MP में BA BEd और BSc BEd कोर्स पूरी तरह बंद, अब सिर्फ ITEP कोर्स से बन सकेंगे शिक्षक

Kaushiki | Apr 30, 2025, 09:56 IST
Share
mp teacher 2025
mp teacher 2025

मध्यप्रदेश में 2024-25 से BA-B.Ed और BSc-B.Ed कोर्स बंद कर दिए गए हैं। NCTE के निर्देश के मुताबिक, अब 2030 से शिक्षक बनने के लिए ITEP कोर्स अनिवार्य होगा।

मध्यप्रदेश में शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान के बाद अब मध्यप्रदेश में भी BA-B.Ed और BSc-B.Ed जैसे चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स (Integrated Courses) को बंद करने का फैसला लिया गया है।

राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (National Council for Teacher Education - NCTE) के निर्देश के मुताबिक, अब इन कोर्स में एडमिशन नहीं होगा। अब केवल ITEP (Integrated Teacher Education Programme) को अपनाया जाएगा, जिसे 2030 से अनिवार्य किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... UPSC 2024 में चयनित पुलिसकर्मियों के बच्चों को डीजीपी मकवाना ने किया सम्मानित

क्या है ITEP कोर्स

ITEP (Integrated Teacher Education Programme) एक चार वर्षीय ड्यूल डिग्री कोर्स (dual degree course) है, जिसमें छात्र एक साथ ग्रेजुएशन और बीएड की पढ़ाई पूरी करते हैं। यह कोर्स नई शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के तहत शुरू किया गया है और इसका उद्देश्य शिक्षकों को शुरु से ही क्वालिटी के साथ ट्रेन करना है।

ITEP की विशेषताएं

  • चार साल में दो डिग्री (Graduation + B.Ed)
  • एक साल की बचत (पारंपरिक मॉडल में 5 साल लगते हैं)
  • 2030 से शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य योग्यता

क्यों बंद हुए ये कोर्स

बता दें कि, NCTE ने 2024-25 सत्र से BA-B.Ed और BSc-B.Ed कोर्सेज पर रोक लगा दी है। इन कोर्सेज की जगह ITEP को लागू किया जा रहा है, ताकि शिक्षक तैयार करने की प्रक्रिया को गुणवत्ता आधारित और एकरूप बनाया जा सके।

उच्च शिक्षा विभाग के OSD डॉ. तुलसीराम दहायत ने बताया कि, फिलहाल कॉलेजों द्वारा पोर्टल पर जानकारी अपडेट नहीं की गई है। यह स्पष्ट नहीं है कि कितने संस्थानों ने ITEP कोर्स शुरू किया है।

खबर भी पढ़ें...अब हर PG छात्र को पढ़ना होगा भारतीय संविधान, MP शिक्षा विभाग का आदेश जारी

किसे मिलेगा फायदा

ITEP कोर्स से उन छात्रों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा जो 12वीं के बाद शिक्षक बनना चाहते हैं।

अब उन्हें 3 साल का ग्रेजुएशन और फिर 2 साल की B.Ed करने की आवश्यकता नहीं होगी। सिर्फ एक कोर्स के माध्यम से वे सीधे शिक्षक पद के लिए पात्र होंगे।

कब से लागू होंगे ये बदलाव

  • 2024-25 से BA-B.Ed और BSc-B.Ed में एडमिशन बंद
  • 2030 से ITEP अनिवार्य योग्यता होगी
  • स्कूलों में भर्ती के लिए केवल ITEP पास छात्रों को प्राथमिकता
खबर भी पढ़ें...

MP दिव्यांग शिक्षा योजना: दिव्यांग बच्चों को पढ़ाई के लिए मिलती है मदद, जानिए कैसे करें आवेदन

स्कूल शिक्षा की कमान एरिया एज्युकेशन ऑफिसर को सौंपने की तैयारी

B.Ed course | B.Ed Admission | B.ED course admission | B.Ed Teacher | मध्यप्रदेश न्यूज | MP News | Madhya Pradesh

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • B.Ed course
  • bsc
  • B.ED course admission
  • B.Ed Admission
  • B.Ed Teacher
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज