/sootr/media/media_files/8UJY4wsEuLuIJwNGaC67.jpg)
7 questions removed from CGPSC Prelims
RAIPUR. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ( CGPSC ) की प्रीलिम्स से 7 सवाल हटा दिए गए हैं। पेपर 11 फरवरी को हुआ था। सवालों और सही उत्तर पर आई आपत्तियों के बाद ये बदलाव किया गया है। पेपर से 7 GS के सवाल हटा दिए हैं। मैक्सिमम 200 मार्क्स लेकर मार्किंग की जाएगी।
11 मार्च को जारी हुई थी पहली मॉडल आंसर की
CGPSC ने 16 फरवरी को प्रीलिम्स की मॉडल आंसर की जारी की थी। 27 फरवरी तक आपत्ति दर्ज के लिए समय दिया गया था। कैंडिडेट्स से मिली आपत्तियों के बाद 11 मार्च को CGPSC ने बदलाव के बाद नई मॉडल आंसर की जारी की। मॉडल आंसर की में भी 9 सवालों के जवाब बदले गए। मॉडल आंसर की में बदलाव होने के बाद उम्मीद है कि जल्द ही एग्जाम का रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा।
5 सालों में हटाए 52 सवाल
पिछले 5 सालों में CGPSC प्रीलिम्स के क्वेश्चन पेपर पर आई आपत्तियों के बाद 45 सवाल हटाए जा चुके हैं। 6 सालों में कुल 52 सवाल हटाए जा चुके हैं।
ये खबर भी पढ़िए..
NEET UG रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, 16 मार्च तक कर सकेंगे अप्लाई
इस राज्य में फ्री में कर सकते हैं UPSC की कोचिंग, जानिए कैसे ?
200 नंबर के पेपर-1 से हटाए 7 सवाल
CGPSC प्रीलिम्स में हुए बदलावों के बाद कैंडिडेट्स के मन में ये सवाल है कि Mains के लिए क्वालिफिकेशन क्राइटेरिया क्या होगा। CGPSC प्रीलिम्स में 2 एग्जाम होते हैं। पेपर-1 जनरल स्टडीज और पेपर-2 क्वालीफाइंग एग्जाम। जनरल स्टडीज का पेपर यानी पेपर-1 200 नंबरों का होता है। इसमें 100 सवाल होते हैं और हर सवाल 2 नंबर का होता है।
पेपर-2 भी 200 नंबर का होता है। इसमें भी 2 नंबर के 100 सवाल होते हैं। क्वालिफाई के लिए कम से कम 33 मार्क्स यानी 23 प्रतिशत स्कोर करना जरूरी है। प्रीलिम्स के पेपर-1 के मार्क्स के हिसाब से मेरिट लिस्ट तैयार होगी। इसके आधार पर Mains के लिए सिलेक्शन होगा। इसी पेपर से 7 सवाल हटाए हैं।