अमेरिका नहीं, भारतीय छात्रों का पहला पसंदीदा स्टडी डेस्टिनेशन बना ऑस्ट्रेलिया

Kaushiki | May 04, 2025, 10:37 IST
Share
ऑस्ट्रेलिया शिक्षा
ऑस्ट्रेलिया शिक्षा

ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय छात्रों के लिए सबसे पसंदीदा स्टडी डेस्टिनेशन बन गया है। जबकि कनाडा की पॉपुलैरिटी में गिरावट आई है। ऑस्ट्रेलिया की शिक्षा प्रणाली, छात्रवृत्तियां और पोस्ट-स्टडी वर्क राइट्स इसे आकर्षक बना रहे हैं।

Australia Education: 2025 में भारतीय छात्रों के लिए स्टडी डेस्टिनेशन के रूप में ऑस्ट्रेलिया का बढ़ता आकर्षण एक जरूरी बदलाव का सिंबल है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया ने अमेरिकी शिक्षा प्रणाली को पछाड़ते हुए भारतीय छात्रों के लिए टॉप डेस्टिनेशन का स्थान रिसीव किया है।

यह बदलाव IDP Education के तहत किए गए सर्वेक्षण "Emerging Futures Seven – Voice of the International Student" में सामने आया है, जिसमें भारतीय छात्रों ने अपनी प्राथमिकता में ऑस्ट्रेलिया को पहले स्थान पर रखा।

ये खबर भी पढ़ें... Career in Music : म्यूजिक में है इंट्रेस्ट, तो Sound Engineering देगा आपको सफल करियर

ऑस्ट्रेलिया की बढ़त के कारण

ऑस्ट्रेलिया की यह बढ़त उसकी मजबूत ग्लोबल एजुकेशनल स्टेटस और भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौते (India-Australia Economic Cooperation and Trade Agreements) की वजह से संभव हुई है। इस समझौते ने पोस्ट-स्टडी वर्क राइट्स को और आकर्षक बना दिया है, जिससे छात्रों को अध्ययन के बाद ऑस्ट्रेलिया में कार्य करने का और बेहतर अवसर मिल रहा है। इसके अलावा, QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया की 15 यूनिवर्सिटीज शीर्ष 200 में शामिल हैं, जो देश की शिक्षा गुणवत्ता को साबित करती हैं।

कनाडा की पॉपुलैरिटी में गिरावट

सर्वे में यह भी देखा गया कि, कनाडा की पॉपुलैरिटी में भारी गिरावट आई है। पिछले वर्ष जहां 19% भारतीय छात्रों ने कनाडा को अपनी पसंदीदा जगह बताया था, वहीं अब यह आंकड़ा घटकर केवल 13% रह गया है। इससे साफ पता चलता है कि भारतीय छात्र अब कनाडा के मुकाबले अन्य देशों को प्राथमिकता दे रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें...Career in Medical Tourism: बनना है हेल्थ एक्सपर्ट, तो मेडिकल टूरिज्म में बनाएं करियर

अन्य देशों की तुलना

सर्वे में शामिल लगभग 6 हजार ग्लोबल छात्रों में से 14 सौ भारतीय छात्र थे। इनमें से 28% छात्रों ने ऑस्ट्रेलिया को अपनी पहली पसंद बताया, जबकि अमेरिका को 22% और यूके को 21% छात्रों ने चुना।

इसके बावजूद, अमेरिका की एजुकेशन सिस्टम, करियर के अवसर और वीजा नीतियां अब भी छात्रों के लिए एक मजबूत विकल्प बनी हुई हैं, लेकिन भारतीय छात्र अब पढ़ाई के खर्च और फाइनेंसियल हेल्प को ज्यादा प्रायोरिटी दे रहे हैं।

छात्रों की मेन कंसर्नस

सर्वे में यह भी सामने आया कि 66% छात्रों ने अपनी सबसे बड़ी चिंता के रूप में पढ़ाई के खर्च को बताया। इसके अलावा, 47% छात्रों ने वीजा चुनौतियों, 43% ने हाउसिंग खर्च और 39% ने पार्ट-टाइम नौकरी के साथ पढ़ाई को चुनौतीपूर्ण माना।

ये खबर भी पढ़ें...Career in Sports : खेलकूद और गेम्स में है इंट्रेस्ट, तो स्पोर्ट्स में बना सकते हैं करियर

ऑस्ट्रेलिया के स्टूडेंट-फ्रेंडली नीतियां

ऑस्ट्रेलिया की छात्रवृत्ति योजनाएं, शिक्षा शुल्क की तुलनात्मक कम दरें और कार्य करने के अवसर, इसे भारतीय छात्रों के लिए एक आकर्षक स्थान बनाते हैं।

इसके अलावा, 55% छात्रों ने कहा कि अगर उन्हें स्कॉलरशिप मिलती है तो वे अपना डेस्टिनेशन बदल सकते हैं, और 54% ने पार्ट-टाइम वर्क के विकल्प को अहम माना।

भविष्य में करियर के मौके

रिपोर्ट के मुताबिक, 77% भारतीय छात्र विदेश में पढ़ाई का मुख्य उद्देश्य बेहतर करियर और आय की संभावनाएं मानते हैं। भारतीय छात्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, ऑस्ट्रेलिया की शैक्षिक प्रतिष्ठा और छात्र-अनुकूल नीतियां उसे एक पसंदीदा स्टडी डेस्टिनेशन बना रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें...Career in AI : भारत में AI के लिए बंपर डिमांड, प्रोफेशनल करियर बनाने का अच्छा मौका

भारतीय छात्रों के लिए विदेश में पढ़ाई | education system | Indian Education system | New Education System | Study Abroad | एजुकेशन न्यूज

Tags:
  • एजुकेशन न्यूज
  • Australia
  • ऑस्ट्रेलिया
  • भारतीय छात्र
  • Indian Education system
  • New Education System
  • भारतीय छात्रों के लिए विदेश में पढ़ाई
  • education system
  • Study Abroad
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच