्रभाव से भक्तों को कई तरह के रोगों से छुटकारा भी मिल सकता है।

बुग्गा रामलिंगेश्वर स्वामी मंदिर
बुग्गा रामलिंगेश्वर स्वामी मंदिर

दर्शन से पहले कालभैरव की पूजा जरूरी

इस मंदिर के दर्शन की एक खास परंपरा है। कहते हैं कि यहां दर्शन से पहले, भक्तों को इसन्नापल्ली क्षेत्र में स्थित कालभैरव स्वामी मंदिर के दर्शन जरूर करने चाहिए। ऐसा करने पर ही मुख्य भगवान बुग्गा रामलिंगेश्वर के दर्शन संपूर्ण माने जाते हैं। यह परंपरा भक्तों की आस्था को और मजबूत करती है।

ये खबर भी पढ़ें...

Kaal Bhairav Jayanti 2025 Date: सिर्फ एक रात की पूजा से दूर हो जाएगा हर संकट, जानें कैसे

Sri Bugga Ramalingeswara Swamy Temple Tadipatri, Andhra Pradesh Temple is  rich in architecture carvings on the walls, built... – @hinducosmos on  Tumblr
Sri Bugga Ramalingeswara Swamy Temple Tadipatri, Andhra Pradesh Temple is rich in architecture carvings on the walls, built... – @hinducosmos on Tumblr

मंदिर में अन्य देवी-देवताओं का वास

यह मंदिर (भगवान शिव का पूजन) परिसर बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। मंदिर परिसर में भक्तों को नवग्रहों के लिए अलग-अलग मंदिर देखने को मिलते हैं। इसके अलावा, यहां भगवान हनुमान, भगवान गणेश और संतान नाग मंदिर भी स्थापित हैं।

संतान नाग मंदिर के दर्शन के बारे में एक खास मान्यता है। कहा जाता है कि यहां पूजा करने से भक्तों को उत्तम गुणी संतान की प्राप्ति होती है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए धर्मशाला, गोशाला, आश्रम और वीरभद्र बगीचा भी मौजूद हैं।

मंदिर से थोड़ी ही दूरी पर मंगला गौरी देवी का मंदिर है। ऐसा माना जाता है कि (देश के प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंग)जो भी भक्त मंगला गौरी देवी को श्रृंगार अर्पित करता है, उसे अखंड सौभाग्यवती होने का वरदान मिलता है। यह मंदिर वाकई में दिव्यता और आस्था का केंद्र है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। धार्मिक अपडेट

ये खबर भी पढ़ें...

शिवलिंग की पूजा से मिलते हैं अद्भुत लाभ, जानें शिव महापुराण में क्या है लिखा

तमिलनाडु का रहस्यमयी शिव मंदिर, जहां साल में सिर्फ एक दिन होती है पूजा

Tags:
  • भगवान राम
  • भगवान शिव
  • शिव मंदिर
  • देश के प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंग
  • 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन
  • भगवान शिव का पूजन
  • Latest Religious News
  • धार्मिक अपडेट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती