बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के रिजल्ट में देरी, 2 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं हो रहे परेशान
Dolly patil | Updated:
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी
रिजल्ट घोषित न होने से बहुत से छात्रों को यहीं पता नहीं है कि वे पास हुए भी है या नहीं। इसी वजह से वह अगली कक्षा के लिए नवीनीकरण भी नहीं करवा रहे हैं।
नए शिक्षा सत्र के ढाई महीने गुजर जाने के बाद भी बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी (Barkatullah University) अब तक यूजी फर्स्ट और सेकंड ईयर के परीक्षा के परिणाम घोषित नहीं कर पाया है। बीयू में परिणाम देरी से घोषित होने का असर पूरे सेशन पर देखने को मिल रहा है। कक्षाओं में भी विद्यार्थियों की उपस्थिति आधे से भी कम दर्ज की जा रही है।हालांकि उच्च शिक्षा विभाग (Higher Education Department) ने सभी विश्वविद्यालयों को यह निर्देश दिए थे कि परीक्षाएं तय शेड्यूल के मुताबिक ही करवाई जाएं और रिजल्ट भी समय से घोषित किया जाए।
उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश देने के बाद भी बीयू (BU) की परीक्षाओं के करीब चार महीने गुजर जाने के बाद भी कॉपियां चेक नहीं हो पाई हैं। इसी के साथ बीयू के कर्मचारियों का कहना है कि अभी कई विषयों की कॉपियां जांची जा रही हैं। इस वजह से रिजल्ट घोषित होने में समय लग रहा है।
शहर के कॉलेज प्रिंसिपल के मुताबिक रिजल्ट घोषित न होने से बहुत से छात्रों को यहीं पता नहीं है कि वे पास हुए भी है या नहीं। इसी वजह से वह अगली कक्षा के लिए नवीनीकरण भी नहीं करवा रहे हैं। साथ ही उनकी कॉलेज में उपस्थिति भी नहीं है। दरअसल स्टूडेंट्स इसी इंतजार में समय काट रहे हैं कि रिजल्ट घोषित हो तो वे उसके आधार पर नवीनीकरण करवाएंगे।
रिजल्ट घोषित न होने कि वजह से और कम उपस्थिति के कारण छात्र पढ़ाई में भी पिछड़ रहे हैं। इस वजह से पूरा सत्र प्रभावित हो रहा है। इन कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं अप्रैल में आयोजित की जाएगी। ऐसे में उन्हें कोर्स पूरा करने के लिए भी बहुत ही कम समय मिल पाएगा। हालांकि बीयू के अधिकारियों ने बताया कि रिजल्ट जल्द जारी करने की दिशा में काम किया जा रहा है। अगले सप्ताह के अंत तक यह परिणाम घोषित हो सकते हैं।
कॉलेज प्राचार्याें के मुताबिक अब तक तीन प्रमुख यूजी कोर्सेस जिनमें बीए, बीएससी, बीकॉम शामिल हैं इनके फर्स्ट और सेकंड ईयर के रिजल्ट घोषित नहीं किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक ऐसे दो लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं हैं जिन्हें अपने रिजल्ट का इंतजार है। नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (National Education Policy) लागू होने के बाद भी बीयू पुराने ढर्रे पर ही काम कर रहा है।
कॉपियां ही नहीं हुई चेक
नहीं हो रहे नवीनीकरण
सत्र हो रहा प्रभावित
2 लाख स्टूडेंट्स को इंतजार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ में वन विभाग का बड़ा प्रशासनिक फैसला, PCCF अरुण कुमार पाण्डेय को जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार
By VINAY VERMA
राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार का एक्सीडेंट, सारागांव मोड़ पर दो गाड़ियों की टक्कर के बाद हुआ हादसा, AIIMS में भर्ती
By VINAY VERMA
डॉक्टर बनने का आखिरी मौका! BAMS-BHMS में एडमिशन के लिए 29 नवंबर को स्ट्रे वैकेंसी राउंड, जानें पूरी प्रक्रिया
By VINAY VERMA
इंदौर में कृष्णबाग के पीड़ितों ने अधिकारियों पर लगाए बिल्डर को 100 करोड़ का लाभ पहुंचाने के आरोप
By Sanjay Gupta
छत्तीसगढ़ में 939 सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, साय सरकार की पहल से जरूरी काम हुए आसान
By The Sootr
नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत: शिफ्टिंग के नाम पर अब नहीं वसूली जा सकेगी अतिरिक्त ट्यूशन फीस, 45 कॉलेजों में फर्जी फैकल्टी का आरोप
By Neel Tiwari
Rajasthan Top News: राजस्थान में कांग्रेस के 255 प्रधान बने, भाजपा 105 पर सिमटी, 280 महिलाओं के हाथों में ग्रामीण सत्ता
By Ashish Bhardwaj