क्या Dropout आपके आगे के करियर के लिए सही है? जानें इसके फायदे और नुकसान
Kaushiki | Jun 27, 2025, 14:50 IST
DROPOUT STUDENTS
ड्रॉप आउट का मतलब है किसी एजुकेशनल प्रोग्राम को बीच में छोड़ देना, जो आमतौर पर मानसिक, शारीरिक या अकादमिक दबाव के कारण होता है। इसके कारणों में पढ़ाई में मन न लगना, वित्तीय समस्याएं और व्यक्तिगत कारण शामिल हो सकते हैं।
आजकल कई छात्र अपनी पढ़ाई को छोड़ने या ड्रॉप लेने का फैसला लेते हैं। ये उनके लिए एक बड़ा और कठिन फैसला हो सकता है। कई बार छात्र पढ़ाई में मन नहीं लगने, आर्थिक समस्याओं या मानसिक तनाव के कारण ये फैसला लेते हैं। हालांकि ड्रॉप आउट का निर्णय फैसला नहीं होता क्योंकि इससे जीवन की दिशा पर गहरा असर पड़ सकता है।
ड्रॉप आउट का मतलब है पढ़ाई को बीच में छोड़ना या थोड़े टाइम के लिए पढ़ाई से ब्रेक लेना। यह एक बड़ा और सोच-समझकर लिया गया फैसला होना चाहिए। अब ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि ड्रॉप आउट होने से पहले आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
तो अगर आप भी ड्रॉप आउट लेने का सोच रहे हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि ड्रॉप आउट के क्या फायदे और नुकसान हो सकते हैं और इस फैसले को लेने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
ये खबर भी पढ़ें... सपनों को देनी है उड़ान तो ये Women Oriented Career ऑप्शन रहेंगे बेस्ट, ऐसे करें शुरुआत
ड्रॉप आउट का मतलब है किसी एजुकेशनल प्रोग्राम को बीच में ही छोड़ देना। जब कोई छात्र किसी कोर्स को पूरा नहीं कर पाता और उसे बीच में ही छोड़ देता है, तो इसे ड्रॉप आउट कहा जाता है।
यह तब होता है जब छात्र मेन्टल, फिजिकल या अकादमिक प्रेशर के कारण अपनी पढ़ाई से बाहर हो जाता है। आमतौर पर यह किसी रीजन से होता है जैसे कि पढ़ाई में मन न लगना, फाइनेंसियल प्रॉब्लम्स और पर्सनल प्रॉब्लम्स ।
ड्रॉप आउट लेने के कई कारण हो सकते है। जैसे
📖 पढ़ाई में मन न लगना
ड्रॉप आउट लेने के कुछ अपने फायदे और नुकसान भी होते हैं, जिन्हें जानना बहुत जरूरी है। अगर आप पढ़ाई छोड़ने का सोच रहे हैं, तो इन फायदों और नुकसानों को ध्यान में रखना चाहिए।
ड्रॉप आउट लेने के अपने नुकसान भी होते हैं। अगर आप पढ़ाई छोड़ने का सोच रहे हैं, तो इन नुकसानों को ध्यान में रखना चाहिए:
![drop]()
अगर आप ड्रॉप आउट करने का सोच रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें:
आजकल कई ऑनलाइन रिसोर्सेज भी हैं, जो छात्रों को उनकी पढ़ाई छोड़ने या नए क्षेत्र में कदम रखने के लिए गाइडेंस प्रोवाइड करते हैं। आप कई वेबसाइट्स और प्लेटफॉर्म्स पर जाकर अपनी सही डायरेक्शन सेट कर सकते हैं, जैसे कि:
यदि आप सोच-समझकर यह निर्णय लेते हैं और अपने पैशन के मुताबिक कुछ नया करते हैं, तो ड्रॉप आउट से आपको बहुत सारी नई संभावनाएं मिल सकती हैं। पर अगर आप इसे जल्दबाजी में लेते हैं, तो आपको भविष्य में इसके रिजल्ट्स का सामना करना पड़ सकता है।
thesootr links
👩👦👨👩👧👧
dropout student | college students | career guidance | ड्रॉप आउट विद्यार्थी | एजुकेशन न्यूज
ड्रॉप आउट का मतलब है पढ़ाई को बीच में छोड़ना या थोड़े टाइम के लिए पढ़ाई से ब्रेक लेना। यह एक बड़ा और सोच-समझकर लिया गया फैसला होना चाहिए। अब ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि ड्रॉप आउट होने से पहले आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
तो अगर आप भी ड्रॉप आउट लेने का सोच रहे हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि ड्रॉप आउट के क्या फायदे और नुकसान हो सकते हैं और इस फैसले को लेने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
ये खबर भी पढ़ें... सपनों को देनी है उड़ान तो ये Women Oriented Career ऑप्शन रहेंगे बेस्ट, ऐसे करें शुरुआत
🚫📖 ड्रॉप आउट क्या है
यह तब होता है जब छात्र मेन्टल, फिजिकल या अकादमिक प्रेशर के कारण अपनी पढ़ाई से बाहर हो जाता है। आमतौर पर यह किसी रीजन से होता है जैसे कि पढ़ाई में मन न लगना, फाइनेंसियल प्रॉब्लम्स और पर्सनल प्रॉब्लम्स ।
📉 ड्रॉप आउट के कारण
📖 पढ़ाई में मन न लगना
- कई छात्रों को शुरुआत में लग सकता है कि जो कोर्स वे कर रहे हैं, वह उन्हें सही दिशा में ले जाएगा। लेकिन कुछ समय बाद उन्हें महसूस होता है कि यह उनके लिए नहीं है। इससे वे पढ़ाई में दिलचस्पी खो देते हैं और ड्रॉप आउट करने का विचार करते हैं।
- एक अन्य कारण इकनोमिक प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। बहुत से छात्र परिवार की फाइनेंसियल प्रॉब्लम्स के कारण अपनी पढ़ाई जारी रखने में असमर्थ होते हैं। वे पढ़ाई के खर्चों को उठाने में असमर्थ होते हैं, जिसके कारण वे पढ़ाई छोड़ने का निर्णय लेते हैं।
- कुछ छात्र यह महसूस करते हैं कि वे जिस दिशा में जा रहे हैं, वह सही नहीं है। वे किसी और फील्ड में अपने फ्यूचर को बनाना चाहते हैं और इसलिए वे अपनी पढ़ाई छोड़कर नए रास्ते पर जाने का डिसिशन लेते हैं।
- पढ़ाई के साथ-साथ मानसिक या शारीरिक तनाव भी ड्रॉप आउट का कारण बन सकता है। मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं जैसे डिप्रेशन, चिंता आदि छात्रों को पढ़ाई से दूर कर सकती हैं।
- कभी-कभी परिवार के दबाव और उनकी इच्छाओं के चलते छात्रों को ऐसी पढ़ाई करनी पड़ती है, जिसमें उनका मन नहीं लगता। इस कारण से भी छात्र पढ़ाई छोड़ सकते हैं।
📚❗ ड्रॉप आउट के फायदे
- ❗ अपनी पसंद का काम
ड्रॉप आउट करने से आप अपनी रुचियों को आगे बढ़ा सकते हैं और वो काम कर सकते हैं जो आपको सच में पसंद हो। - ❗ जल्दी काम शुरू करना
आप जल्दी काम शुरू कर सकते हैं, जिससे जल्दी अनुभव मिलता है और कैरियर में तरक्की हो सकती है। - ❗ नए एक्सपीरियंस
ड्रॉप आउट करने से आपको नई चीजें सीखने और अलग-अलग रास्ते तलाशने का मौका मिलता है। - ❗ आत्मविश्वास बढ़ता है
अपनी गलतियों से सीखते हुए आपका आत्मविश्वास बढ़ता है, जो भविष्य में मदद करता है। - ❗ मॉडर्न वर्ल्ड के साथ तालमेल
कुछ लोग ड्रॉप आउट के बाद नई तकनीक और बिजनेस में तेजी से शामिल होते हैं, जो आजकल की दुनिया में जरूरी है।
🚫 ड्रॉप आउट के नुकसान
- 📚 करियर की संभावनाओं में कमी:
सबसे बड़ा नुकसान यह है कि एक ड्रॉप आउट छात्र के पास कम करियर विकल्प होते हैं। जिन छात्रों के पास डिग्री होती है, उनके लिए नौकरी के अवसर अधिक होते हैं। बिना डिग्री के आपके पास सीमित विकल्प होते हैं। - 📚 आर्थिक स्थिति पर असर:
बिना डिग्री के नौकरी पाना कठिन हो सकता है, जिससे इकनोमिक सिचुएशन पर भी नेगेटिव इम्पैक्ट पड़ता है। हाई सैलरी वाली नौकरियां अक्सर डिग्री होल्डर्स को ही मिलती हैं। - 📚 सेल्फ-एस्टीम और कॉन्फिडेंस में कमी:
ड्रॉप आउट होने से सेल्फ-एस्टीम और कॉन्फिडेंस पर असर पड़ सकता है। समाज में अक्सर उन छात्रों को अंडरएस्टिमेट किया जाता है, जिन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की है। - 📚 भविष्य की दिशा में असमंजस:
बहुत से छात्रों को ड्रॉप आउट के बाद यह समझ में नहीं आता कि आगे क्या किया जाए। वे अपने भविष्य के लिए कोई निश्चित दिशा नहीं तय कर पाते, जिससे उन्हें मानसिक दबाव और उलझन का सामना करना पड़ता है।
drop
📝 ड्रॉप आउट के बाद क्या करें
- 💡 अपना पैशन पहचानें
अगर आप पढ़ाई छोड़ने का सोच रहे हैं, तो सबसे पहले यह पहचानें कि आपका असली पैशन क्या है। क्या आप कला में इंटरेस्ट रखते हैं, क्या आपको टेक्नोलॉजी में दिलचस्पी है, या क्या आप किसी विशेष क्षेत्र में काम करना चाहते हैं? - 🎓कोर्स या ट्रेनिंग पर विचार करें
यदि आपको लगता है कि आपके पास एक फिक्स्ड डायरेक्शन नहीं है, तो आप किसी स्पेशल कोर्स या ट्रेनिंग के बारे में सोच सकते हैं। यह आपको किसी नए क्षेत्र में करियर बनाने में मदद कर सकता है। - 💰 आर्थिक स्थिति पर विचार करें
ड्रॉप आउट के बाद आपके पास नौकरी के अवसर कम हो सकते हैं। इसलिए यह सुनिश्चित करें कि आपके पास भविष्य के लिए कोई योजना हो और आर्थिक स्थिति मजबूत हो। - ⏳ समय का सही उपयोग करें
ड्रॉप आउट लेने के बाद, समय का सही उपयोग करना बहुत जरूरी है। आप अपनी क्षमताओं को सुधारने के लिए सरेंडर और मेहनत करें। - 🧠 समझदारी से निर्णय लें
ड्रॉप आउट करने का निर्णय जीवन में एक बड़ा मोड़ हो सकता है। इसलिए, इस निर्णय को समझदारी से और सोच-समझकर लें।
🌐 ऑनलाइन मदद और रिसोर्सेज
- Coursera (ऑनलाइन कोर्स)
- Udemy (प्रोफेशनल ट्रेनिंग)
- LinkedIn Learning (करियर संबंधित कोर्स)
- YouTube (फ्री कोर्स और वीडियोज)
- Career Counselling Websites (कैरियर काउंसलिंग)
यदि आप सोच-समझकर यह निर्णय लेते हैं और अपने पैशन के मुताबिक कुछ नया करते हैं, तो ड्रॉप आउट से आपको बहुत सारी नई संभावनाएं मिल सकती हैं। पर अगर आप इसे जल्दबाजी में लेते हैं, तो आपको भविष्य में इसके रिजल्ट्स का सामना करना पड़ सकता है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- राजास्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
👩👦👨👩👧👧
dropout student | college students | career guidance | ड्रॉप आउट विद्यार्थी | एजुकेशन न्यूज
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari