नवग्रहों के राजा सूर्य देव की पूजा से बाधाओं का होगा अंत, ऐसे मिलेगी सुख-शांति

Kaushiki | Feb 09, 2025, 12:03 IST
Share
king of nine planets
king of nine planets

सूर्य देवता हिंदू धर्म में सर्वोच्च स्थान रखते हैं और उन्हें नवग्रहों का राजा माना जाता है। ये प्रत्यक्ष रूप से दिखाई देने वाले एकमात्र देवता हैं। उनकी पूजा से व्यक्ति को तेज, यश, मानसिक शांति और कठिनाइयों से मुक्ति मिलती है...

हिंदू धर्म में सूर्य देवता को बहुत ऊंचा स्थान मिला है। उन्हें नवग्रहों का राजा माना जाता है और उनके बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इनका स्थान अन्य देवी-देवताओं में सबसे उचा है और इन्हें पंचदेवों में शामिल किया गया है। आज भी इनकी पूजा पूरे देश में बड़े श्रद्धा भाव से की जाती है। खासकर रविवार का दिन सूर्य देवता की पूजा के लिए अत्यधिक शुभ माना जाता है।

ये खबर भी पढ़ें...

पंचदेवों में स्थान

हिंदू धर्म के मुताबिक सूर्य देवता को पंचदेवों में स्थान दिया गया है। माना जाता है कि, पंचदेवों में भगवान गणेश, दुर्गा, शिव, विष्णु और सूर्य देव शामिल हैं। यह सभी देवता सनातन धर्म में पूजनीय माने जाते हैं और इनमें से सूर्य देवता का महत्व विशेष माना जाता है। वो अकेले ऐसे देवता हैं, जो प्रत्यक्ष रूप से दिखाई देते हैं। यही कारण है कि उनका स्थान अन्य देवताओं के मुकाबले प्रमुख माना जाता है। पंडित इंद्रमणि घनस्याल के मुताबिक, इनको गुरु की उपाधि भी दी गई है और उन्हें नवग्रहों का राजा माना जाता है। यही कारण है कि इनका पूजा करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है।

कठिनाइयों का होता है नाश

पंडित इंद्रमणि घनस्याल के मुताबिक, सूर्य देवता की पूजा करने से व्यक्ति को तेज, यश, वैभव, समृद्धि और मानसिक शांति प्राप्त होती है। सूर्य देवता को सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। उनका आशीर्वाद लेने के लिए हर हिंदू परिवार में विशेष पूजा विधियों का पालन किया जाता है। माना जाता है कि, इनकी पूजा से व्यक्ति के जीवन में आने वाली सभी कठिनाइयों का निवारण होता है, रोगों से मुक्ति मिलती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

ये खबर भी पढ़ें...

रविवार का दिन है विशेष

हिंदू धर्म में सूर्य देवता की पूजा के लिए रविवार का दिन विशेष रूप से शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि, इस दिन सूर्य देवता को अर्घ्य देने और नमस्कार करने से व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता आती है। हालांकि, कहा जाता है कि यह पूजा हर दिन की जानी चाहिए, लेकिन रविवार को विशेष रूप से सूर्य देवता की पूजा से मानसिक शांति और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। माना जाता है कि रविवार के दिन सूर्य देवता को जल अर्पित करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है।

ये खबर भी पढ़ें...

सुबह के समय सूर्य देवता को अर्घ्य

पंडित इंद्रमणि घनस्याल के मुताबिक, सूर्य देवता की पूजा में खासतौर पर सूर्य को अर्घ्य देना और उन्हें नमस्कार करना महत्वपूर्ण होता है। इसे ज्योतिष शास्त्रों में भी अत्यधिक प्रभावी माना गया है। उनको अर्घ्य देने का तरीका है कि सुबह के समय साफ पानी में थोड़ी सी गुड़, तिल, चावल, या जल को मिलाकर सूर्य देवता को अर्पित किया जाए। इससे मानसिक शांति के साथ-साथ समृद्धि भी प्राप्त होती है।

ये खबर भी पढ़ें...

FAQ

  1. सूर्य देव का स्थान सनातन धर्म में क्या है?
    सूर्य देव को पंचदेवों में शामिल किया गया है और उन्हें गुरु की उपाधि दी गई है।
  2. सूर्य देव को नवग्रहों का राजा क्यों कहा जाता है?
    सूर्य देव को नवग्रहों का राजा माना जाता है क्योंकि वे जीवन के स्रोत हैं और उनके बिना पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं है।
  3. सूर्य देव की पूजा के लिए कौन सा दिन सबसे अच्छा है?
    रविवार का दिन सूर्य देव की पूजा के लिए शुभ माना जाता है।
  4. सूर्य देव की पूजा से क्या लाभ होते हैं?
    सूर्य देव की पूजा से यश, वैभव, समृद्धि, मानसिक शांति और रोगों से मुक्ति मिलती है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Sunday Special
  • रविवार विशेष
  • रविवार का दिन
  • latest news
  • भगवान सूर्य की उपासना
  • देश दुनिया न्यूज
  • धर्म ज्योतिष न्यूज
  • नवग्रह लोक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान